सरकार देगी ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग, जानें क्या है सरकार की योजना और बनें ड्रोन पायलट

Rajasthan government has decided to give training to young farmers to fly drones

ग्रामीण क्षेत्रों में नए नए रोजगार सृजन के लिए सरकार कई प्रकार की योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में खेती में ड्रोन के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर सरकार कुछ नए रोजगार के अवसर ग्रामीण युवाओं को देना चाहती है। इसीलिए सरकार कई प्रकार की ड्रोन से संबंधित योजनाएं चला रही है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय द्वारा प्रदेश के युवाओं को “ड्रोन पायलट लाइसेंस” के लिए प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम 25 नवम्बर 2024 से शुरू होगा। इसके लिए इच्छुक युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं।

ड्रोन पायलट बनने के इच्छुक युवा जो लाइसेंस प्राप्ति हेतु प्रशिक्षण लेना चाहते हैं वे जरूरी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको farmer.mpdage.org पर जाना होगा। इसी वेबसाइट पर आपको योजना से संबंधित सभी जानकारियां मिल जाएंगी। अगर आपको और जानकारी चाहिए हो तो आप अपने जिले के कृषि यंत्री कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रीवा बैकुंठपुर सरसों 5400 5580
भिंड भिंड सरसों(काला) 5850 5870
राजगढ़ ब्यावरा सरसों 4900 4900
रीवा चाकघाट सरसों 5500 5500
मुरैना कैलारस सरसों(काला) 5850 6111
ग्वालियर लश्कर सरसों 5800 6235
टीकमगढ़ पलेरा सरसों 5200 5350
मुरैना सबलगढ़ सरसों(काला) 5995 6120
सागर सागर सरसों 4605 5600
सागर सागर सरसों-जैविक 5350 5350
सतना सतना सरसों 5800 6050
टीकमगढ़ टीकमगढ़ सरसों 5600 5600

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में भारी बारिश, आधे भारत में हुई सर्दी की शुरुआत

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र जल्दी ही डिप्रेशन में बदल जाएगा तथा श्रीलंका और तमिलनाडु की तरफ आगे बढ़ेगा। श्रीलंका और तमिलनाडु में बारिश की संभावना बढ़ गई है। आंध्र प्रदेश और केरल में भी 2 दिन बाद भारी बारिश की संभावना है। तेलंगाना में हल्की बारिश होगी। दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

किसानों को दिए जायेंगे 5-5 हजार रुपये, जैविक खेती को सरकार देगी बढ़ावा

Farmers to Receive ₹5000 Each as Government Boosts Organic Farming

देश को जब आजादी मिली तब पूरे देश में खाद्य संकट की स्थिति थी, यह स्थिति अगले दो दशकों में और ज्यादा दयनीय हो गई थी। इसी को देखते हुए फसलों से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उद्देश्य से रसायनिक खादों एवं कीटनाशकों का इस्तेमाल शुरू हुआ। इससे उत्पादन बढ़ी भी परंतु इससे खेत के मिट्टी की उपज क्षमता कम होने लगी। इसी कारण से अब भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्राकृतिक खेती और जैविक खेती का चलन शुरू हुआ है। भारतीय सरकार भी इस खेती को अब बढ़ावा दे रही है। पूरे भारत की बात करें तो वर्तमान में 65 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में जैविक खेती की जा रही है। इसी कड़ी में मध्‍य प्रदेश भी जैव‍िक खेती के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने निर्णय किया है की जैव‍िक खेती करने वाले किसानों को प्रति हेक्‍टेयर की दर से पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।

बता दें की सरकार की तरफ से किसानों को तीन साल तक के लिए प्रति हेक्टेयर की दर से पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे साथ ही साथ किसानों को कहीं से भी कृषि सामग्री लेने की छूट दी जाएगी। योजना के तहत सरकार 3 साल तक इन किसानों की खेती की मॉनिटिरिंग भी करेगी और इसका रिकॉर्ड भी अपने पास रखेगी। बता दें की मध्य प्रदेश में एक लाख से अधिक किसान जैव‍िक खेती को अपना चुके है। सरकार इस संख्या में और इजाफा करना चाहती है।

स्रोत: किसान तक

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

गेहूँ और चने की बुआई पर मिलेगा भारी अनुदान, जानें क्या है सरकार की योजना?

Get a Huge Subsidy on Wheat and Gram Sowing

रबी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। किसान अब रबी फसलों की बुआई करने में जुट रहे हैं। ऐसे में अगर आपको पता चले की आपको फसलों की बुआई करने पर सरकार अनुदान देने वाली है तब शायद आपको भी विश्वास ना हो पर ये खबर बिलकुल सही है। दरअसल यह लाभ मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के किसान प्राप्त कर सकते हैं। किसानों को यह लाभ गेहूँ और चना की बुआई करने पर मिलेगा।

सरकार ने यह योजना किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की है। इससे किसानों की खर्च कम होगी और अच्छे उत्पादन से मुनाफा ज्यादा प्राप्त होगा। इस योजना पर मीडिया से बात करते हुए जिले के कृषि अधिकारी ने बताया कि “बुरहानपुर के किसानों के लिए अनुदान स्कीम चलाई जा रही है। इस बार दो हेक्टेयर के लिए यदि किसान गेहूँ के बीज खरीदना है तो उसे ₹300 का अनुदान मिलेगा। दो हेक्टेयर वाला किसान यदि 1 क्विंटल चने की बीज खरीदता है तो उसे ₹1000 एक क्विंटल पर अनुदान प्राप्त होगा।”

बता दें की इस अनुदान का लाभ लेने के लिए आपको कृषि विभाग कार्यालय में आवेदन करना होगा। इसके बाद आपको यहां से यह बीज मिलेगी। यहाँ यह ध्यान रखें की अनुदान प्राप्त करने के लिए किसान के पास दो हेक्टेयर से अधिक खेती होना जरूरी है। दिसंबर महीने तक आप आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

स्रोत: न्यूज़ 18

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी

wheat mandi bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
दतिया भांडेर मिल गुणवत्ता 2770 2780
खरगोन भीकनगांव गेहूँ 3881 4180
रीवा चाकघाट गेहूँ 2510 2510
देवास देवास गेहूँ 2770 2996
धार धार लोकवन 2924 2978
धार धार मिल गुणवत्ता 3072 3072
हरदा हरदा मिल गुणवत्ता 2565 2830
इंदौर इंदौर मिल गुणवत्ता 2995 3066
खरगोन कसरावद मिल गुणवत्ता 2913 2913
टीकमगढ़ खरगापुर मिल गुणवत्ता 2700 2705
खरगोन खरगोन गेहूँ 2950 2950
देवास खातेगांव मिल गुणवत्ता 2800 2800
धार कुक्षी गेहूँ 2750 2810
बेतुल मुल्ताई मिल गुणवत्ता 2601 2631
खंडवा मुंडी गेहूँ 2820 2820
सागर सागर गेहूँ 2560 2560
बड़वानी सेंधवा गेहूँ 2711 2711
सागर शाहगढ़ गेहूँ 2700 2700
शाहडोल शाहडोल मिल गुणवत्ता 2500 2500
सीधी सीधी मिल गुणवत्ता 2460 2460
देवास सोनकैच गेहूँ 2750 2750
झाबुआ थांदला स्थानीय 2400 2400
हरदा टिमरनी मिल गुणवत्ता 2771 2771
उमरिया उमरिया मिल गुणवत्ता 2700 2700
उमरिया उमरिया गेहूँ 2500 2525

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ जरूर शेयर करें।

Share

पीएम किसान योजना: कब आएगी 19वीं किस्त, यदि किस्त रुक गई तो क्या करें?

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana

वर्ष 2019 में 24 फरवरी को शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आज भारत के छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए बेहद मददगार साबित हो रही है। इस योजना की मदद से हर साल ₹6,000 की वित्तीय सहायता किसानों को मिलती है। इस राशि को ₹2,000 की तीन बराबर किस्तों में किसानों को उपलब्ध करवाई जाती है।

अब तक इस योजना के माध्यम से 18 किस्तें किसानों के बैंक खाते में भेजी जा चुकी हैं और अब किसानों को इस योजना की 19वीं क़िस्त का इंतजार है। योजना की किस्तें योग्य किसानों के बैंक खातों में जमा होती। बता दें की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से मिलने वाली 19वीं किस्त के बैंक खातों में जमा होने की तारिख पर अभी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। कयास लगाए जा रहे हैं की योजना की 19वीं किस्त फरवरी 2024 में जारी की जा सकती है। किसान योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए PM Kisan पोर्टल पर जा सकते हैं और चेक कर सकते हैं की आपकी पिछली क़िस्त आई है या नहीं आई है साथ ही यह भी जान सकते हैं की अगर पिछली क़िस्त नहीं आई है तो उसका कारण क्या है।

स्रोत: जागरण जोश

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में तेजी जारी, 33000 रुपये तक पहुंचे उच्च भाव

garlic Mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर औसत 13300 13300
शाजापुर आगर लहसुन 500 25200
धार बदनावर लहसुन 1000 32000
भोपाल भोपाल लहसुन 5000 29300
मन्दसौर दलौदा लहसुन 5107 33000
इंदौर इंदौर लहसुन 10000 27550
शाजापुर कालापीपल (F&V) लहसुन 4200 32160
मन्दसौर मन्दसौर लहसुन 3500 27000
नीमच नीमच औसत 12001 29101
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 1500 32001
मन्दसौर पिपल्या लहसुन-जैविक 6802 24612
रतलाम रतलाम देसी 21000 27051
रतलाम रतलाम लहसुन 16502 27001
रतलाम सैलाना लहसुन 13601 29457
शाजापुर शाजापुर लहसुन 19500 27000
मन्दसौर शामगढ़ लहसुन 10100 28900
मन्दसौर सीतामऊ लहसुन 8000 29010

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

बंगाल की खाड़ी में बन सकता है एक नया तूफान, आधे भारत में सर्दी शुरू

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के प्रभाव से जल्दी ही एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन जाएगा। जो पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए मजबूत होकर डिप्रेशन बन सकता है। इसके समुद्री तूफान बनने की भी प्रबल संभावना है। यह तूफान श्रीलंका और तमिलनाडु की तरफ आगे बढ़ेगा। वहीं, पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने वाला है, जिसके प्रभाव से ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। अब दिल्ली का प्रदूषण कुछ कम हुआ है, लेकिन अभी भी खराब श्रेणी में बना हुआ है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। साथ ही दक्षिणी तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में तेज बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

इस राज्य के मूंगफली की विदेशों में मचेगी धूम, सरकार ने बनाया जबरदस्त प्लान

Peanuts from This State Set to Make Their Mark Globally Government’s Remarkable Plan

कई राज्यों में सरकारें क्षेत्र विशेष में उगने वाली फसलों को बढ़ावा देती है। इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश के झांसी जिले की मूंगफली का भी नाम आता है। प्रदेश सरकार ने कुछ ऐसे प्लान बनाए हैं जिसकी मदद से अब झांसी की मूंगफली के स्वाद का आनंद विदेशों में बसे लोग भी ले सकेंगे। सरकार ने इस क्षेत्र को मूंगफली के क्लस्टर के रूप में विकसित करने के प्लान पर काम शुरू कर दिया है।

अगर यह योजना सफलता से शुरू हो जाती है तो इससे झांसी की मूंगफली को न केबल राष्ट्रीय स्तर के बाजार मिलेंगे बल्कि इसका विदेशी बाजारों में भी निर्यात किया जा सकेगा। बता दें की झांसी जिला मूंगफली की खेती के लिए पूरे प्रदेश में जाना जाता है। इस योजना के माध्यम से जिले के किसानों की आमदनी बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

इस विषय पर मीडिया से बात करते हुए झांसी के सीनियर कृषि विपणन निरीक्षक ने बताया कि “मूंगफली के निर्यात आधारित क्लस्टर बनाने का प्रस्ताव तैयार कर राज्य स्तरीय कृषि निर्यात निगरानी समिति को प्रेषित किया है। स्वीकृति मिलने के बाद जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी और क्लस्टर तैयार करने का काम शुरू हो जाएगा।”

स्रोत: न्यूज़ 18

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share