कई राज्यों में होगी भारी बारिश, देखें संपूर्ण देश का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले दो-तीन दिनों के दौरान दिल्ली तथा उसके आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। पहाड़ों सहित हरियाणा और पंजाब के उत्तरी जिलों उत्तर प्रदेश के तराई के इलाकों सहित बिहार झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ उड़ीसा पूर्वी मध्य प्रदेश तेलंगाना कर्नाटक केरल और तमिलनाडु में भी कई स्थानों पर अच्छी बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कुछ क्षेत्रों में मानसून पड़ेगा कमजोर तो कुछ क्षेत्रों में होगी भारी बारिश

know the weather forecast,

राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र के कई भागों में मानसून की बारिश में अब काफी कमी आ सकती है। पहाड़ों सहित पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों तथा बिहार और पश्चिम बंगाल में अच्छी बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ तेलंगाना ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल में भी कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मानसूनी बारिश से कई क्षेत्रों में तबाही का आलम, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

दिल्ली के कई भागों में बारिश शुरु हो गई है। अब पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी राजस्थान तथा महाराष्ट्र के अधिकांश इलाके लगभग शुष्क बने रहेंगे। गुजरात में भी बारिश बहुत कम हो जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश जारी रहने की संभावना, देखें संपूर्ण देश का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून की रेखा अब उत्तर भारत पर पहुंच गई है उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में तेज बारिश शुरू हो चुकी है। अब जल्दी ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। राजस्थान और गुजरात के कई जिलों सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र के अधिकांश भागों में बारिश काफी कम हो जाएगी। झारखंड पश्चिम बंगाल उड़ीसा छत्तीसगढ़ पूर्वी मध्य प्रदेश सहित दक्षिण भारत में अच्छी बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अब इन राज्यों में होगी मानसून की भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

कई दिनों से राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश हो रही थी वहीं गुजरात और मध्य प्रदेश भी बारिश से परेशान थे। इन तीनों राज्यों में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। मानसून की रेखा उत्तर भारत की तरफ बढ़ेगी तथा पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में तेज बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले 24 घंटे होगी तबाही की बारिश, कई राज्यों पर होगा असर

know the weather forecast,

इस समय मानसून की लाइन मध्य भारत के ऊपर से गुजर रही है तथा दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इनके मिले-जुले प्रभाव से राजस्थान गुजरात तथा मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की आशंका है। दिल्ली पंजाब और हरियाणा में 28 जुलाई से बारिश बढ़ेगी और कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

पूरे देश में बढ़ेगी बारिश, जानें किन राज्यों में होगा ज्यादा असर

know the weather forecast,

मध्य भारत में मानसून सक्रिय बना हुआ है तथा मध्य प्रदेश, गुजरात और दक्षिणी राजस्थान में मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है। मानसून की लाइन अब मध्य भारत के आसपास है। 27 जुलाई से पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित पूरे भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य भारत पर मानसून हुआ केंद्रित, होगी भयंकर बारिश

know the weather forecast,

मानसून की ट्रफ अब मध्य भारत की तरफ आ गई है जिसके प्रभाव से दक्षिणी राजस्थान, गुजरात के कई जिलों सहित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज बारिश हो सकती है। मानसून ट्रफ के मध्य भारत की ओर बढ़ने के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में अगले दो-तीन दिनों के दौरान हल्की बारिश और कुछ मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भीषण बारिश की बन रही है संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून अब मध्य भारत में सक्रिय हो जाएगा तथा मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सहित गुजरात और पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली में हल्की बारिश और बौछारें संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में फिर होगी तेज बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून की रेखा अब उत्तर भारत से होकर गुजर रही है जिससे पंजाब हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश तथा पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 24 घंटे बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा गुजरात के उत्तरी जिलों में फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी तथा कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर मूसलाधार वर्षा संभव है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। केरल तथा कर्नाटका के तटीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share