इंदौर मंडी में 8 फरवरी को क्या रहे प्याज भाव?
वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 8 फरवरी के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?
वीडियो स्रोत: यूट्यूब
Shareअब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।
गाय-भैंस खरीदी व पोल्ट्री फार्म हेतु मिलेगी 45 हजार की सब्सिडी
किसानों के लिए पशुपालन आय के दूसरे स्रोत के तौर पर काम करता है इसीलिए सरकार भी इसे बढ़ावा देती है। केंद्र व राज्य सरकारें पशुपालन के क्षेत्र में कई लाभकारी योजनाएं चला रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है केरल सरकार द्वारा चलाई जा रही एक योजना जिसके अंतर्गत गाय-भैंस खरीदी व पोल्ट्री फार्म हेतु सब्सिडी दी जाती है।
इस योजना का नाम है सुभिक्षा केरलम स्कीम जिससे जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म रिलीज किए जा चुके हैं। इसके योजना का लाभ लेने के लिए केरल सरकार के एक खास पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए किसान http://aims.kerala.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं। इसके साथ ही पोर्टल पर ही किसान यह भी जान सकते हैं की वे इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं या नहीं।
स्रोत: कृषि जागरण
Shareकृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।
लहसुन के क्या रहे भाव, देखें 8 फरवरी को मंदसौर मंडी का हाल
वीडियो के माध्यम से देखें, मध्य प्रदेश के मंदसौर मंडी में आज क्या रहे नए लहसुन के भाव ?
वीडियो स्रोत: यूट्यूब
Shareअब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।
सोयाबीन में बनी जोरदार तेजी, देखें आगे कैसा रह सकता है भाव?
वीडियो के माध्यम से देखें सोयाबीन का भाव आगे कहाँ तक पहुँच सकता है!
स्रोत: यूट्यूब
Shareअब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।
पूरे फरवरी माह चलेगी वसंत उत्सव सेल, देखें सभी ऑफर एक साथ
पूरे फरवरी माह चलेगी वसंत उत्सव सेल, देखें सभी ऑफर एक साथ
खरीदें नोवामैक्स 1 लीटर और पाएं आकर्षक मफलर बिलकुल फ्री !!

खरबूज की फसल का जाँचा परखा साधन, पाएं स्वस्थ फसल बढ़वार व बंपर उत्पादन

मूंग की फसल से पाएं मनचाहा उत्पादन, फसल में डालें उन्नत उत्पादों का अनूठा मिश्रण
ग्रामोफ़ोन के खास ऑफर में खरीदें 20 लीटर क्षमता, लंबी बैटरी व 4 प्रकार के नोजल वाला ₹4500 का मैजेस्टिक स्प्रे पंप सिर्फ ₹3099 में

तरबूज से तगड़ा मुनाफ़ा पाएं, इन बीजों को खेतों में उगाएं

समृद्धि किट का नहीं कोई जोड़, तरबूज से उपज मिलेगी ताबड़तोड़

चाहिए भिंडी की उपज भरपूर, तो इन बीजों को खरीदें जरूर

अब भिंडी से कमाएं भरपूर मुनाफा, समृद्धि किट करेगी उपज में इजाफा
लहसुन से तगड़ा मुनाफ़ा पाएं,फसल में यह किट जरूर डलवाएं

आकर्षक ऑफर वाले सभी कूपन्स की जानकारी
| अनु क्रमांक | कूपन का नाम | खरीद राशि (रु.) | छूट राशि (रु.) | कूपन का उपयोग |
| 1 | GP:NEW:50 | 1000 | 50 | पहली खरीदी पर लागू |
| 2 | Feb1000 | 1000 | 20 | रु.1000 की व अधिक खरीदी पर लागू |
| 3 | Feb2000 | 2000 | 50 | रु.2000 की व अधिक खरीदी पर लागू |
| 4 | Feb3000 | 3000 | 80 | रु.3000 की व अधिक खरीदी पर लागू |
| 5 | Feb5000 | 5000 | 150 | रु.5000 की व अधिक खरीदी पर लागू |
| 6 | Feb7500 | 7500 | 200 | रु.7500 की व अधिक खरीदी पर लागू |
| 7 | FEB10000 | 10000 | 320 | रु.10000 की व अधिक खरीदी पर लागू |
| 8 | FEB15000 | 15000 | 500 | रु.15000 की व अधिक खरीदी पर लागू |
उपर्युक्त कूपन्स और ऑफर्स की अधिक जानकारी के लिए ग्राम बाजार सेक्शन में जाएँ और अपने चयनित उत्पादों पर मौजूद ‘खरीदी करें’ बटन दबा कर कृषि विशेषज्ञों से जुड़ें और विस्तृत जानकारी प्राप्त करें।
Shareतरबूज में गमी स्टेम ब्लाइट रोग की पहचान व नियंत्रण के उपाय
-
किसान भाइयों तरबूज की फसल में लगने वाला गमी स्टेम ब्लाइट (गमोसिस) के लक्षण सबसे पहले पत्तियों पर, फिर तने पर गहरे भूरे रंग के धब्बे या घावों के रूप में दिखाई देते हैं।
-
घाव अक्सर पत्ती मार्जिन पर पहले विकसित होते हैं लेकिन अंततः पूरी पत्तियों पर फैल जाते हैं।
-
तने पर गमोसिस ब्लाइट के लक्षण घाव के रूप में दिखायी देते हैं ये आकार में गोलाकार होते हैं और भूरे रंग के होते हैं।
-
गमोसिस ब्लाइट या गमी स्टेम ब्लाइट का एक मुख्य लक्षण यह है की इस रोग से ग्रसित तने से गोंद जैसा चिपचिपा पदार्थ निकलता है।
-
इसके रासायनिक उपचार के लिए कोनिका (कासुगामायसिन 5% + कॉपर आक्सीक्लोराइड 45% डब्ल्यूपी) @ 300 ग्राम या जटायु (क्लोरोथालोनिल 75% डब्ल्यूपी) @ 300 ग्राम या लार्क (टेबुकोनाज़ोल 25.9% ईसी) @ 200 मिली प्रति एकड़ की दर से छिड़काव कर प्रभावी नियंत्रण प्राप्त कर सकते है।
-
जैविक उपचार के रूप में मोनास कर्ब (स्यूडोमोनास फ्लोरोसेंस) @ 250 ग्राम प्रति एकड़ की दर से उपयोग करें।
Shareफसल की बुआई के साथ ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।
जानिए, फसलों में खलियों का प्रयोग एवं महत्व
किसान भाइयों तिलहनी फसलों के बीजों से तेल निकालने के बाद जो अवशिष्ट पदार्थ बच जाता है उसे खली कहते हैं। जब इसे खेत मे खाद के रूप में प्रयोग किया जाता है तब यह खली की खाद कहलाता है।
खली 2 प्रकार की होती है –
-
खाद्य खली: यह पशुओं के खाने योग्य होती हैं जैसे – बिनौला, सरसों, तारामीरा, मूंगफली, तिल, नारियल आदि l
-
अखाद्य खली: यह पशुओं के खाने योग्य नहीं होती हैं, इन्हें खेत में खाद के रूप में उपयोग किया जाता है। जैसे अरण्डी, महुआ, नीम, करंज आदि। यह फसल में कीटनाशक का कार्य भी करती हैं।
खलियों में गोबर की खाद एवं कम्पोस्ट की तुलना में नाइट्रोजन अधिक मात्रा में पाई जाती है, साथ ही खलियों में फास्फोरस एवं पोटाश भी पाया जाता है।
विभिन्न खली की खादों में उपलब्ध पोषक तत्वों की मात्रा –
खली |
नाइट्रोजन % |
फास्फोरस % |
पोटाश % |
|---|---|---|---|
अरण्डी |
4.37 |
1.85 |
1.39 |
महुआ |
2.51 |
0.80 |
1.85 |
नीम |
5.22 |
1.08 |
1.48 |
करंज |
3.97 |
0.94 |
1.27 |
खली की खाद सान्द्र कार्बनिक खादों के वर्ग में आती है इसका प्रयोग खेत में बुवाई पूर्व एवं पश्चात दोनों समय कर सकते है।
बुवाई के पहले खलियों का प्रयोग –
-
महुआ की खली के अतिरिक्त सभी खलियो का चूर्ण बुवाई के 10 -15 दिन पूर्व खेत में प्रयोग करना चाहिए।
-
महुआ की खली देरी से अपघटित होती है इसलिए इसका उपयोग खेत में बुवाई के 2 माह पहले करना चाहिए। इसमें सेपोनिन नामक रसायन पाया जाता है जिसकी उपस्थिति के कारण धान की फसल के लिए यह एक उत्तम खाद है।
-
खलियों को खेत में बिखर कर हल्की जुताई कर मिट्टी में मिला देना चाहिए।
बुवाई पश्चात खलियों का प्रयोग –
-
अंकुरण के पश्चात पौधे के पास पिसी हुई खली के चूर्ण का प्रयोग करें।
-
कंद मूल वाली फसलों में मिट्टी चढ़ाते समय खलियों का प्रयोग कर सकते है।
-
ध्यान रखे खलियों को खेत मे डालने के बाद उनके अपघटन के लिए मिट्टी में पर्याप्त नमी होना अति आवश्यक है।
Shareफसल की बुआई के साथ ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस से कई राज्यों में बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान
एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर हिमपात देंगे। इनके प्रभाव से बनने वाला चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां उत्पन्न करेगा। पूर्वी भारत में भी हल्की बारिश की संभावना बन रही है। वहीं तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में छिटपुट बारिश के आसार बन रहे हैं।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
इस योजना से मुफ्त इलाज के लिए मिलते हैं 5 लाख रुपये
सरकार किसानों एवं गरीबों के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक है आयुष्मान भारत योजना जिसके माध्यम से गरीब परिवार को मुफ्त व बेहतर इलाज की सुविधा मिलती है।
इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को बड़े अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। इस योजना की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें इलाज का खर्च हेल्थ इंश्योरेंस लेने वाले व्यक्ति को नहीं देना होता है।
इस योजना से जुड़ने के लिए आपको अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाना होगा और सीएमओ से संपर्क करना होगा। यहाँ आपको अपने पूरे परिवार का नाम दर्ज करवाना होगा। इस योजना के पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड दिया जाता है। अगर किसी व्यक्ति का कार्ड नहीं बना हो तो वह अस्पताल में भर्ती होने के समय अस्पताल में रहने वाले प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र से मिलकर अपना कार्ड बनवा सकता है।
स्रोत: न्यूज़ 18
Shareआपके जीवन से जुड़ी ऐसी ही लाभकारी सरकारी योजनाओं से सम्बंधित जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।


