समुद्री तट से टकराया विपरजोय तूफ़ान अब करवाएगा भीषण बारिश

know the weather forecast,

समुद्री तूफान विपरजोय अब गुजरात का रुख करेगा। गुजरात के उत्तरी भागों से टकराने के बाद पाकिस्तान के सिंध प्रांत सहित गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश दे सकता है। 17 और 18 जून तक बारिश की गतिविधियां दिल्ली, पंजाब और हरियाणा तक पहुंच सकती हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और उड़ीसा सहित तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में लू चलेगी। अगले दो-तीन दिनों के दौरान मानसून पूर्व भारत तक भी बढ़ सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मानसून के आगे बढ़ने से कई राज्यों में आंधी बारिश के आसार

know the weather forecast,

मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है फिलहाल यह उत्तर पूर्वी राज्यों को कवर कर चुका है। यह कर्नाटक के भी तटीय भागों तक पहुंच गया है और अब जल्द ही यह महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार तक पहुंचेगा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। तूफान बिपरजोय अब और मजबूत होगा। 12 जून की सुबह के बाद यह करांची के तरफ बढ़ सकता है। गुजरात के पश्चिमी जिलों को तेज हवाओं और बारिश का खतरा है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

शुरू हो गई मानसून की भारी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

एक सप्ताह की देरी से मानसून ने केरल में दस्तक दी है। उत्तर पूर्वी भारत में अब मानसून जल्द ही पहुंचेगा तथा वहां पर भारी बारिश देगा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में अगले 2 दिनों के दौरान धूल भरी आंधी के साथ गरज चमक और बौछारें संभव है। मध्य भारत और पूर्वी भारत का मौसम गर्म बना रहेगा साथ हीं लू चलने की भी संभावना है। आंतरिक तमिलनाडु, कर्नाटक सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र और गुजरात के तट पर 2 दिन बाद हवाओं की गति बहुत तेज हो जाएगी तथा समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी। गुजरात के तटीय जिलों में बारिश 24 घंटे बाद शुरू हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

आखिरकार आ गया है मानसून, देखें किस राज्य में कब शुरू होगी बारिश?

know the weather forecast,

मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है परंतु भारी बारिश की संभावना अभी तमिलनाडु आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में नहीं है। पूर्वोत्तर राज्यों में जल्दी ही मानसून पहुंचेगा और भारी से अति भारी बारिश देगा। राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। समुद्री तूफान बिपरजोय अति भीषण हो चुका है परंतु इससे भारत के किसी भी राज्य को अधिक खतरा दिखाई नहीं दे रहा है। जल्दी ही यह तूफ़ान अपना रास्ता बदलने लगेगा और 11 जून के बाद यह उत्तर पश्चिम दिशा में भारत के तट से दूर चला जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

समुद्री तूफ़ान से कहाँ कहाँ होगी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

इस समय अधिकांश मौसमी मॉडल समुद्री तूफान बिपरजोय का ट्रैक उत्तर पश्चिम दिशा में दिखा रहे हैं। तूफान से गुजरात और महाराष्ट्र को खतरा बहुत कम है। दक्षिणी सिंध और बलूचिस्तान में भी खतरे की संभावना कम नजर आ रही है परंतु ओमान की तरफ इसका रुक हो सकता है। इस समय ऐसा लग रहा है कि यह लैंडफॉल करने से पहले ही कमजोर पड़ जाएगा तथा किसी भी देश को नुकसान नहीं हो पाएगा। राजस्थान में धूल भरी आंधी अभी जारी रहेगी, पहाड़ों पर हल्की वर्षा होगी। मानसून अगले 2 दिनों के अंदर केरल पर दस्तक दे देगा। मानसून का आगाज कमजोर रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मानसून आगमन में क्यों हो रही है देरी, कब तक शुरू होगी मानसूनी बारिश?

know the weather forecast,

दक्षिण पूर्व अरब सागर में बना निम्न दबाव का क्षेत्र मानसून में देरी का कारण बन रहा है। केरल पर मानसून की दस्तक अभी कुछ और देर से होगी। दक्षिण पूर्वी अरब सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो डिप्रेशन में सशक्त होकर फिर समुद्री तूफ़ान बिपरजोय बन सकता है। अधिकांश मौसमी मॉडल इस तूफ़ान को उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ाते हुए गुजरात के दक्षिण से ओमान की तरफ मोड़ रहे हैं। राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर अगले दो दिनों तक हल्की बारिश तथा पूर्वोत्तर राज्यों सहित उड़ीसा में बारिश संभव है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में मध्यम बारिश तथा लक्ष्यद्वीप में भारी बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

नए समुद्री तूफ़ान से होगी भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अरब सागर में समुद्री तूफान बिपरजोय बनने वाला है जो देश के पश्चिम तट के साथ आगे बढ़ेगा। इस तूफ़ान की वजह से केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात के तटों पर तेज हवाओं के साथ ऊंची लहरें उठ सकती हैं तथा बारिश भी हो सकती है। यह तूफान ओमान या यमन की तरफ मुड़ सकता है। पहाड़ों सहित उत्तर भारत में हल्की बारिश तथा राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। दक्षिण भारत में भी बारिश बढ़ेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

आपके क्षेत्र में कब पहुंचेगा मानसून, एक्सपर्ट से जानें पूरी जानकारी

know the weather forecast,

अरब सागर पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो आगे चल कर समुद्री तूफान बन सकता है। फिलहाल इसके गुजरात के दक्षिण तक पहुंचने के बाद उत्तर पश्चिम दिशा में मुड़ने की संभावना दिखाई दे रही है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन बन कर पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश दे सकता है तथा मानसून को वहां पहुंचा सकता है। केरल पर दस्तक देने के बाद मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना है तथा दक्षिणी प्रायद्वीप एवं मध्य भारत में भी मानसून के देरी से पहुँचने के आसार दिख रहे हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले तीन दिन भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बनने वाला है जिससे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है। अरब सागर में भी एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा जो पहले डिप्रेशन और बाद में तूफान बन सकता है। अगले कई दिनों के दौरान उत्तर भारत का मौसम लगभग शुष्क रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित पूर्वी भारत में तापमान बढ़ेंगे। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में बारिश होने की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कब शुरू होगी मानसून की बारिश, देखें मौसम एक्सपर्ट की रिपोर्ट

know the weather forecast,

मई में बेमौसम बारिश के बाद भारत में सबसे अहम सवाल ये है कि… क्या इस साल देश में मानसून सामान्य रहने वाला है? या फिर इस साल मानसून सीजन में बारिश कम होगी? क्या कहते हैं एक्सपर्ट…देश में इस वक्त मौसम का क्या मिजाज है…इस रिपोर्ट के जरिए समझने की कोशिश करते हैं।

स्रोत: न्यूज़ नेशन

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share