एमपी समेत कई राज्यों में बेमौसम बौछार के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले 1 सप्ताह तक कोई भी बड़ा पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर नहीं आएगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस ना आने के कारण भारी हिमपात नहीं होगा। मध्य प्रदेश के दक्षिण और पूर्वी जिलों सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। भारी बर्फबारी के अभाव में मध्य और पूर्वी भारत सहित उत्तर पश्चिम भारत में कड़ाके की सर्दी अभी फिलहाल नहीं पड़ेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

समुद्री तट से टकराया तूफ़ान, कई राज्यों में तबाही की बारिश

know the weather forecast,

9 दिसंबर की रात समुद्री तूफान तमिलनाडु तट से टकराया। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई तथा कई पेड़ उखड़ गए, जलभराव हुआ और कई जिलों की बिजली गुल हो गई। हालांकि कोई मानव क्षति नहीं हुई है। अब तूफान कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया है। धीरे-धीरे ये लो प्रेशर एरिया बन जाएगा तथा दक्षिण कर्नाटक सहित कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। अगले दो-तीन दिनों के दौरान मध्यप्रदेश तथा महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

समुद्री तूफान से कई राज्यों में आफत की बारिश के आसार

know the weather forecast

समुद्री तूफान आज तमिलनाडु के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। 11 दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश संभव है। दक्षिणी गुजरात में तथा छत्तीसगढ़ और दक्षिणी उड़ीसा में छिटपुट वर्षा हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी होने के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना मनडोस समुद्री तूफान अब तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा है। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर 8 दिसंबर से 11 दिसंबर के बीच बारिश और हिमपात देगा। 11 दिसंबर से महाराष्ट्र के कई जिलों सहित मध्यप्रदेश और दक्षिणी गुजरात में बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश के कुछ भागों में मध्यम से भारी बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश के बने आसार, मंडोस समुद्री तूफान तेजी से बढ़ेगा आगे

know the weather forecast,

समुद्री तूफान “मंडोस” इस समय बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। यह तूफ़ान तमिलनाडु की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इसकी वजह से तमिलनाडु सहित आंध्र प्रदेश तथा दक्षिणी प्रायद्वीप में अच्छी बारिश का अनुमान है। पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ 8 दिसंबर से 11 दिसंबर के बीच बर्फबारी दे सकता है। महाराष्ट्र सहित दक्षिणी गुजरात और मध्य प्रदेश में भी बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में होगी तूफानी बारिश, बंगाल की खाड़ी में मंडोस तूफान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में तूफान मंडोस बनने वाला है यह तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश है दे सकता है। इसका प्रभाव अब कर्नाटक केरल और बाकी दक्षिणी राज्यों में भी दिखाई देगा। पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ 8 दिसंबर से अपना प्रभाव दिखाना शुरू करेगा। इसके कारण पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत सहित पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत का मौसम अभी शुष्क रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बंगाल की खाड़ी में बनेगा तूफान, कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दवाब का क्षेत्र जल्दी ही डिप्रेशन बनेगा। यह डिप्रेशन आगे चल के समुद्री तूफ़ान भी बन सकता है तथा तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र कोस्ट को प्रभावित कर सकता है। इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। अगला पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर 8 तारीख से आएगा तथा 10 तारीख तक अच्छा स्नोफॉल हो सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

दो राज्यों में भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

दिसंबर का महीना शुरु हो चुका है परंतु उत्तर पश्चिम सहित मध्य और पूर्वी भारत को अभी भी कड़ाके की सर्दी का इंतजार है। अभी पहाड़ों पर कोई भी बड़ा पश्चिमी विक्षोभ भारी बर्फबारी नहीं देगा। अभी अगले 1 सप्ताह तक तापमान अधिक नहीं गिरेंगे तथा कड़ाके की सर्दी नहीं होगी। सर्दी दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में ही बढ़ेगी। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव जल्द बनेगा जो डिप्रेशन में तब्दील होकर तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश की तरफ बढ़ते हुए भारी बारिश देगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

समुद्र में निम्न दबाव के क्षेत्र से मचेगी हलचल, देखें किन राज्यों पर होगा असर?

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में कल आज एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा जो 7 दिसंबर तक डिप्रेशन में तब्दील होकर 8 दिसंबर की सुबह तक तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के तट तक पहुंच सकता है। देश के बाकी भागों का मौसम शुष्क रहेगा दिन में धूप रहेगी। पहाड़ों पर अभी भी भारी बर्फबारी की संभावना दिखाई नहीं दे रही। पश्चिमी विक्षोभ का इंतजार लंबा होता जा रहा है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

4 से 5 दिसंबर के मध्य इन राज्यों में बढ़ेगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर हलकी बारिश और बर्फबारी देगा वहीं 10 दिसंबर के करीब पुनः एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आने की संभावना है। 4 दिसंबर तक बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा जो सशक्त हो कर पहले लो प्रेशर एरिया और उसके बाद डिप्रेशन बन सकता है। 4 से 5 दिसंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होगी। डिप्रेशन तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश की तरफ बढ़ते हुए भारी बारिश दे सकता है। पहाड़ों पर हल्की बारिश और हिमपात होगा परंतु उत्तर भारत का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share