मध्यप्रदेश की चुनिंदा मंडियों में क्या चल रहे सोयाबीन के भाव?

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों जैसे धामनोद, धार, जावरा, कालापीपल और खातेगांव आदि में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

विभिन्न मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव

जिला

कृषि उपज मंडी

न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल)

अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)

धार

धामनोद

4975

5180

धार

धार

5000

5020

रतलाम

जावरा

4200

4200

शाजापुर

कालापीपल

4000

5320

शाजापुर

कालापीपल

4000

5220

उज्जैन

खाचरोद

3901

5405

देवास

खातेगांव

3500

6000

राजगढ़

खुजनेर

4900

5275

स्रोत: एगमार्कनेट

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  सोयाबीन जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। लेख पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों जैसे अनूपपुर, भांडेर, खातेगांव और सेंधवा आदि में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

विभिन्न मंडियों में गेहूं के ताजा मंडी भाव

जिला

कृषि उपज मंडी

न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल)

अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)

अनूपपुर

अनूपपुर

2000

2000

दतिया

भांडेर

2015

2015

खरगोन

भीकनगांव

1870

2186

भिंड

भिंड

2250

2250

धार

गंधवानी

2288

2288

रेवा

हनुमना

2200

2200

टीकमगढ़

जतारा

2180

2190

शिवपुरी

खनियाधाना

2015

2015

देवास

खातेगांव

2012

2480

देवास

खातेगांव

2000

2400

देवास

लोहरदा

2155

2155

शाजापुर

मोमान बडोडिया

2200

2250

सागर

राहतगढ़

2200

2210

खरगोन

सेगाँव

2200

2250

बड़वानी

सेंधवा

2250

2250

श्योपुर

श्योपुरबडोद

2233

2233

श्योपुर

श्योपुरकलां

2100

2100

स्रोत: एगमार्कनेट

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

ई-श्रम कार्ड पर सरकार दे रही बंपर लाभ, जानें योजना के फायदे

देश के लोगों को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा ‘ई-श्रम कार्ड’ योजना चलाई जा रही है। यह योजना विशेष तौर पर असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए है। जिसके तहत ई-श्रम कार्ड के जरिए लोगों की आर्थिक मदद की जाती है। 

यह कार्ड 12 अंकों का होता है, जो मजदूर के नाम से जारी किया जाता है। इस कार्ड की मदद से लाभार्थी सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकता है। इसके लिए असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला कोई भी व्यक्ति, जिसकी उम्र 16 से 59 साल के बीच है, वह अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकता है।

ई-श्रम कार्ड से मिलने वाले फायदे

  • हर महीने बैंक खाते में आएगी एक हजार रूपए की सहायता राशि।

  • भविष्य में इन लाभार्थियों को पेंशन राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

  • लाभार्थी की संतान को पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

  • घर बनवाने के लिए कम ब्याज पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा।

  • कार्य के दौरान दुर्घटना में विकलांग होने की स्थिति में मजदूर को एक लाख रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं मृत्यू होने पर पीड़ित परिवार को 2 लाख रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।

ई-श्रम कार्ड के आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड

  • बैंक खाता जो कि आधार कार्ड से लिंक हो

  • मोबाइल नंबर

  • राशन कार्ड

जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन

इस योजना का लाभ उठाने के लिए श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 14434 पर भी कॉल करके पंजीकरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

एमपी, यूपी, बिहार में भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम दिशा में आगे नहीं बढ़ पाएगा। यह पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार की तरफ बढ़ेगा और इन राज्यों में भारी बारिश देगा। पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में भी तेज बारिश के आसार हैं। गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब शुष्क रहेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्यप्रदेश की चुनिंदा मंडियों में क्या चल रहे प्याज़ के ताजा भाव?

onion Mandi Bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों जैसे ब्यावरा, देवास, खरगोन, रतलाम और मंदसौर में क्या चल रहे हैं प्याज़ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

विभिन्न मंडियों में प्याज़ के ताजा मंडी भाव

जिला

कृषि उपज मंडी

न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल)

अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)

राजगढ़

ब्यावरा

300

1000

देवास

देवास

100

800

खरगोन

खरगोन

500

1000

खरगोन

खरगोन

500

1000

मंदसौर

मंदसौर

181

1005

रतलाम

रतलाम

345

1165

हरदा

टिमर्नी

1000

1000

स्रोत: एगमार्कनेट

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। लेख पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

बारिश से हुए नुकसान का किसानों को मिलेगा जल्द मुआवजा

इस साल मानसून सीजन में असमान्य बारिश की वजह से काफी फसल बर्बाद हुई है। कई राज्यों में काफी ज्यादा बारिश हुई तो कई राज्यों को कम बारिश के कारण सूखे का सामना करना पड़ा है। इसकी वजह से किसानों को बहुत नुकसान पहुंचा है। ऐसे में राज्य सरकारें अपने अपने स्तर पर इस नुकसान की भरपाई के प्रयास कर रही हैं।

इस कड़ी में राजस्थान सरकार द्वारा किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। बता दें कि राजस्थान के कई ज़िलों में भारी बारिश के चलते फसलों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जल्द ही पंजीकृत किसानों के लिए राहत राशि जारी की जाएगी।

सरकार के आंकड़ों के अनुसार इस योजना की मदद से पिछले तीन सालों में अब तक 16 हजार करोड़ के बीमा क्लेम वितरित किये जा चुके हैं। वहीं इस साल मानसून के दौरान अधिक बारिश से हुए जल भराव के कारण जिन किसानों की फसलें खराब हुई हैं, उन्हें सर्वे उपरान्त उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा। 

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

देश की विभिन्न मंडियों में क्या चल रहे हैं फसलों एवं फलों के भाव?

Todays Mandi Rates

देश के विभिन्न शहरों में फलों और फसलों की कीमतें क्या हैं?

मंडी

फसल

न्यूनतम मूल्य (किलोग्राम में)

अधिकतम मूल्य (किलोग्राम में)

आगरा

प्याज़

6

7

आगरा

प्याज़

8

9

आगरा

प्याज़

10

11

आगरा

प्याज़

13

आगरा

हरी मिर्च

21

22

बंगलोर

लहसुन

25

बंगलोर

लहसुन

30

बंगलोर

आलू

18

20

शाजापुर

प्याज़

1

3

शाजापुर

प्याज़

3

5

शाजापुर

प्याज़

5

8

शाजापुर

लहसुन

2

4

शाजापुर

लहसुन

4

6

शाजापुर

लहसुन

6

9

Share

एक नए लो प्रेशर के कारण फिर कई राज्यों में होगी बारिश

know the weather forecast,

अब उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। बिहार, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर में बारिश जारी रहेगी। 2 दिन बाद एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बनेगा जिसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तरी तेलंगाना विदर्भ तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में फिर बारिश होगी। राजस्थान में बारिश की संभावना बहुत ही कम है पंजाब दिल्ली और हरियाणा भी शुष्क रहेंगे गुजरात के दक्षिणी जिलों में बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

सुकन्या समृद्धि योजना से परिवार की तीनों बेटियों को मिलेगा लाभ

देश की बेटियों को आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है। जिनमें से ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ बेहद महत्वपूर्ण है। निवेश करने के लिए यह एक बेहतर योजना है। इस योजना के तहत बेटी के नाम पर एक अकाउंट खोला जाता है। जिसमें हर साल कुछ राशि निवेश करनी होती है। अकाउंट में जमा की गई राशि पर सरकार द्वारा काफी अच्छा ब्याज दिया जाता है। इस समय सरकार योजना पर 7.6% का ब्याज दे रही है।

हालांकि पहले एक परिवार की दो बेटियां ही इस योजना का लाभ उठा सकती थीं, लेकिन एक विशेष परिस्थिति के तहत इस नियम को बदल दिया गया है। अगर परिवार में दो जुड़वा बेटियां हैं तो, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत तीनों बेटियों का खाता खोला जा सकता है। जिसके चलते तीनों बेटियों के अकाउंट में राशि जमा करने पर टैक्स में छूट दी जाएगी।

इस योजना में खाता खुलावाने की शुरुआत 250 रुपए से की जा सकती है। जिसमें हर वित्त वर्ष में न्यूनतम राशि 250 रुपये जमा करना जरूरी है। पैसे जमा न होने पर 50 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। बता दें कि यह स्कीम लड़की के 21 साल के होने पर पूरी होती है, हालांकि निवेश सिर्फ 15 साल तक ही करना होता है। इसलिए ध्यान रहे कि अकाउंट खुलावाते समय बेटी की आयु 10 वर्ष से कम हो।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मसालों की खेती पर पाएं 40% की सब्सिडी, जल्द करें आवदेन

subsidy on spices cultivation subsidy on spices cultivation

किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए सरकार सभी प्रकार की फसलों की खेती को बढ़ावा दे रही है। जिनमें फल, फूल, औषधीय एवं विभिन्न प्रकार के मसालों की खेती शामिल है। इनकी खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहन स्वरूप अनुदान भी दिया जाता है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश सरकार मसाला फसलों की खेती के लिए अनुदान उपलब्ध करा रही है, जिसके लिए सरकार द्वारा चयनित जिलों के किसानों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

‘मसाला क्षेत्र विस्तार योजना’ के तहत 11 प्रकार की मसाला फसलों की खेती के लिए सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इस सूची में धनिया, जीरा, सौंफ, मेथी, अजवाईन, सोआ, कलौंजी, अजमोद, विलायती सौंफ एवं स्याह जीरा शामिल है। किसान अपनी इच्छानुसार दी गई फसलों का चयन कर योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि विभाग द्वारा एक हेक्टेयर क्षेत्र में खेती की लागत 30 हजार रूपए तय की गई है। इसके अनुसार प्रति हेक्टेयर की दर से 40% यानी 12 हजार रूपए का अनुदान दिया जाएगा। वहीं योजना के तहत एक किसान को अधिकतम 4 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए अनुदान देने का प्रावधान है। 

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 सितम्बर 2022 के दिन सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है। योजना का लाभ उठाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://mpfsts.mp.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसानों को आवेदन करते समय अपने पास एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार, खसरा नम्बर/B1/ पट्टे की प्रति, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र आदि आवश्यक दस्तावेज का होना जरूरी है। 

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share