मटर में अच्छे फूल व फली विकास के लिए आवश्यक छिड़काव

Necessary Spray for good flower holding and pod development in pea crop

मटर की फसल में अच्छे फूल धारण व फल विकास के लिए न्यूट्रीफुल मैक्स (फुलविक एसिड का अर्क– 20% + कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम ट्रेस मात्रा में  5% + अमीनो एसिड) @ 250 मिली या डबल (होमोब्रासिनोलाइड 0.04% डब्ल्यू/डब्ल्यू) @ 100 मिली प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

छिड़काव के फायदे 

  • इस छिड़काव से फूल अधिक लगते हैं, साथ ही यह फलों के रंग एवं गुणवत्ता में वृद्धि में मदद करता है।

  • सूखे, पाले आदि के खिलाफ पौधों की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

  • जड़ से पोषक तत्वों के परिवहन को भी बढ़ाता है। 

  • डबल एक हार्मोन है जो फूल के साथ साथ पौधो की भी वृद्धि करता है।

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

कुछ राज्यों में तेज बारिश की संभावना, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

हरियाणा, उतरी राजस्थान तथा दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम अब साफ हो जाएगा। अगली फसल की बुवाई किसान भाई कर सकते हैं अब किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी जारी रहेगी तथा बंगाल की खाड़ी में बने हुए निम्न दबाव के प्रभाव से दक्षिण भारत में तेज बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्यप्रदेश की चुनिंदा मंडियों में क्या चल रहे प्याज़ के ताजा भाव?

onion Mandi Bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों जैसे रतलाम, धार, छिंदवाड़ा, देवास, इंदौर, शाजापुर, खरगोन, मन्दसौर, सागर और शाजापुर में क्या चल रहे हैं प्याज़ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

जिला

कृषि उपज मंडी

न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल)

अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)

रतलाम

अलोट

151

900

धार

बदनावर

500

1805

छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा

900

1100

देवास

देवास

600

1500

इंदौर

इंदौर

220

1770

शाजापुर

कालापीपल

220

1710

खरगोन

खरगोन

800

1500

मन्दसौर

मन्दसौर

400

1600

सागर

सागर

1200

1800

शाजापुर

शुजालपुर

800

800

स्रोत: एगमार्कनेट

ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। लेख पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

किसानों को हर साल मिलेंगे 10000 रुपये, बस कर लें ये छोटा-सा काम

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana

किसानों की आर्थिक मदद के लिए सरकार की तरफ से कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में से एक मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर वर्ष ₹4000 का अनुदान दिया जाता है।

इस योजना की खास बात यह है कि जो किसान भाई केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही  “पीएम किसान सामान निधि” का लाभ ले रहे हैं, वे प्रदेश की इस योजना का भी लाभ उठा सकते हैं। इससे जुड़ने के लिए भी वही पूरी प्रक्रिया की जाती है, जो पीएम किसान योजना के लिए जरूरी है।

प्रदेश की इस लाभकारी योजना में आवदेन करने के लिए किसान को मध्य प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट http://saara.mp.gov.in/ पर जाएँ और “पीएम किसान सामान निधि” और “मुख्यमंत्री किसान कल्याण” दोनों हीं योजनाओं का लाभ उठा कर हर साल दस हजार रूपये की सहायता राशि पाएं।

स्रोत: एबीपी लाइव

कृषि योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

कई राज्यों में जबरदस्त बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहेगी। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना है जिसका प्रभाव दक्षिण भारत के कई राज्यों में देखने को मिलेगा। सभी राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

पत्ता गोभी में कैल्शियम की कमी के लक्षण एवं पूर्ति के उपाय

  • कैल्शियम की कमी के स्पष्ट लक्षण “टिप-बर्न” है। पुरानी पत्तियों पर कैल्शियम की कमी का कोई खास असर दिखाई नहीं पड़ता है। 

  • यह लक्षण भीतरी पत्तियों पर विकसित होते हैं। 

  • निरंतर कैल्शियम के कमी होने पर नेक्रोसिस किनारे से अंदर की ओर बढ़ता है। 

  • इसकी कमी से पौधों का विकास रुक जाता है।

  • पौधे झाड़ीदार और मुरझाए हुए दिखाई देते हैं। 

इससे बचाने के लिए, कैलबोर @ 5 किग्रा प्रति एकड़ के हिसाब से मिट्टी में भुरकाव करें।

खेतीबाड़ी से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

पश्चिमी विक्षोभ व लो प्रेशर कई राज्यों में कराएगा भारी बारिश

know the weather forecast,

एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 नवंबर से पहाड़ों को प्रभावित करना शुरू करेगा। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश सहित गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में हल्की बर्फबारी तथा है बारिश संभव है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव का क्षेत्र अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश तथा केरल को प्रभावित करेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्यप्रदेश की चुनिंदा मंडियों में क्या चल रहे प्याज़ के ताजा भाव?

onion Mandi Bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों जैसे बदनावर, ब्यावर, जबलपुर, खरगोन एवं शुजालपुर में क्या चल रहे हैं प्याज़ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

विभिन्न मंडियों में प्याज़ के ताजा मंडी भाव

जिला

कृषि उपज मंडी

न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल)

अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)

धार

बदनावर

505

1811

राजगढ़

ब्यावरा

400

1200

जबलपुर

जबलपुर

1000

1400

खरगोन

खरगोन

500

1200

बड़वानी

सेंधवा

500

1500

शाजापुर

शुजालपुर

800

800

मंदसौर

सीतमऊ

100

1400

स्रोत: एगमार्कनेट

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। लेख पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

बैंगन में हरा तेला कीट पहुंचाएगा भारी नुकसान, जानें नियंत्रण के उपाय!

Symptoms and control measures of Jassid pest damage in brinjal crop

यह कीट निम्फ और वयस्क अवस्था में पत्तियों की निचली सतह से रस चूसते हैं। ग्रसित पत्तियाँ किनारों से ऊपर की ओर मुड़कर, पीले रंग की हो जाती है। बैगन की फसल में यह कीट कोई प्रत्यक्ष नुकसान नहीं पहुंचाता है, लेकिन छोटी पत्ती रोग के वाहक के रूप में कार्य करता है। इस रोग से प्रभावित फसल में फूल व फल का विकास नहीं होता है तथा मोज़ेक वायरस रोग को भी यह कीट स्थानांतरित करता है।

इनके नियंत्रण के लिए सोलोमोन (बीटा-साइफ्लुथ्रिन 08.49% + इमिडाक्लोप्रिड 19.81% ओडी) @ 80 मिली या सुपरकिलर 25 (साइपरमेथ्रिन 25% ईसी) @ 80 मिली + नोवामैक्स @ 300 मिली + सिलिकोमैक्स गोल्ड  @ 50 मिली प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

खेतीबाड़ी से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

कई राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर

know the weather forecast,

9 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है जो और गहरा हो कर तमिलनाडु के तट की तरफ आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश सहित अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर हिमपात जारी रहने की संभावना है वहीं दिल्ली तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण चरम पर बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share