कपास समृद्धि किट का कमाल, भारी बारिश के बावजूद मिली कपास की अच्छी उपज

Cotton Samriddhi Kit

बड़वानी जिले के साली गांव के किसान मोहन बर्फा जी ने विपरीत परिस्थितियों के बाद भी कपास की अच्छी उपज पाई। उन्होंने बताया की पिछले साल बारिश के कारण ज्यादातर किसानों की कपास की फसल को परेशानी का सामना करना पड़ा। पर इसके बाद भी उनकी फसल से अच्छी उपज प्राप्त हुई। अपनी इस सफलता का श्रेय मोहन जी ग्रामोफ़ोन और कपास समृद्धि किट को देते हैं।

कपास समृद्धि किट ऑर्डर करने के लिए क्लिक करें

फसल की बुआई के साथ ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

मिलेंगे 4000 रुपये एक साथ, 30 जून तक जरूर कर लें यह काम

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana,

अगर आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, तो आप आगामी 30 जून तक अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करवा लें। ऐसा करने से आपको एक साथ डबल फायदा मिल जाएगा। ऐसा करने से आपको इस साल की पहली और दूसरी दोनों किस्त एक साथ मिल जायेगी।

इस योजना में अगर आप जून महीने में रजिस्ट्रेशन कर देते हैं, और यह सफलता से अप्रूव्ड हो गया तो जून या जुलाई में आपको 2 हजार रुपए की इस साल की पहली किस्त मिल जाएगी। वहीं अगस्त में आपको फिर से 2 हजार रुपए की दूसरी किस्त भी मिल जाएगी।

स्रोत: न्यूज़ 18

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मिर्च की रोपाई के पूर्व मिट्टी उपचार के रूप में जरूर करें पोषण प्रबंधन

How to manage nutrition as soil treatment before transplanting chilli
  • मिर्च की रोपाई के पहले पोषण प्रबंधन करने के बहुत लाभ हैं। पोषण प्रबंधन करने से फसल में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है एवं फसल का विकास बहुत अच्छे से होता है।

  • रोपाई के पूर्व पोषण प्रबधन करने के लिए यूरिया @ 45 किलो/एकड़ + एसएसपी @ 200 किलो + MOP @ 50 किलो/एकड़ की दर से मिट्टी में भुरकाव करें।

  • मिर्च की फसल में यूरिया नाइट्रोज़न की पूर्ति का सबसे बड़ा स्रोत है। इसके उपयोग से पत्तियों में पीलापन और सूखने जैसी समस्या नहीं आती है। यूरिया प्रकाश संश्लेषण की क्रिया को भी तेज़ करता है।

  • एसएसपी जड़ वृद्धि और विकास में सुधार करने में मदद करता है जो पोषक तत्व और पानी के अवशोषण के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। एसएसपी मिट्टी के कटाव में सुधार करता है और जल धारण क्षमता को बढ़ाता है और जड़ वृद्धि को बढ़ाता है जिससे फसल की उपज में वृद्धि होती है। यह कैल्शियम एवं सल्फर का भी अच्छा स्त्रोत है।

  • मिर्च के लिए पोटाश एक अति आवश्यक पोषक तत्व है। पोटाश पौधों में संश्लेषित शर्करा को फलों तक पहुंचाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पोटाश प्राकृतिक नत्रजन की कार्य क्षमता को बढ़ावा देता है।

फसल की बुआई के साथ ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

पूरे मध्य प्रदेश में आज भी है बारिश की संभावना, जानें मौसम पूर्वानुमान

weather forecast

मध्य प्रदेश के पश्चिमी जिले में पिछले कुछ दिनों से रोजाना बारिश हो रही है। आज पूरे मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है। दिल्ली में मौसम गर्म वहीं मुंबई में तेज बारिश की संभावना है। अहमदाबाद सहित गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना में तेज बारिश की संभावना है।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

खुशखबरी, सरकार इन 7 राज्य के किसानों को मुफ्त में देगी बीज

Government will give free seeds to the farmers of these 7 states

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की तरफ से यह घोषणा की गई है की देश के लगभग एक तिहाई जिले के किसानों को मुफ्त बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह बीज जुलाई महीने से शुरू हो रहे खरीफ सीजन की तिलहन फसलों के होंगे।

बता दें कि इस योजना के अंतर्गत केद्र सरकार की तरफ से राज्य सरकारों के साथ अप्रैल माह से चर्चा चल रही थी। अब खबर आई है की मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात और छत्तीसगढ़ के 41 जिले में इस योजना का लाभ किसान उठा सकेंगे। इन मुफ्त में बांटे जाने वाले बीजों से करीब 1.47 लाख हेक्टेयर भूमि में तिलहन फसलों की बुआई होगी।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

जानें प्याज के भाव देश भर के मंडियों में क्या चल रहे हैं?

mandi bhaw of onion

वीडियो के माध्यम से देखें, देश भर के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं प्याज के भाव ?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

शनि जयंती पर लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशि के लोगों पर होगी शनिदेव की विशेष कृपा

There will be a solar eclipse on Shani Jayanti

आगामी 10 जून 2021 को शनि जयंती है और इसी दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। इसलिए इस बार इस दिन का विशेष महत्व माना जा रहा है। ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक इस बार शनि जयंती पर कुछ राशियों विशेष कृपा होगी। ये राशियां हैं वृष, वृश्चिक व मीन।

वृष राशि के लोगों लिए शनि जयंती किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। इन्हें धन- लाभ होगा, जिससे इनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वहीं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी ये दिन बहुत शुभ रहने वाला है।

वृश्चिक राशि के लोगों पर भी शनि देव की विशेष कृपा रहेगी। ये लोग अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। धन-लाभ के भी अवसर बनेंगे और भाग्य का पूरा साथ देगा।

मीन राशि के लोगों के लिए भी शनि जयंती शुभ होगा। इन लोगों को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में सफलता के योग भी बन रहे हैं। सेहत भी अच्छी बनी रहेगी।

स्रोत: हिंदुस्तान लाइव

आपके जीवन से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों और कृषि विशेषज्ञों की सलाहों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन के लेख जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करें।

Share

सोयाबीन बीज उपचार पर ख़ास ऑफर में करें खरीदी और जीतें मुफ्त उपहार

Soybean Seed Treatment Offer

सोयाबीन का सीजन शुरू होने ही वाला है, कुछ ही दिनों में बुआई की प्रक्रिया शुरू होगी। बुआई से पहले सोयाबीन के बीजों का उपचार करना बहुत जरूरी होता है। ख़ास कर के अगर बीज उपचार की प्रक्रिया FIR तकनीक से किया जाए तो यह बेहतर उपज प्राप्ति में अहम भूमिका निभाता है। इसी FIR तकनीक को लेकर ग्रामोफ़ोन ख़ास ऑफर ले कर आया है जिसके अंतर्गत 1500 रूपये तक के बीज उपचार उत्पाद खरीदने पर 250 ग्राम मैक्सरूट किसानों को मुफ्त दिया जाएगा।

इस ऑफर में आप साफ़ रेनो और राइज़ोबियम की खरीदी कर सकते हैं। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए राइज़ोबियम की खरीदी अनिवार्य है। अतः आप राइजोबियम की खरीदी के साथ अगर अन्य दो बीज उपचार उत्पाद खरीदते हैं और इसकी कुल कीमत 1500 रूपये होती है तो आपको उपहार स्वरुप 250 ग्राम मैक्सरूट मिल जाएगा।

कृषि विशेषज्ञों से बात करने के टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करें – ? 1800-315-7566

कृषि एवं कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उन्नत कृषि उत्पादों व यंत्रों की खरीदी के लिए ग्रामोफ़ोन के बाजार विकल्प पर जाना ना भूलें। उपर्युक्त बताये गए  उत्पाद  की खरीदी के लिए एप के बाजार विकल्प पर जाएँ।

Share

कृषि लोन जमा करने को लेकर शिवराज सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत

Shivraj government gave big relief to farmers for depositing agricultural loan

लाखों किसान अपनी कृषि आवश्यकताओं की पूर्ती के लिए कृषि लोन लेते हैं। किसानों को कृषि लोन सरकार द्वारा कम ब्याज दर पर उपलब्ध करवाए जाते हैं। हालांकि कई बार समय पर लोन ना चुका पाने के कारण किसानों को ज्यादा ब्याज भी देना पड़ जाता है।

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने कृषि लोन को लेकर एक नया ऐलान किया है जिससे लोन लेने वाले किसानों को बड़ी राहत मिली है। दरअसल मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को बिना किसी ब्याज के कृषि लोन चुकाने के लिए एक माह का समय और दे दिया है। अब किसान 30 जून तक यह लोन जमा कर सकेंगे। यह समय सीमा पहले भी दो बार बधाई गई थी।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्र की ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों और कृषि विशेषज्ञों की सलाहों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन के लेख जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करें।

Share

खेत के कोने कोने तक करें छिड़काव, मैजेस्टिक डबल मोटर बैटरी पम्प

Majestic double motor battery pump, usage method and features

ग्रामोफ़ोन आपके लिए लेकर आया है मैजेस्टिक डबल मोटर बैटरी पम्प जिसमें आपको सामान्य पम्प से कहीं अधिक विशेषताएँ मिलेंगे। इसकी पम्प क्षमता 20 लीटर की है। अगर इसे एक बार फुल चार्ज कर लिया जाए तो यह 20 से 25 राउंड छिड़काव कर सकता है।

इस पम्प के साथ आपको मिलेगा चार प्रकार का नोजल जो अलग अलग फसल में उपयोग के लिए मददगार होगा। इस पम्प का इस्तेमाल करते समय अपनी सुरक्षा का ध्यान जरूर रखें और मास्क, स्पेशल चश्मे और दस्तानों का उपयोग जरूर करें।

इसका उपयोग करने के बाद इसे पानी से अच्छे से धो दें और फिर इसे बच्चों की पहुँच से दूर रखें। इस पम्प के बैटरी की एक महीने की उत्पादक वारंटी भी है। पर यह वारंटी तब लागू नहीं होगी जब आपके पम्प की बैटरी खराब उपयोग की वजह से टूट गई हो।

ख़ास ऑफर 

इस मानसून सीजन में ग्रामोफ़ोन मैजेस्टिक स्प्रे पंप के ऊपर ख़ास ऑफर भी लेकर आया है। इस ऑफर के अंतर्गत आपको मैजेस्टिक स्प्रे पंप की खरीदी पर एक आकर्षक दीवाल घड़ी और एक LED बल्ब बिलकुल फ्री मिलेगा।

खरीदी के लिए यहाँ क्लिक करें

कृषि एवं कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उन्नत कृषि उत्पादों व यंत्रों की खरीदी के लिए ग्रामोफ़ोन के बाजार विकल्प पर जाना ना भूलें।

Share