मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में होगी प्री मॉनसूनी वर्षा

know the weather forecast,

नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर बारिश देगा हालांकि पंजाब हरियाणा और दिल्ली का मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों सहित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में गरज के साथ बौछारें संभव है। महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा में बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण भारत सहित उत्तर पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

तेजी से आगे बढ़ रहा है मॉनसून, आज भी कई राज्यों में होगी बारिश

know the weather forecast,

बारिश और ओलावृष्टि के प्रभाव से दिल्ली ने मई के महीने में इस सदी का सबसे कम तापमान दर्ज किया। आज भी उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश संभव है। पूर्वी भारत तथा उत्तर पूर्वी भारत सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी बारिश जारी रहेगी। मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। अगले 2 दिनों के दौरान श्रीलंका पहुंच सकता है मॉनसून।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

ज्यादातर राज्यों में जारी रहेगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

23 मई की सुबह पंजाब हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी के साथ ओले गिरे। दिल्ली सहित उत्तर भारत में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत सहित पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सहित पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत में भी बारिश के आसार हैं। अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में हीटवेव नहीं आएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

आधे से ज्यादा हिंदुस्तान में प्री मॉनसूनी वर्षा के आसार

know the weather forecast,

पहाड़ों से लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी भारत, उत्तर पूर्वी भारत तथा दक्षिण भारत में प्री मॉनसून बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण भारत में जारी बारिश अब कम हो जायेगी परंतु मौसम शुष्क नहीं होगा। राजस्थान और मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों सहित उत्तरी महाराष्ट्र और गुजरात में कोई भी मौसमी गतिविधि नहीं होगी तथा मौसम गर्म और शुष्क रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

ज्यादातर राज्यों में होगी प्री-मॉनसून की झमाझम बारिश

know the weather forecast,

अगले 2 या 3 दिनों के दौरान उत्तर भारत सहित पूर्वी भारत के कई राज्यों में प्री-मॉनसूनी बारिश जारी रहेगी तथा भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। पूर्वोत्तर राज्यों सहित दक्षिण भारत में जारी बारिश में कुछ कमी आएगी तथा असम मेघालय और अरुणाचल प्रदेश को राहत मिलेगी। गुजरात पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा दक्षिणी राजस्थान सहित उत्तरी महाराष्ट्र में गर्मी जारी रह सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मेघ गर्जना के साथ भारी बारिश के बन रहे हैं आसार

know the weather forecast,

आज से दिल्ली सहित उत्तरी राजस्थान पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा के कुछ भागों में धूल भरी हवाएं या मेघ गर्जना संभव है। 22 और 23 मई को पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश पूर्वी राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के कई भागों में प्री मानसून गतिविधियां शुरू होगी। 23 मई से असम में जारी भारी वर्षा की गतिविधियां कम हो जाएंगी। दक्षिण भारत में बारिश जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में शुरू होगी बारिश

know the weather forecast,

 

पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिला जो अब कुछ कम होने लगा है। रुक-रुक कर प्री मानसून की बारिश होती रहेंगी। 21 या 22 मई से दिल्ली उत्तर प्रदेश तथा पूर्वी भारत में गरज के साथ बौछारें शुरू होंगी। 23 और 24 मई के आसपास मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ भागों में भी बारिश हो सकती है। राजस्थान और गुजरात के साथ-साथ पश्चिमी मध्य प्रदेश में गर्मी रहेगी। उत्तर पूर्वी राज्यों सहित अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण भारत में तेज बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

जल्द आने वाली है आंधी और बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

असम में अभी भारी बारिश के कारण बाढ़ की तबाही बनी हुई है। दो-तीन दिनों तक भारी बारिश में जारी रहेगी। बेंगलुरु कर्नाटक और केरल में भी भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मूसलाधार बारिश संभव है। पंजाब हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 21 मई से धूल भरी आंधी के साथ बौछारें गिर सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इस राज्य में भारी बारिश से आई बाढ़, मध्य भारत में भीषण गर्मी जारी रहेगी

know the weather forecast,

असम के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं तथा बाढ़ से 5 लोगों की जान गई है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इससे असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों सहित केरल कर्नाटक तथा आंतरिक तमिलनाडु में भी भारी बारिश संभव है। अंडमान और निकोबार दीप समूह के कई इलाकों में भारी बारिश जारी रहेगी। दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में अब तापमान फिर बढ़ने लगेंगे तथा 19 मई तक लू की स्थिति आ जाएगी। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र को अभी गर्मी से राहत नहीं मिल पाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में प्री मॉनसूनी वर्षा के आसार, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

कल से ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ भागों में धूल भरी हवाएं चल रही हैं जिससे गर्मी से हल्की राहत मिली है। हालाँकि आज से तापमान बढ़ने की संभावना है तथा 18 से 20 मई के बीच हीटवेव वापस आ सकती है। असम सहित पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का तांडव जारी है। अंडमान और निकोबार दीप समूह सहित केरल कर्नाटक और तमिलनाडु में भी तेज बारिश जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share