कई राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

Weather Update

पंजाब हरियाणा राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश के कई भागों में आंधी और गरज के साथ बौछारें देखी गई। पहाड़ों पर जोरदार बारिश हो रही है। उत्तर पूर्वी भारत में भारी से अति भारी बारिश तथा कर्नाटक केरल तमिलनाडु और लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश जारी है। अगले कई दिनों तक राजस्थान मध्य प्रदेश गुजरात तथा महाराष्ट्र के उत्तरी जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश व ओलावृष्टि के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

13 अप्रैल की शाम और रात को राजस्थान के कई जिलों सहित पंजाब हरियाणा के एक या दो जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बौछारें गिरी। उत्तर भारत सहित मध्य भारत में तापमान कम हुए तथा लू से कुछ राहत मिली। पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश तथा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि संभव है। पूर्वोत्तर राज्यों सहित तमिलनाडु तथा केरल में तेज बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

कई राज्यों में बारिश व आंधी से मिली भीषण गर्मी से राहत, देखें मौसम पूर्वानुमान

Weather Forecast

नया पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण उत्तर पश्चिम मध्य तथा पूर्वी भारत में बादल छाए रहे जिससे कई इलाकों में अधिकतम तापमान गिरे तथा लू की स्थिति में सुधार हुआ। अगले 2 दिनों के दौरान भी लू से राहत मिलेगी। पहाड़ों पर अच्छी बारिश का अनुमान है। पंजाब और उत्तरी हरियाणा में हल्की बारिश तथा शेष हरियाणा और उत्तर पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है। दिल्ली और उसके आसपास धूल भरी हवाएं संभव हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

गरज चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर बारिश होगी तथा ऊंचे पर्वत श्रृंखलाओं पर बर्फबारी भी हो सकती है। दिल्ली पंजाब हरियाणा तथा उत्तरी राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान गरज चमक के साथ बारिश और हल्की आंधी आ सकती है। तापमान में हल्की गिरावट से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

पश्चिमी विक्षोभ से कई क्षेत्रों में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी कुछ राहत

know the weather forecast

एक के बाद एक आने वाले पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर बारिश देते रहेंगे। इनके प्रभाव से उत्तर भारत में भी छुटपुट बारिश तथा धूल भरी आंधी चलने के कारण तापमान में गिरावट संभव है। पूर्वोत्तर राज्यों सहित सिक्किम तथा पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों में केरल कर्नाटक तथा आतंरिक तमिलनाडु में तेज वर्षा संभव है। गुजरात, महाराष्ट्र तथा दक्षिणी राजस्थान सहित मध्यप्रदेश में भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

प्री मानसून बारिश से कई राज्यों में गर्मी से मिलेगी राहत, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

भीषण गर्मी से परेशान आधे से ज्यादा हिंदुस्तान को प्री मानसून बारिश की गतिविधियों का बेसब्री से इंतजार है। 13 अप्रैल से पहाड़ों पर बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी उनके प्रभाव से पंजाब हरियाणा दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती है। इन प्री मानसून गतिविधियों से कुछ राहत मिलेगी। उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश। केरल तमिलनाडु में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश तथा कर्नाटक दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, कई राज्यों में होगी बारिश

know the weather forecast,

देश इस समय प्रचंड गर्मी की मार झेल रहा है। पिछले 1 महीने से शुष्क मौसम और गर्म हवाओं के चलते भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। 12 अप्रैल के आसपास उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। दक्षिण तथा पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश संभव है। पहाड़ों पर भी कई दिनों के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ बारिश में दे सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

कुछ राज्यों में बारिश की संभावना तो कुछ राज्यों में गर्मी का कहर

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में समुद्री तूफान बनने की संभावना अब समाप्त हो गई है। हालाँकि एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। दिल्ली हरियाणा से शुरू होकर राजस्थान गुजरात मध्य प्रदेश महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ बिहार झारखंड तक गर्मी का कहर जारी रहेगा। सिक्किम, पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों सहित असम मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल कर्नाटक आदि राज्यों में बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

कुछ राज्यों में बारिश की संभावना, देखें सम्पूर्ण देश का मौसम पूर्वानुमान

Weather Forecast

बंगाल की खाड़ी में अरब सागर की अपेक्षा अधिक तूफान बनते हैं। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले तूफान भारत के पूर्वी तट को प्रभावित करते हैं। अगले कुछ दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों सहित सिक्किम और उप हिमालय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश संभव है केरल, तमिल नाडु, तथा कर्नाटका में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम तथा मध्य भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप अगले सप्ताह तक जारी रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

अगले 1 सप्ताह नहीं मिलेगी लू से राहत, देखें कैसा रहेगा आपके क्षेत्र का मौसम

know the weather forecast,

अगले 1 सप्ताह तक हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान गुजरात मध्य प्रदेश महाराष्ट्र सहित बिहार झारखंड और तेलंगाना के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। 12 अप्रैल के बाद प्री मानसून गतिविधियां शुरू होने से कुछ राहत मिल सकती है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र बन चुका है, जल्दी ही यहां एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा जो और गहरा हो सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share