अब भारी बारिश के लिए रहें तैयार, ज्यादातर राज्यों पहुंचा मानसून

मानसून समय से पहले गुजरात को पार करते हुए राजस्थान के मध्य भागों तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल अभी मानसून का इंतजार कर रहे हैं परंतु उत्तराखंड, हिमाचल, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में मानसून ने दस्तक दे दी है। उत्तर प्रदेश में एक लो प्रेशर बनेगा जो दिल्ली के दक्षिण से होते हुए राजस्थान तक पहुंचेगा कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। दो दिनों के अंदर मानसून उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>