मानसून 17 जून से पकड़ेगा रफ्तार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

हीट वेव का असर अब हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और उड़ीसा तक दिखाई दे रहा है। अगले 5 दिनों तक यहां कोई भी राहत नहीं मिलती नजर आ रही है। पश्चिमी हवाएं और जलता सूरज गर्मी की तपन बनाए रखेगा। महाराष्ट्र के तटीय जिलों सहित कर्नाटक और केरल के तटीय भागों में बारिश जारी रहेगी। दक्षिणी प्रायद्वीप के अंदरूनी हिस्से में बारिश कम हो जाएगी। 16 या 17 जून से मानसून पूर्वी भारत से आगे बढ़ना शुरू करेगा और 22 जून तक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों तक पहुंच सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

अगले 4 दिन मानसून रहेगा सुस्त, आधे भारत में भीषण गर्मी के आसार

know the weather forecast,

24 घंटे के बाद महाराष्ट्र सहित कर्नाटक और तेलंगाना में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी, मानसून कुछ सुस्त पड़ जाएगा। अगले चार दिनों तक मानसून की चाल कमजोर बनी रहेगी परंतु पूर्वी भारत में मानसून अब धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगेगा। पश्चिम दिशा से चलने वाली गर्म हवाएं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में भीषण गर्मी पैदा करेगी। 17-18 जून से मानसून फिर तेजी पकड़ सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कुछ राज्यों में बारिश तो कुछ क्षेत्रों में हीट वेव जारी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

10 जून को मानसून फिर आगे बढ़ गया है, अब यह महाराष्ट्र के दहानू, नासिक और संभाजी नगर तक पहुंच गया है। अगले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र के दक्षिणी और मध्य भागों में भारी बारिश होगी। उत्तरी कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश जारी रहेगी। दक्षिण पूर्वी राजस्थान और दक्षिण पश्चिम में मध्य प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा उड़ीसा के उत्तरी जिलों का मौसम शुष्क तथा गर्म बना रहेगा। इन इलाकों में अब हीट वेव अगले एक सप्ताह तक परेशान करेगी। पूर्वी भारत में मानसून 14 जून के बाद ही आगे बढ़ेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, जानें किन राज्यों तक पहुंचा मानसून?

know the weather forecast,

मुंबई में मानसून पहुंच चुका है, अब महाराष्ट्र के तटीय जिलों सहित उत्तर तटीय कर्नाटक में भारी से अति भारी बारिश होगी। केरल और कर्नाटक में बारिश की गतिविधियां काफी तेज रहेगी। तेलंगाना में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मानसून सुस्त बना रहेगा। उत्तर पूर्वी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी परंतु पूर्वी भारत को अगले 5 दिनों तक मानसून का इंतजार करना पड़ सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं धूल भरी आंधी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

महाराष्ट्र के तट पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मानसून को महाराष्ट्र की तरफ खींचेगा और महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। गोवा और कर्नाटक के उत्तरी तट पर भी मूसलाधार बारिश के कारण जल भराव हो सकता है। मानसून जल्दी ही मुंबई और पुणे तक पहुंचेगा साथ ही दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उड़ीसा को भी कवर कर सकता है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। उत्तर पूर्वी राज्यों में मानसून की बारिश जारी रहने वाली हैं। बिहार, झारखंड, गंगिया पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश का मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

देश के आधे से ज्यादा राज्यों में तेज बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

देश के आधे से ज्यादा राज्यों में तेज बारिश की संभावना है जिसमें लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र अच्छी बारिश देख पाएंगे। उत्तर पूर्वी राज्यों में भी तेज बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा उत्तर व उत्तर पश्चिम भारत में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई जिले धूल भरी आंधी के साथ बारिश और मेघ गर्जना देखी जा सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

बढ़ने लगी हैं मानसून की गतिविधि, जानें आपके राज्य में कब शुरू होगी बारिश?

know the weather forecast,

मानसून अब जल्दी ही महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के कई जिलों तक पहुंच सकता है। मुंबई में भी मानसून समय पर पहुंचने के आसार हैं। दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। केरल में भी बारिश बढ़ सकती है। महाराष्ट्र के अधिकांश जिलों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएगी। साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश जारी रहेगी। राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है। पंजाब के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में हल्की आंधी और हल्की बारिश की संभावना दिखाई दे रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

गोवा तक पहुंच गया मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश, उत्तर में धूल भरी आंधी

know the weather forecast,

मानसून ने गोवा में दस्तक दे दी है साथ ही तेलंगाना के कुछ और भागों को भी कवर कर लिया है। अब जल्दी ही यह महाराष्ट्र सहित उड़ीसा के कुछ भागों तक पहुंच जाएगा। उत्तर पूर्वी भारत सहित दक्षिण भारत में भारी बारिश जारी रहेगी। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक बार फिर बारिश देगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

दक्षिण भारत में मानसून तेज, पूर्वी भारत को करना होगा इंतजार

know the weather forecast,

दक्षिण भारत में मानसून समय से आगे चल रहा है हालांकि पूर्वी भारत में भी शुरूआती दौर में मानसून काफी तेजी से आगे बढ़ा था। अब दक्षिण भारत और देश के पूर्वी और पश्चिमी तट पर मानसून और आगे बढ़ जाएगा। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को अभी इंतजार करना होगा। यहां कम से कम अगले एक सप्ताह तक अच्छी बारिश नहीं होगी। अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ आंधी और बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

अब जम के बरसेंगे बादल, देखें आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम?

know the weather forecast,

जून के महीने में अल नीनो से न्यूट्रल कंडीशन आ जायेगी। जुलाई के दूसरे पखवाड़े में ला नीना प्रभावित होने लगेगा तथा मानसून की बारिश को बढ़ा देगा। इंडियन ओशन डाइपोल भी जुलाई में पॉजिटिव होने लगेगा तथा इन दोनों के प्रभाव से जुलाई के दूसरे पखवाड़े से सितंबर तक झमाझम बारिश पूरे भारत को मिल सकती है। यह पूरे देश और किसान भाइयों के लिए बहुत अच्छी खबर होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share