अगले तीन दिन कई राज्यों में गिरेंगे तापमान, दक्षिण भारत में आफत की बारिश

know the weather forecast,

उत्तर दिशा से चलने वाली सर्द हवाओं के कारण अब पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल तथा लक्षद्वीप में भारी बारिश की आशंका है जिससे कई जगह पर पानी भर सकता है। पहाड़ों पर क्रिसमस के आसपास एक बार फिर बर्फबारी होने की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के भाव 5800 रुपए के पार

soybean mandi Bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट पीला 4165 5050
शाजापुर अकोदिया अन्य 3800 4761
धार बदनावर पीला 3900 5830
खरगोन बड़वाह पीला 4350 4515
सागर बामोरा पीला 4446 4748
रायसेन बेगमगंज अन्य 3800 4725
भोपाल बैरसिया पीला 1500 4855
खरगोन भीकनगांव अन्य 4100 4800
मन्दसौर दलौदा सोयाबीन 4150 4900
नरसिंहपुर गाडरवाड़ा पीला 4599 4758
डिंडोरी गोरखपुर पीला 4550 4610
सीहोर इछावर अन्य 4120 4830
जबलपुर जबलपुर पीला 4425 4425
झाबुआ झाबुआ पीला 4725 4725
झाबुआ झाबुआ सोयाबीन 5000 5020
शाजापुर कालापीपल पीला 4075 4850
देवास खातेगांव सोयाबीन 4000 5026
शिवपुरी खटोरा अन्य 4669 4725
राजगढ़ खिलचीपुर पीला 4500 4800
हरदा खिरकिया पीला 3400 4862
राजगढ़ खुजनेर पीला 4400 4730
विदिशा लटेरी पीला 4305 4675
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 4201 4911
शाजापुर मोमनबड़ोदिया पीला 4000 4790
राजगढ़ नरसिंहगढ़ अन्य 3300 4850
सीहोर नसरुल्लागंज अन्य 4000 4621
टीकमगढ़ निवाड़ी पीला 4525 4525
राजगढ़ पचौर स्थानीय 4300 4975
खंडवा पंधाना अन्य 4323 4718
छिंदवाड़ा पंधुरना अन्य 4400 4975
शिवपुरी पोहरी पीला 4430 4745
रतलाम रतलाम पीला 3275 5050
सागर सागर पीला 4115 4775
खरगोन सनावद सोयाबीन 4655 4730
विदिशा सिरोंज अन्य 3500 4832
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 4460 4926
राजगढ़ सुठालिया अन्य 4200 4700
मन्दसौर सुवासरा सोयाबीन 4175 4705
हरदा टिमरनी सोयाबीन 3000 4736
रायसेन उदयपुरा अन्य 4625 4625

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

दक्षिण भारत में भारी बारिश और अन्य राज्यों में सर्दी बढ़ने के आसार

know the weather forecast,

23 और 24 दिसंबर को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी दे सकता है। तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश की संभावना है। तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है। 18 दिसंबर से एक बार फिर उत्तर और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज हो सकती है। 23 दिसंबर को राजस्थान के कुछ भागों में हल्की बारिश की संभावना दिखाई दे रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

बंगाल की खाड़ी में बनेगा निम्न दबाव, कई राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र निम्न दबाव बनाकर दक्षिण पूर्वी अरब सागर की तरफ बढ़ सकता है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु केरल और लक्षद्वीप में मूसलाधार बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी कोंकण और गोवा में भी बारिश की संभावना नजर आ रही है। अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम में हल्की बारिश होगी। पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी की संभावना है लेकिन हिमपात ऊंचे पहाड़ों पर ही होगा। उत्तर भारत सहित मध्य भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ नीचे रहेंगे परंतु दिन में तेज धूप के कारण सर्दी का एहसास कम ही रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों के मौसम में भारी बदलाव की संभावना, देखें पूर्वानुमान

know the weather forecast,

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.9 दर्ज किया जबकि शिमला का न्यूनतम तापमान 6.8 रहा। एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के प्रभाव से तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर हल्का हिमपात और बारिश 16 और 17 दिसंबर को होगी। उत्तर पूर्वी राज्यों में बहुत हल्की बारिश होगी वहीं शेष भारत का मौसम अगले कुछ दिनों तक साफ रहेगा। 17 दिसंबर से दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र और गोवा में बारिश हो सकती है। 22 और 23 दिसंबर से गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ भागों में बारिश की संभावना दिखाई दे रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी, यहां होगी बारिश और बर्फबारी

know the weather forecast,

देश की राजधानी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मंगलवार की सुबह कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ शुरू हुई। दिल्ली में सुबह का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में सुबह का तापमान 13.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं, 13 से 15 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री के करीब रह सकता है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

20 लाख तक के अनुदान पर खोलें अपना मिलेट्स स्टोर, पढ़ें पूरी जानकारी

Open your Millets store with a grant of up to Rs 20 lakh

धान और गेहूँ की खेती में विश्व भर में अग्रणी स्थान होने की वजह से भारतीय किसानों ने मोटे अनाजों की खेती कम कर दी थी पर अब सरकार की तरफ से इसकी खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इस बाबत जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सरकार ने वर्ष 2023 को मिलेट्स ईयर ऑफ दी ईयर घोषित किया था। अब इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार मिलेट्स स्टोर खोलने पर सब्सिडी देने जा रही है।

राज्य सरकार उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के माध्यम से मिलेट्स बीज उत्पादन हेतु सीडमनी, मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग सह विपणन केंद्र, मिलेट्स मोबाइल आउटलेट एवं मिलेट्स स्टोर खोलने पर 20 लाख रुपये तक की सबिसडी दे रही है। इसका लाभ लेने के लिए कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की प्रक्रिया 11 दिसंबर दोपहर 12 बजे से 16 दिसंबर रात 12 बजे तक पूरी की जा सकती है।

स्रोत: आज तक

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों कपास के भाव में दिखी तेजी, उच्च भाव 8800 रुपए के पार

cotton mandi bhav

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं कपास के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में कपास के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
बड़वानी अंजड़ अन्य 5500 6930
खरगोन बड़वाह अन्य 5000 7350
बड़वानी बड़वानी एच 4 4700 6900
बड़वानी बलवाड़ी अन्य 6700 6800
खरगोन भीकनगांव एच 4 5275 7050
धार धामनोद देसी 6000 6920
धार गंधवानी अन्य 6300 7100
झाबुआ झाबुआ देसी 6800 6950
झाबुआ झाबुआ डीसीएच-32(अनगिन्ड) 6700 6800
खंडवा खंडवा अन्य 5825 6995
खरगोन खरगोन अन्य 5000 7015
रतलाम सैलाना डीसीएच-32(अनगिन्ड) 6000 8850
खरगोन सनावद कपास (अनगिन्ड) 5700 6970
खरगोन सेगांव कपास यू.एस 6475 6600
बड़वानी सेंधवा एच 4 5300 7200

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र, जानें कहां होगी बारिश और कहां गिरेंगे तापमान?

know the weather forecast,

दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिण पूर्व अरब सागर में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बने हुए हैं। इनके मिले-जुले प्रभाव से दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप सहित मालदीव के कई भागों में मध्यम बारिश के साथ कहीं कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंचा है इसके प्रभाव से 12 दिसंबर तक पहाड़ों पर हल्की बारिश के साथ ऊंचे पहाड़ों पर हिमपात होने की संभावना है। उत्तर भारत सहित मध्य भारत में तापमान अब गिरेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

फूलों की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, सरकार देगी 70% सब्सिडी

National Horticulture Mission Scheme

किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार फूलों की खेती को काफी बढ़ावा दे रही है। बिहार सरकार ने भी इस बाबत एक बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत बिहार राज्य के 23 डिस्ट्रिक्ट में किसानों के बीच फूलों की खेती को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। किसानों को फूलों की खेती के लिए सब्सिडी देकर आर्थिक सहायता भी की जा रही है।

बता दें की राज्य सरकार किसानों को फूलों की खेती करने पर 70% तक की सब्सिडी देगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अधिकारी प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो चुकी है। इसके तहत ‘पहले आओ पहले पाओ’ के माध्यम से लाभार्थी किसानों को चुना जायेगा। फूलों में गेंदा की प्रति हेक्टेयर खेती में 40 हजार रुपये तक का खर्च तय किया गया है। इस रकम में से 28 हजार रुपये किसानों को अनुदान के रूप में मिल जाएगा। वहीं ग्लेडियोलस के फूल की एक हेक्टेयर जमीन पर खेती की लागत करीब 1.07 लाख रुपये निर्धारित की गई है और इसमें 75 हजार रुपये किसान अनुदान के रूप में पाएंगे। योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं साथ ही योजना की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share