मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में शुरू होगी बारिश

 

पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिला जो अब कुछ कम होने लगा है। रुक-रुक कर प्री मानसून की बारिश होती रहेंगी। 21 या 22 मई से दिल्ली उत्तर प्रदेश तथा पूर्वी भारत में गरज के साथ बौछारें शुरू होंगी। 23 और 24 मई के आसपास मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ भागों में भी बारिश हो सकती है। राजस्थान और गुजरात के साथ-साथ पश्चिमी मध्य प्रदेश में गर्मी रहेगी। उत्तर पूर्वी राज्यों सहित अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण भारत में तेज बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>