मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
सतना अमरपाटन अन्य 2410 2415
धार बदनावर लोकवन 2100 3110
झाबुआ झाबुआ स्थानीय 2525 2525
मुरैना जोरा देशी 2150 2150
टीकमगढ़ खरगापुर मिल गुणवत्ता 2400 2450
राजगढ़ खुजनेर 147 औसत 2460 2552
गुना कुम्भराज मध्यम 2330 2650
भिंड महू अन्य 2455 2455
टीकमगढ़ निवाड़ी लोकवन 2410 2480
मुरैना सबलगढ़ देशी 2500 2500
सागर शाहगढ़ मिल गुणवत्ता 2340 2420

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में जारी रहेगी बारिश और बढ़ेगी सर्दी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 11 दिसंबर को पहुंचेगा जो 2 दिनों तक वहां बर्फबारी और बारिश देगा। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान सहित उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभव है। सुबह के समय गंगा के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा। दक्षिण पूर्व अरब सागर में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब निम्न दबाव में बदल जाएगा। लक्षद्वीप सहित केरल, कोस्टल कर्नाटक और तमिलनाडु में तेज बारिश की संभावना है। पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

जानें किन राज्यों में बढ़ने वाली है बारिश की गतिविधि, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

इस साल अरब सागर में दो तथा बंगाल की खाड़ी में चार समुद्री तूफान बन चुके हैं। समुद्री तूफान बिपरजोय गुजरात के ऊपर तथा मिचोंग ने आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दी। अरब सागर में बना समुद्री तूफान तेज उत्तर पश्चिम दिशा में भारत से दूर चला गया। बंगाल की खाड़ी में बने तूफान मोखा, हामुन और मिधीली ने भी भारत में तबाही नहीं मचाई। बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्वी हवाएं तेज होगी तथा दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। अरब सागर में बना लो प्रेशर लक्षद्वीप में भारी बारिश दे सकता है। उत्तर पूर्वी राज्यों में हल्की बारिश होगी वहीं शेष भारत का मौसम शुष्क रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कुछ क्षेत्रों में जारी रहेगी बारिश, सर्दियों के लिए अभी करना होगा इंतजार

know the weather forecast,

दक्षिण पूर्वी अरब सागर पर एक चक्रवर्तीय हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है जो निम्न दबाव में बदल सकता है। पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ 11 दिसंबर से बर्फबारी दे सकता है। पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। दक्षिण भारत में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है। अभी फिलहाल उत्तर भारत सहित मध्य और पूर्वी भारत में कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ेगी। मुंबई को भी सर्दी का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

लाडली बहना योजना की है खूब चर्चा, जानें इस योजना की पूरी जानकारी

Ladli Behna Yojana

हाल ही में मध्य प्रदेश में हुए विधान सभा चुनावों में पिछली सरकार पुनः सत्ता में वापसी कर चुकी है। बहुत सारे राजनीतिक विश्लेषक राज्य में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं को इस जीत के पीछे की मुख्य वजह बता रहे हैं। ख़ास कर के लाडली बहना योजना की इस बाबत बहुत ज्यादा चर्चा है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं इस योजना से जुड़ी हर जानकारी।

लाडली बहना योजना दरअसल प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक बेहतरीन योजना है। योजना के शुरुआत में इसके माध्यम से राज्य की हर पात्र महिला को हर महीने 1000 रुपए की राशि दी जाती थी। पर योजना के शुरू होने के 6 महीने के बाद ही राशि को 1250 रुपये तक कर दिया गया था। इसका मतलब हुआ की महिलाओं को पूरे साल में 15000 रुपये की राशि मदद के रूप में मिलती है।

इस पूरी राशि का भुगतान पात्र महिला के आधार कार्ड से लिंक डीबीटी इनेबल्‍ड बैंक अकाउंट में होता है। योजना का लाभ लेने के लिए महिला को मध्य प्रदेश की निवासी होना अनिवार्य है और उनकी आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होनी जरूरी है। इस योजना में वे महिलाएं शामिल नहीं हो सकती जिनके परिवार की वार्षिक आमदनी 2.5 लाख से अधिक हो। इसके अलावा अगर परिवार का कोई सदस्य आयकर भरता हो तो ऐसे परिवार की महिला इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में जबरदस्त उछाल, उच्च भाव पहुंचे 28000 रुपये के पार

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर (F&V) लहसुन 11000 16000
खरगोन बड़वाह अन्य 7500 13000
भोपाल भोपाल (F&V) अन्य 10000 19000
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा (F&V) देसी 9000 9800
मन्दसौर दलौदा औसत 8700 24800
होशंगाबाद होशंगाबाद लहसुन 10880 13350
इंदौर इंदौर (F&V) देसी 3100 22057
जबलपुर जबलपुर (F&V) देसी 2600 3000
रतलाम जावरा देसी 9500 25400
शाजापुर कालापीपल अन्य 4000 21500
खंडवा खंडवा (F&V) अन्य 3000 12000
नीमच मनसा अन्य 10000 22500
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 11501 23701
नीमच नीमच देसी 8000 28500
झाबुआ पेटलावद औसत 1500 2500
होशंगाबाद पिपरिया औसत 10000 18000
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 9000 27100
रतलाम रतलाम (F&V) देसी 7500 22211
सागर सागर (F&V) लहसुन 10000 14000
रतलाम सैलाना अन्य 1750 24000
सिवनी सिवनी औसत 6500 7500
शाजापुर शाजापुर (F&V) अन्य 11000 21000
शाजापुर शुजालपुर अन्य 1500 23850
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 13400 20000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

एमपी, यूपी, महाराष्ट्र सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश की संभावना

know the weather forecast,

तूफान अब कमजोर हो गया है परंतु इसका असर अभी झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और तेलंगाना सहित उत्तर पूर्वी राज्यों के ऊपर जारी रहेगा। पहाड़ों के ऊपर 11-13 दिसंबर के बीच हिमापत होगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित मध्य भारत में सर्दी बढ़ सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्यप्रदेश की मंडियों में क्या चल रहे हैं टमाटर के भाव?

Tomato mandi rates,

आज मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों जैसे आलीराजपुर, राजगढ़, दमोह, देवास, इंदौर, खरगोन, मन्दसौर, राजगढ़, खंडवा, मुरैना, बड़वानी, शिवपुरी, हरदा आदि में क्या चल रहे हैं टमाटर के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में टमाटर के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
आलीराजपुर अलीराजपुर (F&V) देसी 1500 2500
राजगढ़ ब्यावरा देसी 900 1100
दमोह दमोह (F&V) अन्य 1000 1200
देवास देवास (F&V) अन्य 300 1400
देवास हाटपिपलिया टमाटर 1000 1600
इंदौर इंदौर (F&V) अन्य 400 1600
खरगोन खरगोन देसी 600 1200
मन्दसौर मंदसौर (F&V) अन्य 2400 3900
राजगढ़ नरसिंहगढ़ अन्य 260 680
खंडवा पंधाना (F&V) देसी 300 340
मुरैना पोरसा (F&V) टमाटर 1200 1200
सागर सागर (F&V) देसी 300 700
इंदौर सांवेर अन्य 4000 4500
बड़वानी सेंधवा टमाटर 800 1200
शिवपुरी शिवपुरी (F&V) अन्य 800 800
हरदा सिराली टमाटर 1000 1000
हरदा टिमरनी टमाटर 1000 1500

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

इन महंगी सब्जियों की खेती पर सरकार दे रही है बंपर सब्सिडी

Government is giving subsidy on the cultivation of expensive vegetables

किसानों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं से किसानों को बहुत मदद भी मिलती है। ऐसी ही एक योजना बिहार सरकार द्वारा वहां के किसानों के लिए चलाई जा रही है। इसके तहत किसानों के बीच पारंपरिक फसलों के अलावा फल, फूल एवं सब्जियों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

गौरतलब है की सब्जियां नकदी फसल होती हैं और बिहार सरकार इसके माध्यम से किसानों की आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इस बाबत शुरू की गई योजना का का नाम “सब्जी विकास योजना (2022-23)” है। इस योजना के अंतर्गत महंगी सब्जियों की खेती पर किसानों को अनुदान दिया जाना है।

इस योजना के माध्यम से जिन महंगी सब्जियों वाली फसलों की खेती पर सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है उनमें ब्रोकली, कलर कैप्सिकम, बीज रहित खीरा और बीज रहित बैंगन शामिल है। बता दें की इस योजना में सरकार 75% की सब्सिडी दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर आवेदन करें

स्रोत: ज़ी बिजनेस

आपके जीवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

भारी तबाही के बाद तूफान हुआ कमजोर पर अभी भी कई राज्यों पर दिख रहा असर

know the weather forecast,

समुद्री तूफान मिचौंग आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद अब कमजोर हो गया है या एक गहरे निम्न दबाव के रूप में छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भागों और दक्षिणी उड़ीसा में बना हुआ है। यह 24 घंटे के बाद पूरी तरह से कमजोर हो जाएगा। अगले दो दिनों के दौरान इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, दक्षिणी बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश होगी। दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश जारी रहेगी। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उत्तर और मध्य भारत में सुबह और शाम की ठंड बढ़ेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share