तेज बारिश और आंधी की है सम्भवना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

राजस्थान के पश्चिमी जिलों जैसे कि जैसलमेर और उसके आसपास आंधी आ सकती है। ओडिशा पश्चिम बंगाल झारखंड बिहार पूर्वोत्तर राज्यों सहित कर्नाटक तमिलनाडु और केरल में तेज बारिश संभव है। दिल्ली पंजाब और हरियाणा का मौसम शुष्क रहेगा। छुटपुट बादल छा सकते हैं परंतु अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

कल दिल्ली के कुछ भागों में हल्के ओले गिरे तथा कुछ स्थानों पर हल्की आंधी के साथ बारिश देखी गई। राजस्थान पंजाब हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश में भी यही स्थिति बनी रही। अब धीरे-धीरे उत्तर भारत में मौसम साफ होने लगेगा तथा तापमान में बढ़ोतरी भी संभव है। बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बन सकता है जो धीरे-धीरे और सशक्त होगा। पूर्वी उत्तर पूर्वी भारत सहित दक्षिण भारत में तेज बारिश के आसार।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

आज से फिर शुरू होगी आंधी और बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पिछले दिनों उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क बना रहा हालांकि पंजाब के उत्तरी जिलों जैसे के पठानकोट आदि में बारिश के साथ ओले गिरे। कल शाम से एक बार फिर पंजाब हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ बादलों की गरज और बौछारें देखने को मिली हैं। दिल्ली तथा उसके आसपास के इलाकों में तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। बिहार झारखंड पूर्वी उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल और उड़ीसा सहित पूर्वोत्तर राज्यों में प्री मानसून गतिविधियां जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई क्षेत्रों में अब बढ़ेगी प्री-मानसून बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश और पूरे भारत में बारिश तथा आंधी के प्रभाव से तापमान गिरे हैं और गर्मी से कुछ राहत मिली है। अगले 3 या 4 दिनों के दौरान प्री मानसून गतिविधियां उत्तर मध्य और पूर्वी भारत को प्रभावित करते रहेंगे जिससे कुछ और राहत मिलने के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, कई राज्यों में बारिश के आसार

know the weather forecast,

पूर्वी भारत के कई राज्यों जैसे कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां संभव है। उत्तर भारत के भी कुछ राज्यों में छुटपुट आंधी या हल्की वर्षा संभव है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी तथा लू से राहत मिलेगी। दक्षिण भारत तथा उत्तर पूर्वी राज्यों सहित पहाड़ों पर एक बार फिर बारिश होने की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

जल्द शुरू होगी आंधी और बारिश, मिलेगी गर्मी निजात

know the weather forecast,

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी के कारण बिजली का संकट गहरा गया है। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अभी तक का सबसे अधिक तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया। कई जिलों में नए कीर्तिमान बने परंतु अब जल्द ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में प्री मानसून गतिविधियां शुरू होने से कुछ राहत मिल सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में आंधी बारिश के आसार, भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत

know the weather forecast,

इस समय तापमान बहुत अधिक बने हुए हैं परंतु 2 मई से राहत मिलने के आसार हैं। 2 मई से शुरू होकर 5 या 6 मई के बीच उत्तरी राजस्थान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा उड़ीसा आदि राज्यों में प्री मानसून गतिविधियां होंगी जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है। मध्य भारत को अभी गर्मी का प्रकोप सहना पड़ेगा परंतु दक्षिण भारत तथा पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रहने से राहत मिलती रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में बारिश के आसार, मई में मिलेगी गर्मी से राहत

know the weather forecast,

उत्तर पश्चिम मध्य तथा पूर्वी भारत के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना फिलहाल दिखाई नहीं दे रही है। पूर्वोत्तर राज्यों सहित सिक्किम ऑफ हिमालय पश्चिम बंगाल केरल कर्नाटक आदि राज्यों में बारिश जारी रहेगी। मई के पहले सप्ताह में कुछ इलाकों को राहत मिल सकती है। धूल भरी आंधी और गरज चमक के साथ बौछारें संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

देश के अधिकांश क्षेत्रों को प्री मानसून वर्षा का इंतजार, फिलहाल भीषण गर्मी रहेगी जारी

know the weather forecast,

हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान गुजरात मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र सहित पूर्वी भारत में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन सभी राज्यों को प्री मानसून गतिविधियों का इंतजार है जिससे कि कुछ राहत मिले। 1 सप्ताह तक ऐसी कोई भी गतिविधि दिखाई नहीं दे रही। उत्तर राज्यों में अच्छी बारिश संभव है हालांकि दक्षिण भारत के केरल तथा कर्नाटक में हल्की बारिश के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

धूल भरी आंधी और बारिश के बाद अब बढ़ने वाली है गर्मी

know the weather forecast,

उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे राजस्थान, हरियाणा, दक्षिणी पंजाब, दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी के साथ गरज चमक और बौछारें देखी गई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अब उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां समाप्त हो जाएंगी। उत्तर पश्चिम भारत सहित मध्य व पूर्वी भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगेगा। उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। केरल, आंतरिक तमिलनाडु और कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share