नीम लेपित यूरिया के फायदे जानकर दंग रह जायेंगे आप

Advantages of Neem Coated Urea
  • किसान भाइयों नीम लेपित यूरिया बनाने के लिए यूरिया के ऊपर नीम के तेल का लेप कर दिया जाता है। 

  • यह लेप नाइट्रीफिकेशन अवरोधक के रूप में काम करता है। नीम लेपित यूरिया धीमी गति से प्रसारित होता है। 

  • इसके कारण फसलों की आवश्यकता के अनुरूप नाइट्रोजन पोषक तत्व की उपलब्धता होती है और फसल उत्पादन में भी वृद्धि होती है।

  • नीम लेपित यूरिया सामान्य यूरिया की तुलना में लगभग 10 % कम लगता है, जिससे 10 % यूरिया की बचत की जा सकती है।

  • नीम लेपित यूरिया के लाभ- 

  • कृषि लागत में कमी, कृषकों की आय में वृद्धि होती है। 

  • 10% तक यूरिया की बचत एवं 10 से 15% तक उपज में वृद्धि देखने को मिलती है l 

  • नत्रजन के धीरे-धीरे निकलने के कारण मृदा उर्वरता को मदद मिलती है।

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

भेड़ और बकरी पालन हैं आय बढ़ाने का अच्छा जरिया

Increase income by goat and sheep farming
  • किसान भाइयों यदि आप पशुपालन के शौकीन है और कम निवेश में नया व्यवसाय शुरू करना चाहते है तो बकरी एवं भेड़ पालन एक अच्छा विकल्प है। बकरी एवं भेड़ पालन प्रायः सभी जलवायु में कम लागत, साधारण आवास, सामान्य रखरखाव तथा पालन-पोषण के साथ संभव है।

  • सूखा पड़ने के दौरान भी इसके खाने का इंतज़ाम सरलता से हो सकता है। इसकी देखभाल का कार्य भी महिलाएं एवं बच्चे आसानी से कर सकते हैं।

  • बकरियां एवं भेड़ें अन्य जानवर जैसे गाय, भैंस से कम दर पर मिल जाती है एवं इसके दाना, चारे में भी कम खर्च लगता है। बकरी को गरीब की गाय भी कहा जाता है। 

  • बकरी एवं भेड़ पालन मांस, दूध, खाल एवं ऊन के लिए किया जाता है इसके अतिरिक्त इसके मल-मूत्र का उपयोग खाद बनाने में भी किया जाता है। 

  • बकरियाँ एवं भेड़ कम आयु में वयस्क होकर दो वर्ष में कम से कम 3 बार बच्चों को जन्म देती हैं एवं एक बार में 2-3 बच्चों को जन्म देती हैं। 

  • बकरी की प्रमुख नस्लें – 

  • दुधारू नस्लें – जमुनापारी, जखराना, सूरती, बरबरी और बीटल आदि। 

  • मांस उत्पादक नस्लें – ब्लैक बंगाल, मारवाडी, मेहसाना, संगमनेरी, कच्छी तथा सिरोही आदि।  

  • ऊन उत्पादक नस्लें –  कश्मीरी, चांगथांग, गद्दी, चेगू आदि। 

  • भेड़ की प्रमुख नस्लें- नेल्लोर, मांड्या, मारवाड़ी, गद्दी आदि।

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

उत्तर भारत में बारिश व पहाड़ों में हिमपात की संभावना

know the weather forecast,

6 फरवरी एवं 9 फरवरी को 2 पश्चिमी विक्षोभ पर्वतीय क्षेत्रों को प्रभावित करेंगे। इसके अलावा अगले 2 या फिर 3 दिन तक उत्तर पूर्वी भारत समेत करीब करीब पूरे देश का मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं उत्तरी दिशा से होकर आने वाली ठंडी हवाएं आधे हिंदुस्तान में तापमान को और गिराएंगी जिससे ठंढ़ बढ़ेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

इंदौर मंडी में 5 फरवरी को क्या रहे प्याज भाव?

Indore onion Mandi Bhaw

वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 5 फरवरी के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

इंदौर मंडी में 5 फरवरी को क्या रहे सोयाबीन के भाव?

Mandsaur Mandi Soybean Rate,

सोयाबीन भाव में आज कितनी तेजी या मंदी देखने को मिली? वीडियो के माध्यम से देखें की आज मंडी में कैसा चल रहा है सोयाबीन का भाव !

स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

देखें 5 फरवरी को नीमच मंडी में क्या रहे लहसुन के भाव?

Mandsaur garlic Mandi bhaw,

वीडियो के माध्यम से देखें, मध्य प्रदेश के नीमच मंडी में आज क्या रहे लहसुन के भाव?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

मोटर चालित नाव पर मिलेगी 90% की भारी छूट, किसानों को होगा लाभ

90 percent discount on a motorized boa

मछली पालकों को मोटर चालित नाव की जरुरत पड़ती है जिससे वे अपने तालाब की पूरी निगरानी आसानी से कर पाते हैं। इसीलिए झारखंड के दुमका में सरकार की तरफ से 90 फीसदी अनुदान मोटरचालित नाव दिए जाने का निर्णय लिया गया है।

यह मोटरचालित नाव चार या छह सीटर होगा। नाव को अनुदान पर मछली पालकों को उपलब्ध करवाने के लिए समितियों का चयन किया गया है और इन्हीं समितियों के माध्यम से यह अनुदान इच्छुक मछली पालकों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

स्रोत: कृषि जागरण

लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

ज्यादातर राज्यों में अब बढ़ेगी ठंढ़, पूर्वोत्तर राज्यों में होगी बारिश

know the weather forecast know the weather forecast

फरवरी महीने का पहला सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ हट चुका है अब 6 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हल्की से मध्यम बर्फबारी देगा। पूर्वी भारत में बारिश आज जारी रहेगी। पूर्वोत्तर राज्यों में 5 फरवरी तक बारिश संभव है। अब पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में तापमान गिरेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

इंदौर मंडी में 4 फरवरी को क्या रहे प्याज भाव?

Indore onion Mandi Bhaw

वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 4 फरवरी के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

यह हाईटेक ट्रैक्टर खुद करेगा जुताई से बुवाई तक के सारे काम

This hi-tech tractor will do all the work from ploughing to sowing itself

कृषि मशीनरी बनाने वाली मशहूर कम्पनी जॉन डियर ने एक हाईटेक ट्रैक्टर बनाया है। यह ट्रैक्टर अपने आप चलने वाला है और इसका नाम अभी 8आर रखा गया है।

इस ट्रैक्टर में कुल 6 कैमरे लगाए गए हैं जिसकी मदद से यह अपने चारो तरफ नजर रख सकता है। यह ट्रैक्टर खेत में जिस भी रास्ते पर चलाया जाता है वहां खुद अपनी राह बना लेता है। साथ ही आस-पास की स्थितियों से तालमेल भी आसानी से बिठा लेता है।

इस ट्रैक्टर को बार-बार निर्देश देने की जरुरत नहीं पड़ती है। यह खुद से ही निर्धारित किये गए खेत के क्षेत्र की जुताई साथ साथ बीजों की बुवाई भी कर देता है। अगर इस काम में रास्ते में कोई बाधा आ जाए, तो उसे भी यह खुद ही हटाकर आगे बढ़ जाता है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share