Happy Rangpanchami

रंगपंचमी की हर्षित बेला पर खुशियाँ मिले अपार|

यश, कीर्ति, सम्मान मिले, ओर बढे सत्कार |

शुभ-शुभ रहे हर दिन हर पल, शुभ शुभ रहे विचार|

उत्साह, बढे चित चेतन में, निर्मल रहे आचार||

सफलताये नित नयी मिले, बधाई बारम्बार|

मंगलमय हो काज आपके सुखी रहे परिवार|

“ग्रामोफोन परिवार की और से रंगपंचमी की शुभकामनाये”

Share

Happy Holi

रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार

सूरज की किरणें, खुशियों की बौछार

चन्दन की खुशबु, अपनों का प्यार

ग्रामोफ़ोन परिवार की और से

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Control of Aphids on Sponge Gourd and Ridge Gourd

गिलकी एवं तुरई में माहू का नियंत्रण:-

ग्रसित भाग पीले होकर सिकुड़कर मुड जाते है अत्यधिक आक्रमण की अवस्था में पत्तियाँ सुख जाती है व धीरे-धीरे पौधा सुख जाता है|

माहू का प्रकोप दिखाई देने पर डायमिथोएट 30 मिली. प्रति पम्प या इमीड़ाक्लोरप्रीड 17.8% SL 10 मिली. प्रति पम्प का स्प्रे पंद्रह दिन के अंतराल से करें|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Powdery Mildew of Bottle Gourd

लौकी में भभूतिया रोग:-

  • पत्तियों पर सफ़ेद या धूसर रंग के धब्बों का निर्माण होता है| जो बाद में बढ़कर सफ़ेद रंग का पाउडर में बदल जाते है|
  • पंद्रह दिन के अंतराल से हेक्ज़ाकोनाजोल 5% SC 300 मिली. प्रति एकड़ या थायोफिनेट मिथाईल 400 ग्राम प्रति एकड़ का घोल बनाकर छिडकाव करें|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Control of White fly in Okra

भिन्डी में सफ़ेद मक्खी का नियंत्रण:-

  • शिशु एवं वयस्क पत्तियों के निचले सतह से रस चूसते है एवं मधु स्त्राव के उत्सर्जन से प्रकाश संश्लेषण में बाधा आती है|
  • पत्तियाँ रोगग्रस्त दिखती है सुटी मोल्ड से ढक जाती है | यह कीट पत्ति मोड़क विषाणु रोग व पीला शिरा विषाणु रोग का वाहक होकर इसे फैलाता है|
  • नियंत्रण:- पीले रंग वाले चिपचिपे प्रपंच खेत में कई जगह लगाए|
  • डायमिथोएट 30 मिली./पम्प या थायमेथोक्जोम 5 ग्राम/पम्प या एसीटामीप्रिड 15 ग्राम/ पम्प का स्प्रे 4-5 बार 10 दिन के अंतराल पर करे|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Irrigation in Coriander

धनिया में सिंचाई:-

पहली सिंचाई बुआई के तुरंत बाद देनी चाहिए और दुसरी सिंचाई इसके तीन दिन बाद और फिर इसके बाद प्रति 7-10 दिन के अंतराल पर सिंचाई करनी चाहिए|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Nutrient management in sponge gourd and ridge gourd

गिलकी एवं तुरई में पोषक तत्व प्रबंधन:-

  • खेत की तैयारी के समय 20-25 टन प्रति हेक्टेयर की दर से गोबर की खाद का प्रयोग करें|
  • 75 किलोग्राम यूरिया 200 किलोग्राम सिंगल सुपर फास्फेट एवं 80 किलोग्राम म्यूरेट ऑफ़ पोटाश को अंतिम जुताई के समय डालें|
  • अन्य बचे हुये 75 किलोग्राम यूरिया की आधी मात्रा को 8-10 पत्ति अवस्था में तथा आधी मात्रा को फुल आने की अवस्था में डालें|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

ग्रामोफोन को बेस्ट एग्री स्टार्टअप अवार्ड

दिनांक 22 फरवरी को नई दिल्ली में भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद व्दारा आयोजित पहले आल इंडिया एग्री स्टार्टअप कन्वेंशन में ग्रामोफ़ोन (एगस्टेक टेक्नोलॉजिस प्रा. लि.) को कृषि क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय कार्यों के लिए बेस्ट एग्री स्टार्टअप का अवार्ड माननीय श्री सुरेश प्रभु केन्द्रीय मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा दिया गया|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Staking in Tomato

टमाटर में सहारा देना:-

  • यह अंतर्सस्य क्रिया, पौधों की रोपाई के 2-3 सप्ताह बाद की जाती है|
  • असीमित वृद्धि वाली किस्मों के लिए कतार के समानांतर बांस की खुटी को गाड़कर उसमें दो या तीन तार को खींच कर बाँध दिया जाता है| इन तारों पर पौधों की सुतली या रस्सी के सहारे बाँध दिया जाता है|
  • पौधे को निश्चित समय पर सहारा देने से अधिक उत्पादन एवं उत्तम गुणवता वाले फल प्राप्त होते है|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Season of Planting of Okra

भिन्डी की रोपाई का समय:-

  • भिन्डी को साल में दो बार उगाया जाता है|
  • खरीफ मौसम में जून के अंत में बूवाई करते है|
  • ग्रीष्म ऋतु के लिए फरवरी के अंत से मार्च के शुरू तक बुवाई करते है|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share