कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं धूल भरी आंधी, देखें मौसम पूर्वानुमान

महाराष्ट्र के तट पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मानसून को महाराष्ट्र की तरफ खींचेगा और महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। गोवा और कर्नाटक के उत्तरी तट पर भी मूसलाधार बारिश के कारण जल भराव हो सकता है। मानसून जल्दी ही मुंबई और पुणे तक पहुंचेगा साथ ही दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उड़ीसा को भी कवर कर सकता है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। उत्तर पूर्वी राज्यों में मानसून की बारिश जारी रहने वाली हैं। बिहार, झारखंड, गंगिया पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश का मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>