इस योजना से जुड़ें और पाएं हर महीने 3000 रूपए, जानें कैसे

Donate-a-Pension scheme

भारत सरकार ने देशभर के मजदूरों की आर्थिक तौर पर सहायता करने के लिए एक योजना शुरू की है। सरकार ने इस योजना का नाम ‘डोनेट-ए-पेंशन’ रखा है। इसके तहत देश के असंगठित मजदूरों को 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 रूपए प्रति माह पेंशन दी जाएगी।

इस योजना के अंतर्गत लोग अपने घरेलू कामगारों, ड्राइवरों, घरेलू नौकरों सहित कर्मचारियों के लिए एक प्रीमियम का दान कर सकते हैं। वहीं इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी को ई-श्रम रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसी के साथ ही इस योजना का लाभ उठाने के लिए निम्न योग्यताओं का होना भी आवश्यक है।

  • आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

  • लाभार्थी को न्यूनतम जमा राशि 660 से 2400 रूपए जमा करानी होगी।

  • ऑनलाइन पंजीकरण हेतु जन सेवा केंद्र में जाएँ और PM-SYM पर पंजीकरण कराएं। 

  • आवेदन के बाद लाभार्थी को एक श्रम योगी कार्ड दिया जाएगा, जिसकी सहायता से वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगा।

स्रोत: कृषि जागरण

आपके जीवन से जुड़ी ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण ख़बरों को पढ़ने के लिए ग्रामोफ़ोन एप के लेख रोजाना पढ़ें और अपने मित्रों को भी पढ़ाएं। इस खबर को नीचे दिए गए शेयर बटन के माध्यम से अपने मित्रों के साथ साझा करें।

Share

14 मार्च को देवास मंडी क्या चल रहे हैं गेहूँ व सोयाबीन के भाव

wheat and soybean mandi rates

वीडियो के माध्यम से देखें मध्य प्रदेश के देवास मंडी में आज क्या चल रहे हैं गेहूँ व सोयाबीन के भाव?

स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

जानिए, आखिर क्यों नहीं जलाना चाहिए हमें गेहूँ की फसल के अवशेष?

Why we should not burn the crop residues of wheat
  • गेहूँ की फसल काटने के बाद जो तने के अवशेष अथार्त डंठल (नरवाई) बचती है, उसे बहुत सारे किसान आग लगाकर नष्ट कर देते हैं। 

  • नरवाई में लगभग 0.5%, फास्फोरस 0.6% और पोटाश 0.8% पाया जाता है, जो आग में जलकर नष्ट हो जाता है।

  • गेहूँ की फसल में दाने से डेढ़ गुना भूसा होता है, यदि 1 हेक्टेयर में 40 क्विंटल गेहूँ का उत्पादन होता है तो भूसे की मात्रा 60 क्विंटल होगी।

  • इस भूसे से 30 किलो नाइट्रोजन, 36 किलो फास्फोरस और 90 किलो पोटाश प्रति हेक्टेयर प्राप्त किया जा सकता है। जो वर्तमान मूल्य के आधार पर लगभग 3,000 रुपये का होगा।

  • वहीं फसल के अवशेष जलाने से भूमि में उपस्थित सूक्ष्मजीव एवं केंचुआ आदि भी नष्ट हो जाते हैं। जिससे खेत की उर्वरता व जमीन की भौतिक दशा पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। 

  • इससे जमीन कठोर हो जाती है, जिसके कारण जमीन की जल धारण क्षमता कम हो जाती है। जिस वजह से फसलें जल्द सूखती हैं। 

  • इससे जमीन में होने वाली रासायनिक क्रियाएं भी प्रभावित होती हैं, जैसे- कार्बन-नाइट्रोजन एवं कार्बन-फास्फोरस आदि का अनुपात बिगड़ जाता है। जिस कारण पौधों को पोषक तत्व उपलब्ध अवस्था में नहीं मिल पाते हैं।

कृषि से जुड़े ऐसे भी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

बन सकता है नया समुद्री तूफान, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

मार्च से मई के महीने में साइक्लोन का पहला सीजन होता है। दूसरा सीजन अक्टूबर से दिसंबर के दौरान होता है। मार्च के महीने में अब तक केवल 5 समुद्री तूफान बने हैं। 2000 से अब तक अप्रैल में भी पांच तूफान बने हैं। अभी फिलहाल कोई भी मौसमी गतिविधि नजर नहीं आ रही। परंतु अप्रैल के महीने में तूफान बनने से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

75% की सब्सिडी पर किसानों को मिल रहा है सोलर पंप

Farmers are getting solar pumps at a 75% subsidy

देश के कई क्षेत्रों में बिजली की समस्या देखने को मिलती है और ख़ास कर के किसानों को इस समस्या के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके कारण किसान अपने खेतों की सिंचाई सही समय पर नहीं कर पाते हैं। किसानों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार “प्रधानमंत्री किसान उर्जा सुरक्षा और उत्थान महाअभियान (कुसुम) योजना चला रही है।

इस योजना के अंतर्गत किसानों को सब्सिडी पर सोलर पंप मिलता है। सोलर पंप के उपयोग से किसानों को अपने खेत की सिंचाई में कोई समस्या नहीं आती है। इससे डीजल की खपत में भी कमी आती है इसीलिए सरकार इस योजना को बढ़ावा दे रही है।

इस योजना के अंतर्गत अलग-अलग राज्यों में किसानों को 60% सब्सिडी मिलती है, वहीं हरियाणा में इस योजना में 75% सब्सिडी दी जाती है। यह सब्सिडी किसानों को खेती के कार्यों के लिए सोलर पंप लगवाने के लिए मिलती है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

अगले हफ्ते किन फसलों के भाव में आएगी तेजी, देखें विशेषज्ञ समीक्षा

The prices of which crops will increase in the coming week

वीडियो के माध्यम से जानें आने वाले दिनों में किस फसल के भाव में आ सकती है तेजी।

वीडियो स्रोत: मार्केट टाइम्स टीवी

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

आम आदमी बीमा योजना से 100 रुपए जमा कर पाएं 75000 रुपए का बीमा

Aam Aadmi Bima Yojana

भारत सरकार द्वारा गरीबों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की शुरुआत की जा रही है। दरअसल इस योजना का लक्ष्य यह है कि आम लोगों के जिंदगी में खुशहाली आए और साथ ही उन लोगों को सामाजिक सुरक्षा मिल पाए। और उनका भविष्य सुरक्षित हो जाए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आम आदमी बीमा योजना की शुरुआत की गई है।

इस योजना के अंतर्गत बीमित व्यक्ति को एक्सिडेंटल मौत के अलावा विकलांगता को भी कवर किया जाएगा। अगर बीमित व्यक्ति परमानेंट डिसेबिलिटी की श्रेणी में आते हैं तो उन्हें 75 हजार रुपए मिलेंगे। बीमित व्यक्ति की मौत होने पर नामित व्यक्ति को 30 हजार रूपये मिलेंगे और उनके 2 बच्चों को 100-100 रुपए की स्कॉलरशिप की सुविधा भी दी जाएगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए बीमित व्यक्ति की उम्र 18 से 59 साल के बीच होनी चाहिए।

इस योजना के तहत सालाना प्रीमियम 200 रुपए हैं। इसमें से सरकार 100 रुपए जमा करती है। अगर बीमित व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्र का है और वह बीड़ी वर्कर, कारपेंटर, मछली पालन, हैंडीक्राफ्ट आदि का बिजनेस करने वाले 48 व्यावसायिक ग्रुप में शामिल है, तो उन्हें 100 रुपए भी चुकाने की जरूरत नहीं होती है।

स्रोत: कृषि जागरण

आपके जीवन से जुड़ी ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण ख़बरों को पढ़ने के लिए ग्रामोफ़ोन एप के लेख रोजाना पढ़ें और अपने मित्रों को भी पढ़ाएं। इस खबर को नीचे दिए गए शेयर बटन के माध्यम से अपने मित्रों के साथ साझा करें।

Share

आगे कैसा रहेगा प्याज भाव, देखें इंदौर मंडी की साप्ताहिक समीक्षा

Indore onion Mandi Bhaw,

पिछले हफ्ते इंदौर मंडी में प्याज के भाव की साप्ताहिक समीक्षा वीडियो के माध्यम से देखें और जानें आने वाले दिनों में प्याज भाव कैसा रह सकता है?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

तरबूज बुवाई के 45 से 50 दिनों बाद किये जाने वाले आवश्यक छिड़काव

Necessary work to be done after 45-50 days of watermelon sowing
  • बुवाई करने के 45 दिन बाद तरबूज की फसल फूल से फल बनने वाली अवस्था में होती है। इस समय निम्न सिफारिशें उपयोग में ला सकते हैं –             

  • बुवाई के 45-50 दिन बाद उर्वरक प्रबंधन में 19:19:19 @ 50 किलो या 20:20:20 @ 50 किलो + MOP 50 किलो प्रति एकड़ की दर से मिट्टी के माध्यम से दें l

  • पौधों की इस अवस्था में ज्यादा फल लगने के लिए एवं इल्लियाँ, फल मक्खी, सफेद मक्खी, डाउनी मिल्डयू रोग आदि की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पायरिप्रोक्सीफेन 10% + बायफेंथ्रिन 10% ईसी [प्रुडेंस] @ 250 मिली + इमामेक्टिन बेंजोएट 5% एसजी [इमा नोवा] @ 100 ग्राम + जिब्रेलिक एसिड 0.001% एल [नोवा मैक्स]  @ 300 मिली +  एज़ोक्सीस्ट्रोबिन 11% + टेबुकोनाजोल 18.3% एससी  [कस्टोडिया] @ 300 मिली प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें l 

  • फल मक्खी से फसल के बचाव के लिए 10 फेरोमोन ट्रैप प्रति एकड़ की दर से आवश्यक रूप से उपयोग करें l

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

प्रीमॉनसून में कई क्षेत्रों में बढ़ेंगे तापमान, देखें देश का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

गर्मी का सितम अब बढ़ने वाला है। गुजरात विदर्भ सहित तमिलनाडु ओडिशा और केरल में तेज गर्मी पड़ेगी। मध्य महाराष्ट्र के कुछ भागों सहित उत्तर आंध्र कर्नाटक का और मराठवाड़ा में हल्की बारिश जारी रह सकती है। 13 जनवरी से ज्यादातर राज्यों में मौसम साफ हो जाएगा और गर्मी बढ़ेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share