अगले 1 सप्ताह नहीं मिलेगी लू से राहत, देखें कैसा रहेगा आपके क्षेत्र का मौसम

अगले 1 सप्ताह तक हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान गुजरात मध्य प्रदेश महाराष्ट्र सहित बिहार झारखंड और तेलंगाना के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। 12 अप्रैल के बाद प्री मानसून गतिविधियां शुरू होने से कुछ राहत मिल सकती है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र बन चुका है, जल्दी ही यहां एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा जो और गहरा हो सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>