मध्य प्रदेश के कई इलाकों में होगी भारी बारिश, जानें मौसम पूर्वानुमान

weather forecast

मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। ये बारिश प्री-मानसून गतिविधियों के कारण देखने को मिलेगी। ये गतिविधियां मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों के साथ साथ राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में देखने को मिल सकती है।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में 17 मार्च को क्या रहे फसलों के भाव

Mandi Bhaw Madhya Pradesh

 

मंडी फसल न्यूनतम अधिकतम
पिपरिया गेहूँ 1400 1700
पिपरिया चना 3650 4860
पिपरिया मक्का 900 1200
पिपरिया मूंग 4350 6300
पिपरिया सोयाबीन 4400 4780
पिपरिया तुअर 4700 7350
पिपरिया धन 2100 2820
पिपरिया मसूर 4900 5200
रतलाम लोकवन गेहूँ 1650 1916
रतलाम इटालियन चना 4900 5200
रतलाम मेथी 5801 5801
रतलाम पिला सोयाबीन 5000 5500
हरदा गहू 1635 1800
हरदा चना 1800 4855
हरदा तुअर 4500 5899
हरदा कट्टू चना 6590 6900
हरदा सोयाबीन 3000 5535
हरदा मूंग 3000 8522
हरदा उड़द 4301 4301
हरदा सरसों 800 4793
हरदा मक्का 1212 1317
हरदा डॉलर चन्ना 7001 7001
खरगोन कपास 5000 7000
खरगोन गेहूँ 1652 1971
खरगोन चना 4500 5262
खरगोन मक्का 1261 1371
खरगोन तुअर 5800 6560
खरगोन सोयाबीन 5056 5471
खरगोन डॉलर चन्ना 7000 7675
Share

मेरा राशन एप से देश के किसी भी हिस्से में प्राप्त कर सकते हैं राशन

Mera Ration App

भारत सरकार द्वारा एक महत्वाकांक्षी योजना संचालित की जा रही है, जिसे वन नेशन वन राशन कार्ड के नाम से जाना जाता है। इस योजना के अंतर्गत मुफ्त एवं सस्ते राशन उपलब्ध कराये जाते हैं। अब राशन व्यवस्था को और ज्यादा व्यवस्थित करने के लिए खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की तरफ से एक मोबाइल एप शुरू किया गया है।

इस एप से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। ये लाभार्थी इस एप से स्वयं यह जान पाएंगे कि उनको कितना अनाज मिलेगा। इस नए एप का नाम “मेरा राशन एप” है। इस एप का मुख्य लक्ष्य राशन वितरण प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता लाना होगा।

इस एप का सबसे ज्यादा लाभ प्रवासी लोगों को मिलेगा, क्योंकि इस वन नेशन वन राशन कार्ड के अंतर्गत कार्ड धारक देश के किसी भी क्षेत्र में किसी भी राशन दुकान से अनाज प्राप्त कर सकता है। इस योजना का लाभार्थी अपने आसपास में मौजूद सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत चलने वाले राशन की दुकानों की भी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकता है।

स्रोत: कृषि जागरण

Share

कल से मध्य प्रदेश के इन क्षेत्रों में शुरू हो जाएगा बारिश का दौर, जानें मौसम पूर्वानुमान

weather forecast

मध्य भारत के कई क्षेत्रों में 18 मार्च से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। बारिश के साथ साथ बिजली चमकने की भी संभावना जताई जा रही है। 19, 20 और 21 मार्च तक बारिश का यह दौर इन क्षेत्रों में जारी रहने की संभावना है।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में 16 मार्च को क्या रहे फसलों के भाव

Mandi Bhaw Madhya Pradesh

 

मंडी फसल न्यूनतम अधिकतम
अलोट सोयाबीन 5300 5641
अलोट गेहूँ 1620 1731
अलोट चन्ना 4381 4911
अलोट मेथी 5555 5701
अलोट धनिया 4700 5400
पिपरिया गेहूँ 1400 1730
पिपरिया चन्ना 3600 4980
पिपरिया मक्का 1000 1250
पिपरिया मुंग 4400 6700
पिपरिया सोयाबीन 4560 4800
पिपरिया तुवर 4800 7200
पिपरिया धन 2100 2800
पिपरिया मसूर 5000 5270
खरगौन कपास 5000 6901
खरगौन गेहूँ 1641 2007
खरगौन चन्ना 4552 5152
खरगौन मक्का 1357 1381
खरगौन तुवर 5891 6731
खरगौन सोयाबीन 5344 5565
खरगौन डॉलर चन्ना 7297 7601
Share

18 मार्च से मध्य प्रदेश के कई जिले में हो सकती है बारिश, जानें मौसम पूर्वानुमान

Weather report

मध्य भारत के कई क्षेत्रों में काफी गर्मी बढ़ रही है। तापमान 37-38 डिग्री के आसपास चल रहा है। हालांकि इन क्षेत्रों का तापमान 40 डिग्री पार कर चुका था पर अब थोड़ी सी राहत मिली है।

उम्मीद है कि 18 मार्च से राजस्थान के पूर्वी जिलों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के दक्षिणी जिलों और विदर्भ जैसे इलाकों में बारिश की गतविधियां बढ़ने कि संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलेगी और बिजली की चमक भी दिखाई देगी।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

Share

होली के पहले किसानों को मिलेगा तोहफा, आएगी पीएम किसान योजना की आठवीं क़िस्त

Farmers will get eighth installment of PM Kisan Yojana as Holi Gift

केंद्र सरकार द्वारा किसानों को समृद्ध बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक मुख्य योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। यह योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना के तहत हर साल 3 किस्तों में 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है और किसानों के बैंक खाते में 2000-2000 रुपए की तीन किस्त भेजे जाते हैं।

बता दें कि, इस बार होली के त्यौहार से पहले किसानों के खाते में 2000 रूपए की आठवीं क़िस्त भेज दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत 12 मार्च 2021 तक कुल 11.71 करोड़ किसान जुड़ चुके हैं। इस योजना के तहत सरकार उन किसानों के नाम लाभार्थियों की सूची से हटाने की भी तैयारी कर रही है जो फायदा लेने के लिए पात्र नहीं हैं।

इस योजना के अंतर्गत अपना नाम चेक करने के लिए पी.एम. किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.nic.in के फार्मर कार्नर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद बेनेफिशरी स्टेटस पर क्लिक करें। इससे एक नया पेज खुलेगा, यहाँ आप अपना आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक नंबर डाल कर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

स्रोत: न्यूज़ 18

Share

इंदौर की मंडी में 15 मार्च को क्या रहे प्याज, लहसुन, आलू के भाव?

Mandi Bhaw

 

फसल किस्म न्यूनतम अधिकतम
प्याज सुपर 1400 1600
प्याज एवरेज रेड 1100 1350
प्याज गोलटा 900 1200
प्याज गोलटी 600 900
प्याज छाटन 400 800
लहसुन सुपर ऊटी 4300 5500
लहसुन सुपर देसी 3500 4300
लहसुन लड्डू देसी 2300 3400
लहसुन मीडियम 1500 2500
आलू चिप्सोना 900 1200
आलू ज्योति 1100 1350
आलू गुल्ला 500 900
आलू छाटन 500 850
Share

आने वाले 3-4 दिनों में इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

weather forecast

पिछले कुछ दिन चले बारिश के दौर के खत्म होने के बाद अब मध्य प्रदेश समेत मध्य भारत के ज्यादातर क्षेत्र में गर्मी फिर से बढ़ने लगी है और आने वाले दिनों में भी इन क्षेत्रों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। 

इसके अलावा बात करें राजधानी दिल्ली की तो यहाँ के मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। यहाँ तापमान कभी कम तो कभी ज्यादा हो रही है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस बर्फबारी का असर देश के अन्य क्षेत्रों में भी दिख रहा है। इसी असर के कारण देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में आने वाले 3-4 दिनों में तेज बारिश होने की संभावना है। 

स्रोत: कृषि जागरण

Share

इस योजना से किसानों को हर महीने मिलेगा 3 हजार रुपए का पेंशन

Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana

भारत सरकार द्वारा किसानों के समृद्धि के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना जो सितंबर 2019 में शुरू हुई थी। इस योजना के माध्यम से वित्त वर्ष 2021-22 तक लगभग 5 करोड़ लाभार्थियों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत पात्र किसान भाइयों को हर महीने 3 हजार रुपए की पेंशन दी जाती है। अगर किसी किसान की उम्र 60 साल की है तो उन्हें पीएम किसान योजना के तहत हर साल 6 हजार रुपए तो मिलेंगे हीं और इसके अलावा हर महीना 3 हजार रुपए की पेंशन भी दी मिलेगी।

बता दें की किसान मानधन योजना के अंतर्गत छोटे और सीमांत किसान भाइयों को लाभ दिया जाएगा। वैसे किसान जो 18 से 40 साल की उम्र के बीच के हैं वे इस योजना में पंजीकरण करवाने के लिए पात्र होंगे। पीएम किसान मानधन योजना के तहत अब तक कुल 21,20,310 किसान भाइयों ने अपना पंजीकरण करवाया है।

स्रोत: कृषि जागरण

Share