समुद्री तूफ़ान कराएंगे मूसलाधार बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

समुद्री तूफान रीमल एक शक्तिशाली तूफान के रूप में बांग्लादेश और उससे लगे पश्चिम बंगाल के तट से टकरा चुका है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर होगी। समुद्र में तेज लहरें उठेंगे तथा मूसलाधार बारिश होगी। अब राजस्थान और गुजरात के ऊपर हवाओं की दिशा बदल गई है। अरब सागर से आ रही दक्षिण पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से दोनों राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है अभी और तापमान गिर सकते हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश को गर्मी से अभी राहत नहीं मिलेगी। मानसून अपने समय पर केरल पर दस्तक दे देगा। महाराष्ट्र के तट सहित मुंबई में भी अब बारिश की संभावना नजर आ रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>