समुद्री तूफान मिचौंग से चेन्नई में जल प्रलय, कई राज्यों पर गहराया संकट

know the weather forecast,

समुद्री तूफान मिचौंग चेन्नई के बहुत पास से गुजरा जिसके प्रभाव से चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ वर्षा दर्ज की गई। इससे पूरे शहर में जल प्रलय जैसे हालात हो गए हैं। 5 दिसंबर की सुबह यह तूफान मछलीपट्टनम और नेल्लोर के बीच बापतला के आसपास तट से टकरा सकता है। तट से टकराते समय हवाओं की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी। आंध्र प्रदेश के तट सहित दक्षिण पूर्वी तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, उड़ीसा और गंगीय पश्चिम बंगाल सहित दक्षिणी झारखंड में बारिश होगी। पहाड़ों पर अभी फिलहाल कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस नहीं है। पहाड़ों से उत्तर पश्चिम भारत तक का मौसम साफ रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बगैर अग्रिम जमानत राशि जमा किये ले जाएँ पावर स्प्रेयर, सरकार दे रही 50% की सब्सिडी

Agricultural Mechanization Scheme

सरकार अपनी तरफ से सब्सिडी देकर किसानों को महंगे कृषि यंत्र सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाती है। कृषि यंत्र अनुदान योजना के माध्यम से यह सब्सिडी दी जाती है। बता दें की यह योजना अलग अलग नामों से राज्यों में भी चलाई जाती है। उत्तर प्रदेश में यह कृषि यंत्रीकरण योजना के नाम से किसानों को मदद पहुंचा रही है। इसके अंतर्गत 10,000 रुपए तक के कृषि यंत्र सब्सिडी पर मिल जाते हैं। जिन यंत्रों के लिए सब्सिडी दी जा रही है उनमे पावर स्प्रेयर भी शामिल है। इस योजना से आप 50% सब्सिडी पर पावर स्प्रेयर खरीद सकते हैं साथ ही इसके लिए आपको कोई अग्रिम जमानत राशि भी नहीं देनी होगी।

अगर आप उत्तरप्रदेश के निवासी हैं तो आप कृषि यंत्रीकरण योजना का लाभ उठा सकते हैं और पावर स्प्रेयर पर 50% की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। इसका लाभ लेने के लिए किसान आधिकारिक वेबसाइट agriculture.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसी वेबसाइट पर आप योजना से जुड़ी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

स्रोत: ट्रैक्टर जंक्शन

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्यप्रदेश की मुख्य मंडियों में प्याज़ भाव में दिखी कितनी तेजी?

onion Mandi Bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं प्याज़ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में प्याज के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर (F&V) प्याज 1500 3080
राजगढ़ ब्यावरा पहली श्रेणी 1000 1200
देवास देवास (F&V) अन्य 1000 6000
हरदा हरदा(F&V) मध्यम 3400 3800
जबलपुर जबलपुर (F&V) स्थानीय 2500 4000
शाजापुर कालापीपल अन्य 650 3450
मन्दसौर मन्दसौर प्याज 560 3500
बेतुल मुल्ताई पहली श्रेणी 2000 2100
रतलाम रतलाम (F&V) अन्य 701 2420
सागर सागर (F&V) अन्य 1500 3500
सिवनी सिवनी पहली श्रेणी 3500 3700
शाजापुर शाजापुर (F&V) अन्य 900 3800
मन्दसौर सीतामऊ पहली श्रेणी 1000 3251

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो शेयर करना ना भूलें।

Share

गेहूँ में ट्राई कोट मैक्स के उपयोग से तेज होगी फसल ग्रोथ की रफ़्तार

The use of Tri-Coat Maxx in wheat will speed up the growth of the crop
  • ट्राई-कोट मैक्स में जैविक कार्बन 3%, ह्यूमिक, फुलविक, कार्बनिक पोषक तत्वों का एक मिश्रण है।

  • यह अच्छे बीज अंकुरण के लिए प्रभावी है।

  • इससे उर्वरक दक्षता बढ़ती है और तीव्र जड़ विकास भी मिलता है। 

  • यह फसल में विभिन्न पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाता है।

  • यह पौधों की वानस्पतिक विकास एवं प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। 

  • इससे फसल हरी भरी एवं स्वस्थ रहती है।

  • यह एक जैविक उत्पाद है इसलिए यह मिट्टी की संरचना में सुधार करता है।

ह्यूमिक एसिड: ह्यूमिक एसिड बीज के अंकुरण एवं जड़ विकास को बढ़ाता है। मिट्टी में पहले से मौजूद पोषक तत्वों की उपलब्धता को बढ़ाता है एवं सूखा के प्रति सहनशील बनाता है। मिट्टी में उपलब्ध सूक्ष्म जीवों की गतिविधि को बढ़ाता है। जिससे यह एक उत्कृष्ट जड़ उत्तेजक बन जाता है।

फुलविक एसिड: फुलविक एसिड से प्रकाश संश्लेषण की क्रिया तीव्र होती है। मिट्टी में मौजूद पोषक तत्व को अवशोषित करने में मदद करता है।

मात्रा: ट्राई-कोट मैक्स @ 4 किग्रा प्रति एकड़ के हिसाब से भूमि की तैयारी या खाद के साथ जमीन में भुरकाव करें एवं बुवाई के 21 से 35 दिन बाद ट्राई-कोट मैक्स 4 किग्रा प्रति एकड़ के हिसाब से एक बार फिर से भुरकाव कर सिंचाई करें और पाएं बेहतरीन उत्पादन।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

तूफान मिचौंग का कई राज्यों पर खतरा, मध्य प्रदेश से उड़ीसा तक होगी बारिश

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना तूफान शक्तिशाली होता जा रहा है तथा तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। उत्तरी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना सहित उड़ीसा के कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं तथा नुकसान की आशंका बनी हुई है। दक्षिणी बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में भी हल्की बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
पन्ना अजयगढ़ देशी 2390 2410
शाजापुर अकोदिया मिल गुणवत्ता 2300 2500
शाजापुर अकोदिया शरबती 2500 2700
धार बदनावर लोकवन 2465 3080
खरगोन बड़वाह अन्य 2450 2890
होशंगाबाद बानापुरा मिल गुणवत्ता 2450 2581
होशंगाबाद बनखेड़ी मिल गुणवत्ता 2435 2511
खरगोन भीकनगांव लोकवन 2600 2860
ग्वालियर डबरा अन्य 2600 2850
नरसिंहपुर गाडरवाड़ा अन्य 2425 2509
सीहोर इछावर लोकवन 2727 2888
सीहोर इछावर मिल गुणवत्ता 2560 2671
सीहोर इछावर शरबती 3585 3585
सीहोर इछावर अन्य 2400 2550
झाबुआ झाबुआ स्थानीय 2360 2690
मुरैना जोरा देशी 2150 2150
शाजापुर कालापीपल लोकवन 1975 2480
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1895 2165
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2525 3060
सागर केसली अन्य 2419 2445
देवास खातेगांव अन्य 2425 3216
राजगढ़ खुजनेर 147 औसत 2460 2520
सागर खुरई एमपी शरबती 2200 2800
राजगढ़ कुरावर लोकवन 2350 2800
विदिशा लटेरी मिल गुणवत्ता 2420 2600
नीमच मनसा अन्य 2570 3101
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 2651 3101
सीहोर नसरुल्लागंज अन्य 2525 2865
पन्ना पन्ना अन्य 2350 2410
टीकमगढ़ पृथ्वीपुर मिल गुणवत्ता 2407 2485
खरगोन सनावद लोकवन 2568 2796
शाजापुर शाजापुर अन्य 2155 2800
पन्ना सिमरिया 147 औसत 2160 2300
हरदा सिराली मिल गुणवत्ता 2550 2725
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 2453 2800
रतलाम ताल अन्य 2000 2800

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

मक्के की फसल में फॉल आर्मी वर्म के लक्षण एवं नियंत्रण के उपाय!

Measures for the problem of fall armyworm pest in maize crop

यह कीट मक्के की फसल की सभी अवस्थाओं में आक्रमण करते हैं। सामान्यतः यह मक्के की पत्तियों पर आक्रमण करते हैं परंतु अधिक प्रकोप होने पर यह भुट्टे को भी नुकसान पहुंचाने लगते हैं। इल्ली पौधे के ऊपरी भाग या कोमल पत्तियों पर अधिक आक्रमण करते हैं। ग्रसित पौधे की पत्तियों पर छोटे – छोटे छेद दिखाई देते हैं। नवजात इल्ली पौधे की पत्तियों को खुरच कर खाते हैं, जिससे पत्तियों पर सफेद धारियां दिखाई देते हैं। जैसे-जैसे इल्लियां बड़ी होती हैं, पौधे की ऊपरी पत्तियों को पूर्ण रूप से खाती जाती हैं। अंत में भुट्टे पर हमला करते है जिससे  गुणवत्ता और उपज दोनों में कमी आती है।

नियंत्रण के उपाय

भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान के अनुसार इसके नियंत्रण के लिए इमानोवा (इमामेक्टिन बेंजोएट 5 एसजी) @ 80 ग्राम या कोस्को (क्लोरोट्रानिलिप्रोले 18.5% एससी) 80 मिली + सिलिकोमैक्स गोल्ड  @ 50 मिली प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ  शेयर करना ना भूलें।

Share

कई राज्यों में तूफान का खतरा, एमपी यूपी व महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश

know the weather forecast,

समुद्री तूफान अब उत्तरी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तट की तरफ बढ़ेगा इसके प्रभाव से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी तथा तेज हवाएं चलेंगी। समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भागों सहित मध्य प्रदेश और विदर्भ में बेमौसम बारिश जारी रह सकती है। अगले एक सप्ताह तक पहाड़ों पर कोई भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस नहीं आएगी तथा बारिश और बर्फबारी नहीं होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

महिलाएं खेतों में चलाएंगी ड्रोन, सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करवाएगी 15 हजार ड्रोन

Women will operate drones in the fields

खेतीबाड़ी के क्षेत्र में महिलाएं भी आगे आएं और अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं इसके लिए सरकार लोगों को जागरूक कर रही है। इन महिलाओं की आय बढे इसके लिए सरकार ने ख़ास कर के महिला कृषकों की सहायता के लिए कई सारी योजनाएं शुरू की हैं। ऐसी ही एक योजना है जिसके तहत देशभर में महिलाएं को अनुदान पर ड्रोन प्राप्त कर सकती हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस योजना को मंजूरी दी है। इस योजना में आने वाले दो सालों के दौरान कुल 1261 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे। इस योजना के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाया जाएगा साथ ही ड्रोन के उपयोग को भी बढ़ाया जाएगा।

इस योजना के अंतर्गत पहले ऐसे महिला समूहों को चिन्हित किया जायेगा जो आर्थिक रूप से ड्रोन जैसे उपकरणों के उपयोग में सक्षम हों। इन समूहों को 15,000 ड्रोन उपलब्ध करवाए जाएंगे। बता दें की ड्रोन की खरीदारी के लिए महिला समूहों को कुल खर्च का 80 प्रतिशत या अधिकतम आठ लाख रुपये तक की रकम आर्थिक मदद के रूप में दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत महिला किसानों को ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग भी दी जायेगी।

प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसमें महिला सदस्यों में से एक योग्य महिला जिसकी उम्र 18 वर्ष और उससे अधिक हो, को 15 दिनों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसमें 5 दिनों का प्रशिक्षण ड्रोन पायलट के लिए दिया जाएगा जो अनिवार्य रूप से महिला को लेना होगा। साथ ही कृषि उद्देश्य के लिए पोषक तत्वों और कीटनाशकों के प्रयोग का 10 दिवसीय अतिरिक्त प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में जबरदस्त उछाल, उच्च भाव पहुंचे 31000 रुपये के पार

garlic Mandi bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर (F&V) लहसुन 10000 14230
खरगोन बड़वाह अन्य 10000 17000
भोपाल भोपाल (F&V) अन्य 10000 18500
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा (F&V) देसी 8800 9200
मन्दसौर दलौदा औसत 7500 22500
होशंगाबाद होशंगाबाद लहसुन 10220 13800
इंदौर इंदौर (F&V) देसी 2100 24120
शाजापुर कालापीपल अन्य 6000 23500
नीमच मनसा अन्य 13000 26500
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 12000 25500
नीमच नीमच देसी 12000 31100
झाबुआ पेटलावद औसत 1800 2500
होशंगाबाद पिपरिया औसत 9500 18000
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 9000 26300
रतलाम रतलाम (F&V) देसी 1500 24250
रतलाम सैलाना अन्य 8500 24501
सीहोर सीहोर अन्य 6600 22301
सिवनी सिवनी औसत 8000 9000
शाजापुर शाजापुर (F&V) अन्य 10000 22500
शाजापुर शुजालपुर अन्य 1500 28000
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 13500 24000
झाबुआ थांदला औसत 5500 7500
उज्जैन उज्जैन (F&V) लहसुन 9000 24390

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share