पशुपालकों को मिलेगी 50 लाख तक की मदद, जानें क्या है सरकार की योजना

पशुपालन के व्यवसाय से आज कई किसान अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर रहे हैं और समृद्ध भी हो रहे हैं। पशुपालन के लाभ को समझते हुए सरकार भी आम लोगों को पशुपालन शुरू करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। राष्ट्रीय पशुधन मिशन को सरकार ने इसी उद्देश्य से शुरू किया है। इससे खासकर के छोटे पशुपालकों की मदद पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है साथ ही इससे पशुओं की नस्ल सुधार का कार्य भी करना चाहती है सरकार। गौरतलब है की राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत तीन उप-मिशन होते हैं। ये हैं पशुधन व कुक्कुट नस्ल विकास उप-मिशन, चारा विकास उप-मिशन और नवाचार व विस्तार उप-मिशन है।

राष्ट्रीय पशुधन मिशन का मुख्य उद्देश्य छोटे जुगाली करने वाले पशुओं, मुर्गी और सूअर पालन क्षेत्र एवं चारा उत्पादन क्षेत्र में उद्यमों के विकास से नए नए रोजगार शुरू करवाना। इसके अलावा इस स्कीम से पशुओं के नस्ल में सुधार लाकर प्रति पशु उत्पादकता में इजाफा भी किया जा रहा है। इससे मांस, अंडा, बकरी का दूध, ऊन और चारे के उत्पादन में वृद्धि हो रही है। इस स्कीम के तहत सरकार अलग अलग कार्यों के लिए 25 से 50 लाख रुपये तक की मदद देती है। स्कीम की अधिक जानकारी के लिए www.nlm.udyamimitra.in पर जाएँ और ऑनलाइन आवेदन जरूर करें।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>