किसानों की लागत को कम करने एवं आय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान सरकार की द्वारा राज्य के किसानों के लिए एक खास योजना चलाई जा रही है। इसका नाम ‘मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना’ है। इस योजना के तहत किसानों को खेतीबाड़ी में लगने वाली बिजली के खर्च से छुटकारा मिलता है।
किसान मित्र ऊर्जा योजना के तहत राज्य के मिटर्ड किसान उपभोक्ताओं को बिजली के बिल पर अनुदान दिया जाता है। इस अनुदान की राशि प्रतिमाह 1 हजार रुपए से दी जाती है, जो कि बिजली के बिल की 60% राशि के आधार पर प्रतिमाह देय होती है। इस योजना के माध्यम से राज्य के लघु एवं मध्यम वर्गाय किसानों को लाभ दिया जाता है।
इस योजना के माध्यम से अब तक 1324 करोड़ 47 लाख किसानों को बिजली बिल में लाभ प्राप्त हो चुका है। सरकार के अनुसार इस साल प्रदेश के लगभग 7 लाख 50 हजार किसानों का बिजली बिल शून्य किया गया है। इस योजना शुरू होने से पहले किसानों को सालभर में बिजली के लिए 10 से 12 हजार रुपये चुकाने पड़ते थे। हालांकि योजना शुरू के बाद से किसानों को बिजली बिल में बहुत राहत मिली है।
स्रोत: टीवी-9
कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।
मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों जैसे ब्यावर, देवास, हाटपिपलिया, हरदा एवं खरगोन में क्या चल रहे हैं प्याज़ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।
विभिन्न मंडियों में प्याज़ के ताजा मंडी भाव
जिला
कृषि उपज मंडी
न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
राजगढ़
ब्यावरा
300
1100
देवास
देवास
100
800
देवास
हाटपिपलिया
800
1000
हरदा
हरदा
500
700
होशंगाबाद
इटारसी
500
1000
शाजापुर
कालापीपल
110
1050
खरगोन
खरगोन
500
700
खरगोन
खरगोन
500
800
धार
कुक्षी
500
900
मंदसौर
मंदसौर
150
901
सागर
सागर
600
1000
इंदौर
सांवेर
700
900
हरदा
टिमरनी
1000
1000
स्रोत: एगमार्कनेट
अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। लेख पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।
मिर्च एक महत्वपूर्ण नगदी एवं मसाले वाली फसल है साथ ही हरी एवं लाल मिर्च का उपयोग साल भर किया जाता है। इसलिए उन्नत किस्मों का चुनाव कर आप बेहतर मुनाफा कमा सकते है।
ब्रांड – दिव्यशक्ति बीज
पहली तुड़ाई – 50-55
फल की लंबाई – 6 से 8 सेमी
फल का व्यास – 0.7 से 0.8 सेमी
फलों का तीखापन – अधिक
रोग सहनशीलता – वायरस के लिए 100% सहनशील
दिल्ली एनसीआर में मूसलाधार बारिश के कारण यातायात ठप हो गया है तथा कई स्थानों पर जलभराव देखा जा सकता है। आज से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी परंतु यह बारिश मानसून की विदाई में देरी करेगी। उत्तर पूर्वी राजस्थान में भी अगले 24 घंटों तक बारिश जारी रहेगी उसके बाद उत्तर प्रदेश और बिहार सहित पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश संभव है।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।
मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों जैसे राजगढ़, देवास, धार, देवास एवं मंदसौर आदि में क्या चल रहे हैं टमाटर के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।
विभिन्न मंडियों में टमाटर के ताजा मंडी भाव
जिला
कृषि उपज मंडी
न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
राजगढ़
राजगढ़
900
1500
देवास
देवास
300
1200
धार
धार
2000
3000
देवास
देवास
1600
2000
हरदा
हरदा
1000
1600
इंदौर
इंदौर
800
2000
होशंगाबाद
होशंगाबाद
2000
2000
खरगोन
खरगोन
800
2000
धार
धार
800
1600
मंदसौर
मंदसौर
1200
2600
सागर
सागर
1400
1800
इंदौर
इंदौर
1525
1825
हरदा
हरदा
1000
2500
स्रोत: एगमार्कनेट प्रोजेक्ट
अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी टमाटर जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। वीडियो पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।
मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों जैसे देवास, कालापीपल एवं शुजालपुर आदि में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।
विभिन्न मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला
कृषि उपज मंडी
न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
देवास
देवास
100
500
शाजापुर
कालापीपल
250
2500
धार
कुक्षी
800
1200
शाजापुर
शुजालपुर
200
2600
स्रोत: एगमार्कनेट
अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। लेख पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।
मध्यप्रदेश सरकार की ओर से सूक्ष्म सिंचाई पद्धति पर सब्सिडी दी जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। यह सब्सिडी ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिस्टम पर दी जा रही है। राज्य सरकार की इस योजना के तहत किसानों को अलग-अलग दरों पर सब्सिडी देने का प्रावधान है।
स्प्रिंकलर सेट की लागत का लघु और सीमांत किसानों को 55% तक अनुदान दिया जाएगा। वहीं अन्य वर्ग के किसानों को 45% तक का अनुदान देने का प्रावधान है।
इसी तरह, ड्रिप सिंचाई सिस्टम की खरीद पर लघु और सीमांत किसानों को 55% और अन्य वर्गों के किसानों को 45% तक का अनुदान देने का प्रावधान है।
योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर 2022 से शुरू हो चुकी है, जो कि 2 अक्टूबर 2022 तक जारी रहेगी। इच्छुक किसान आधिकारिक वेबसाइट https://mpfsts.mp.gov.in/mphd/#/ पर विभिन्न सिंचाई पद्धति के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 3 अक्टूबर को लॉटरी के माध्यम से लाभार्थी किसानों का चयन किया जाएगा।
स्रोत: किसान समाधान
कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।
धान फसल की कटाई के 15-20 दिन पहले, जब बालियां पकने की अवस्था में होती है, तब उतेरा फसल की बुवाई की जाती है। अक्टूबर माह के मध्य से नवम्बर माह के मध्य तक उतेरा फसल के बीज छिड़के जाते हैं। बुवाई के समय खेत में पर्याप्त नमी होना चाहिए। नमी इतनी होनी चाहिए की बीज, गीली मिट्टी में चिपक जाए। खेत में अधिक पानी न हो अन्यथा बीज सड़ जायेंगे। आवश्यकता से अधिक पानी को खेत से बाहर निकाल दें।
उतेरा फसल के रूप में अलसी, तिवड़ा/लखोरी, मसूर, चना, मटर, लूसर्न, बरसीम आदि का चुनाव किया जाता है। बीज के लिए, ग्रामोफोन के टोल फ्री नम्बर 1800-315-7566 “मध्यप्रदेश”, 1800-315-7075 “छत्तीसगढ़”, 1800-315-7477 राजस्थान पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।
पिछले चौबीस घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। अब मध्य प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरी तेलंगाना उड़ीसा आधे राज्यों में भी तेज बारिश जारी रह सकती है। रात और पश्चिमी राजस्थान सहित दक्षिण भारत का मौसम लगभग शुष्क रहेगा।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।