इन राज्यों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की है संभावना

समुद्री तूफान अब अंडमान और निकोबार के उत्तर में चला गया है। यह एक डीप डिप्रेशन के रूप में देखा जा सकता है। 22 मार्च के दोपहर के आसपास यह उत्तरी म्यानमार के ऊपर एक डिप्रेशन के रूप में लैंडफॉल करेगा ज्यादा नुकसान की आशंका नहीं है। हवाओं की दिशा में परिवर्तन होने से दिल्ली पंजाब हरियाणा तथा राजस्थान सहित गुजरात के कुछ भागों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>