Suitable Climate and Soil for Cultivation of Okra

भिन्डी की खेती के लिए उपयुक्त मौसम एवं मिट्टी:-

  • भिण्डी गर्म मौसम में उगाई जाने वाली सब्जी है जिसे गर्म व आर्द्र मौसम की लम्बे समय तक आवश्यकता होती है।
  • इसे वर्षाकालीन फसल के रूप में भी उगाया जाता है।
  • यह पाले व कम तापमान के प्रति संवेदनशील है।
  • सामान्यरूप से पैदावार के लिये 24°C से 28°C तापमान उपयुक्त है।
  • 25°C से नीचे तापमान पर बीजों का अंकुरण नही होता है। अच्छे अंकुरण के लिये अनुकूल आर्द्रता व 25°C से 35°C तक का तापमान उपयुक्त है।

मिट्टी:-

  • भिण्डी विभिन्न प्रकार की भूमि में उगाई जा सकती है, परन्तु अधिकतम उत्पादन के लिये जीवांशयुक्त अधिक जल धारण क्षमता वाली दोमट भूमि अधिक उपयुक्त होती है।
  • भूमि का पी.एच. मान 6 से 6.8 होना चाहिये। क्षारीय व लवणीय भूमि एवं उचित जल निकास की व्यवस्था न होना,  फसल के लिये अच्छा नही होता है।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Land Preparation and Seed Rate for Okra Cultivation

भिन्डी के लिए भूमि की तैयारी एवं बीज दर:-

  • दो बार गहरी जुताई करने के बाद दो या तीन बार बखर से भूमि को भुरभुरी एवं आवश्यकतानुसार पाटा चलाकर समतल बना लेना चाहिये।
  • भारी भूमि में बुवाई मेढ़ पर करनी चाहिये। गोबर का खाद, कम्पोस्ट खाद एवं नीम केक इत्यादि का उपयोग कर उर्वरकों की मात्रा को कम किया जा सकता है।
  • ग्रीष्म कालीन फसल के लिये 7 से 8 कि.ग्रा. बीज/एकड़ की दर से बोना चाहिये।
  • वर्षा कालीन फसल के लिये बीज दर 3-4 कि.ग्रा.बीज/प्रति हेक्टेयर है।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Control of Red Spider Mites in Okra

भिन्डी में लाल मकड़ी का नियंत्रण:-

  • लाल रंग के शिशु एवं वयस्क दोनो पौधे का रस चूसते है, जिसके  कारण पत्तियों पर सफेद रंग के धब्बे बन जाते है।
  • इस कीट से ग्रसित पत्तियाँ चितकबरी होकर धीरे-धीरे भूरे रंग की हो जाती है और बाद में गिर जाती है।
  • भूमि में कम सापेक्ष आर्द्रता माइटस के फैलाव हेतु अनुकूलित होती है।
  • माइटस के द्वारा पत्तियों की निचली सतह पर सफेद रंग के धागे नुमा गुच्छे का निर्माण करते है।

नियंत्रण:-

  • माइटस के प्रभावशाली नियंत्रण के लिए,  घुलनशील सल्फर का 3 ग्राम प्रति लीटर की दर से पानी में घोल बनाकर  छिड़काव करें।
  • अधिक प्रकोप होने पर प्रोपरजाईट 57% का  400 मिली. प्रति एकड़ के अनुसार 7 दिन के अंतराल से दो बार छिड़काव करें |
  • इस कीट को फैलने से रोकने के लिये ग्रसित सभी प्रभावित भागों को इकट्ठा करके जला कर नष्ट कर देना चाहिये।  खेत की सफाई एवं उचित सिंचाई इस कीट की वृद्वि को नियंत्रित करती है।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Control of White fly in Okra

भिन्डी में सफ़ेद मक्खी का नियंत्रण:-

  • शिशु एवं वयस्क पत्तियों के निचले सतह से रस चूसते है एवं मधु स्त्राव के उत्सर्जन से प्रकाश संश्लेषण में बाधा आती है|
  • पत्तियाँ रोगग्रस्त दिखती है सुटी मोल्ड से ढक जाती है | यह कीट पत्ति मोड़क विषाणु रोग व पीला शिरा विषाणु रोग का वाहक होकर इसे फैलाता है|
  • नियंत्रण:- पीले रंग वाले चिपचिपे प्रपंच खेत में कई जगह लगाए|
  • डायमिथोएट 30 मिली./पम्प या थायमेथोक्जोम 5 ग्राम/पम्प या एसीटामीप्रिड 15 ग्राम/ पम्प का स्प्रे 4-5 बार 10 दिन के अंतराल पर करे|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Season of Planting of Okra

भिन्डी की रोपाई का समय:-

  • भिन्डी को साल में दो बार उगाया जाता है|
  • खरीफ मौसम में जून के अंत में बूवाई करते है|
  • ग्रीष्म ऋतु के लिए फरवरी के अंत से मार्च के शुरू तक बुवाई करते है|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Powdery mildew in Okra

लक्षण:-

  • इस बीमारी के लक्षण प्राय: पौधों की पुरानी पत्तियों एवं तने पर दिखाई देते है|
  • वातावरण में अत्यधिक आर्द्रता इस बीमारी के अनुकूलन को बढ़ाता है |
  • इस बीमारी में पत्तियों और तनों पर सफ़ेद रंग के छोटे-छोटे एवं गोलाकार धब्बो का निर्माण होता है|
  • अत्यधिक ग्रसित पत्तियां पीले रंग की होकर सुख कर भूरे रंग की हो जाती है |
  • बाद में पत्तियां सड़ने लगती है |

नियंत्रण:- घुलनशील सल्फर 80% का 50 ग्राम प्रति 15 ली पानी में घोल बना कर 15 दिन के अंतराल पर छिडकाव करे|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share