कद्दू की फसल में फल मक्खी की पहचान 

pumpkin crop
  • मेगट (लार्वा) फलों में छेद करने के बाद उनका रस चूसते हैं। 
  • इनसे ग्रसित फल खराब होकर गिर जाते है। 
  • मक्खी प्रायः कोमल फलों पर ही अंडे देती है।  
  • मक्खी अपने अंडे देने वाले भाग से फलों में छेंद करके उन्हे हानि पहुँचाती है। 
  • इन छेदों से फलों का रस निकलता हुआ दिखाई देता है।  
  • अंततः छेद ग्रसित फल सड़ने लगते हैं। 
  • मेगट फलों में छेद कर गुदा एवं मुलायम बीजों को खाते हैं, जिसके कारण फल परिपक्व होने के पहले ही गिर जाते हैं।
Share

भारत में कृषि विकास हेतु विश्व बैंक देगा $80 मिलियन का कर्ज 

भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है। इसका मतलब यह हुआ की कृषि में सुधार से अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। यही कारण है कि सरकार ने पिछले कुछ वर्षों से कृषि क्षेत्र पर अधिक से अधिक ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में, हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य की कृषि को विकसित करने के लिए विश्व बैंक के साथ $80 मिलियन के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

यह राशि मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल प्रबंधन में सुधार और कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर खर्च की जाएगी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस परियोजना को 428 ग्राम पंचायतों को कवर करने वाले राज्य के 10 जिलों में निष्पादित किया जाएगा। इसका लाभ लगभग 400,000 छोटे किसानों को मिलेगा।

यह परियोजना हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए बहुत फ़ायदेमंद होगी, क्योंकि राज्य के कई तराई क्षेत्रों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की कमी है और किसान मुख्य रूप से वर्षा के जल पर निर्भर रहते हैं। जलवायु परिवर्तन और बारिश में लगातार कमी हिमाचल प्रदेश में उगाए जाने वाले फलों के उत्पादन को प्रभावित कर रही है, जिसमें इसके प्रतिष्ठित सेब भी शामिल हैं। यह कदम किसानों की आय को दोगुना करने के केंद्र सरकार के मिशन में योगदान देने में भी बड़ी भूमिका निभा सकता है।

Share

प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना: किसानों को मिलेगी 3,000 रूपये महीने की पेंशन

हमारे देश में बहुत सारे किसानों को भिन्न भिन्न वजहों से आर्थिक संकट झेलना पड़ता है। जब किसान बूढ़े हो जाते हैं तो यह संकट और ज्यादा बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना शुरू की गई। इस योजना के अंतर्गत बुढ़ापे में किसानों को 3000 रूपये की पेंशन दी जायेगी।

कौन कर सकते हैं आवेदन?

प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष के मध्य आने वाले किसान रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आपकी उम्र 18 वर्ष है तो आपके इसके अंतर्गत हर माह महज 55 रुपये जमा करना होगा। अगर आपकी उम्र 40 वर्ष है तो आपको इसके लिए 200 रुपये देने होंगे। 

इस योजना से अभी तक 19 लाख किसान जुड़ गए हैं। इसके अंतर्गत सरकार भी आपका आधा प्रीमियम जमा करेगी। इसका मतलब हुआ की जितनी किस्त आप इस योजना में जमा करेंगे उतनी ही रकम सरकार भी जमा करेगी।

Share

कद्दू की फसल में फल मक्खी की पहचान

  • मेगट (लार्वा) फलों में छेद करने के बाद उनका रस चूसते हैं। 
  • इनसे ग्रसित फल खराब होकर गिर जाते है। 
  • मक्खी प्रायः कोमल फलों पर ही अंडे देती है।  
  • मक्खी अपने अंडे देने वाले भाग से फलों में छेंद करके उन्हे हानि पहुँचाती है। 
  • इन छेदों से फलों का रस निकलता हुआ दिखाई देता है।  
  • अंततः छेद ग्रसित फल सड़ने लगते हैं।
  • मेगट फलों में छेद कर गुदा एवं मुलायम बीजों को खाते हैं, जिसके कारण फल परिपक्व होने के पहले ही गिर जाते हैं।
Share

लौकी में एल्टरनेरिया ब्लाइट नामक रोग का नियंत्रण

image source -https://www.exportersindia.com/saravana-enterprises/fresh-bottle-gourd-dindigul-india-1371932.htm
  • बीमारी की रोकथाम करने हेतु खेतों की सफाई करें एवं फसल चक्र अपनाएँ।
  • फफूंदनाशक 10 दिनों के अंतराल से मेंकोजेब 75% डब्ल्यू पी @ 400 ग्राम प्रति एकड़ या
  • कीटाजिन 48.0 w/w @ 400 मिली/एकड़ का स्प्रे करें। 
  • क्लोरोथालोनिल 75 डब्ल्यू पी @ 300 ग्राम प्रति एकड़ की दर से घोल बनाकर भी छिड़काव किया जा सकता है।
Share

लौकी में एल्टरनेरिया ब्लाइट नामक रोग की पहचान

  • पत्तियों पर पीले रंग के धब्बे बन जाते है जो भूरे रंग से परिवर्तित होकर आखिर में काले रंग के हो जाते हैं।
  • ये धब्बे किनारों से शुरू होते हैं जो बाद में संकेन्द्रीय रूप धारण कर लेते हैं।
  • अत्यधिक ग्रसित लताओं के अंदर चारकोलनुमा पावडर जमा हो जाता है।
Share

मिट्टी परीक्षण करने का मुख्य उद्देश्य

  • फसलों में रासायनिक खादों के प्रयोग की सही मात्रा निर्धारित करने के लिए।
  • ऊसर तथा अम्लीय भूमि के सुधार तथा उसे उपजाऊ बनाने का सही ढंग जानने के लिए।
  • फसल लगाने हेतु भूमि की अनुकूलता तय करने के लिए।
Share

गर्मी के मौसम में सेहतमंद रहने हेतु जाने एलोवेरा के गुणकारी महत्व 

  • एलोवेरा में कैंसर से लड़ने की क्षमता पाई जाती है।
  • एलोवेरा एक प्राकृतिक रेचक के रूप में काम करता है।
  • ब्लड शुगर कम करने में मदद करता है।
  • पेट के रोगों को नष्ट कर पाचन की क्रिया सुदृढ़ बनाता है।
Share

कद्दुवर्गीय फसलों में लाल मकड़ी की पहचान

  • लाल मकड़ी 1 मिमी लंबी होती है जिन्हे नग्न आँखों से आसानी से नहीं देखा जा सकता है।
  • लाल मकड़ी पत्तियों की निचली सतह में समूह बनाकर रहती है।
  • इसका लार्वा शिशु एवं वयस्क दोनों पत्तियों की निचली सतह को फाड़कर खाते हैं।
  • शिशु एवं वयस्क दोनों पत्तियों व लताओं के कोशिका रस को चूसते हैं, जिसके पत्तियों व लताओं पर सफ़ेद रंग के धब्बे विकसित हो जाते हैं।
Share

करेले की फसल में मंडप बना कर ऐसे दें सहारा

  • करेला अत्यधिक तेजी से बढ़ने वाली फसल है। इसके बीज की बुआई के दो सप्ताह बाद इसकी लताएं तेजी से बढ़ने लगती है।
  • जालीदार मंडप की सहायता से करेले के फलों के आकार एवं उपज में वृद्धि होती है, साथ ही फलों में सड़न कम होती है। 
  • फलों की तुड़ाई एवं कीटनाशकों का छिड़काव आसानी से किया जा सकता है।
  • इसके लिए मंडप 1.2-1.8 मीटर ऊँचाई के होने चाहिए। 
Share