टमाटर की फसल में सफेद मक्खी का प्रकोप एवं नियंत्रण के उपाय

Whitefly infestation and control measures in tomatoes

यह मक्खी सफ़ेद रंग की होती हैं, जिसके शिशु एवं वयस्क दोनों ही पौधे के कोमल भागों से रस चूसते हैं, जिससे पौधा कमजोर हो जाता है, साथ हीं ये विषाणु रोग को फ़ैलाने का भी काम करती है। सफेद मक्खियाँ पौधे के जिस भाग से रस चूसती हैं वहाँ पर चिपचिपे पदार्थ को छोड़ देती हैं जिस कारण वहाँ पर काली फफूँदी आ जाती है। इससे पौधे में प्रकाश संश्लेषण क्रिया बाधित हो जाती है। यह कीट पत्तियों की निचली सतह पर चिपके रहते हैं। 

नियंत्रण: इसकी रोकथाम के लिए, नीमगोल्ड नीम तेल 1000 मिली/एकड़ या बवे कर्व (बवेरिया बेसियाना 5% WP) 500 ग्राम/एकड़ या थियानोवा (थियामेथोक्साम 25% WG) 80 ग्राम/एकड़ या एडमायर (इमिडाक्लोप्रिड 70% WG) 30 ग्राम/एकड़ की दर से 200 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें। 

Share

मानसून उत्तर पूर्वी राज्यों में जल्दी देगा दस्तक, अब गिरने लगेंगे तापमान

know the weather forecast,

मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है अब 24 घंटे के अंदर यह केरल तथा उत्तर पूर्वी राज्यों पर एक साथ पहुंच सकता है। केरल सहित कर्नाटक तथा उत्तर पूर्वी राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना है। दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद अब तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है। अरब सागर से चलने वाली नमी वाली हवाएं अब राजस्थान, गुजरात सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगी। उत्तर और उत्तर पश्चिम में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत में बारिश जारी रहेगी। मुंबई में भी हल्की बारिश के आसार है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त के लिए सरकार चला रही स्पेशल ई-केवाईसी ड्राइव, पढ़ें पूरी जानकारी

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana

किसानों को तीन क़िस्त में सालाना 6000 रूपये उपलब्ध करवाने वाली ख़ास योजना “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” से जुड़े सभी किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही है। केंद्र सरकार की तरफ से इस योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी कराने की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। ख़बरों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने 5 जून से 15 जून के मध्य ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

किसान चाहें तो घर बैठे भी ई-केवाईसी का काम ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। इसके अलावा ई-केवाईसी के लिए किसान अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर भी जा सकते हैं या अपने नोडल अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं। यहाँ इस बात का ध्यान रखें की अगर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तो किसान को योजना के अंतर्गत मिलने वाली रकम नहीं मिल पाएगी। अर्थात प्रधानमंत्री किसान सामान निधि योजना की 17वीं किस्त के पैसे उस किसान के बैंक खाते में नहीं पहुंचेंगे।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर सरसों 5125 5451
अशोकनगर अशोकनगर सरसों 5540 5719
अशोकनगर अशोकनगर सरसों-ऑर्गेनिक 5657 5740
सागर बीना सरसों 5150 6200
छतरपुर छतरपुर सरसों 5050 5300
ग्वालियर डबरा सरसों 5670 5670
देवास देवास सरसों 5300 5300
विदिशा गंजबासौदा सरसों 6075 6075
गुना गुना सरसों 5425 5530
हरदा हरदा सरसों 4200 4200
देवास खातेगांव सरसों 4971 4971
सागर खुरई सरसों 4200 5510
ग्वालियर लश्कर सरसों (काली) 5500 5500
ग्वालियर लश्कर सरसों 5600 5900
भिंड मेहगांव सरसों 5650 5650
मुरैना मुरैना सरसों 5870 6000
राजगढ़ पचौर सरसों 5535 5550
होशंगाबाद पिपरिया सरसों 4850 5501
मुरैना पोरसा सरसों (काली) 5675 5675
छतरपुर राजनगर सरसों (काली) 4800 5300
सतना सतना सरसों 5180 5210
मंदसौर शामगढ़ सरसों 5626 5626
श्योपुर श्योपुरकलां सरसों 5600 5700
शाजापुर सुसनेर सरसों 5100 5100
टीकमगढ़ टीकमगढ़ सरसों 5460 5515

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

तरबूज की फसल को लीफ माइनर कीट से दें सुरक्षा और नुकसान से बचाएं

Control of leaf miner in watermelon

लीफ माइनर (पत्ती सुरंगक) कीट बहुत ही छोटे आकार के होते हैं, जो पत्तियों के अंदर जाकर सुरंग बनाते हैं, जिस कारण पत्तियों के ऊपरी सतह पर सफेद धारी जैसी लकीरें दिखने लगती है। इससे पत्तियों पर टेढ़े-मेढ़े सुरंग नजर आने लगते हैं। लीफ माइनर कीट से ग्रसित पत्तियों में प्रकाश संश्लेषण की क्रिया धीमी हो जाती है, और कुछ समय बाद पत्तियां कमजोर हो कर गिरने लगती हैं।

नियंत्रण: प्रभावित पत्तियों को पौधों से अलग कर के नष्ट करें। इसकी रोकथाम के लिए नीमगोल्ड नीम तेल 1000 मिली/एकड़ या बवेकर्व (बवेरिया बेसियाना 5% WP) 500 ग्राम/एकड़ की दर 200 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें। 

Share

31 मई से राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश, रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से मिलेगी राहत

know the weather forecast,

राजस्थान सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर तापमान 50 डिग्री से ऊपर है। पश्चिम से चल रही गर्म और शुष्क हवाओं की जगह अब अरब सागर से आने वाली अपेक्षाकृत कम गर्म और नमी से भरी हुई हवाएं उत्तर पश्चिम भारत में पहुंचेगी। एक पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत को प्रभावित करने लगेगा। इन सब के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी और बारिश 31 मई से 2 जून के बीच होने की संभावना है। इस बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिल सकती है। 1 जून को मानसून केरल और उत्तर पूर्वी भारत पर एक साथ दस्तक दे सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

बागवानी फसलों की खेती पर मिलेगी बंपर सब्सिडी, जानें क्या है सरकार की योजना

Bumper subsidy will be available on the cultivation of horticultural crops

पारंपरिक फसलों की खेती ज्यादातर किसान करते हैं, पर कई बार ऐसा देखा जाता है की इन फसलों की खेती से अच्छा लाभ किसानों की नहीं मिल पाता है। इसी वजह से कई किसान अब अपारंपरिक बागवानी फसलों की खेती पर जोर दे रहे हैं। सरकार भी इनकी खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। सरकार की तरफ से बागवानी फसलों की खेती करने पर सब्सिडी दी जा रही है। यहाँ यह ख़ास है की ये सब्सिडी आम, केला और नारियल की खेती करने पर किसानों को दी जा रही है।

यह सब्सिडी बिहार सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को आम, केला व नारियल की खेती करने पर दी जाती है। इसके अंतर्गत किसानों को 75 प्रतिशत तक की बंपर सब्सिडी दी जाती है। इसका मतलब हुआ की किसान महज 25% खर्च कर के ही आम, केला और नारियल की खेती कर सकते हैं अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं।

अगर आप बिहार के निवासी है तो आप भी इस ख़ास योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना का नाम है मुख्यमंत्री बागवानी विकास मिशन योजना। योजना से जुड़ी आधी जानकारी के लिए आप उद्यान निदेशालय बिहार सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं और यहीं पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

स्रोत: ट्रैक्टर जंक्शन

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में तेजी जारी, उच्च भाव 27000 रुपये के पार बरकरार

garlic mandi rate

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट लहसुन 4000 15786
शाजापुर अकोदिया औसत 1000 14700
उज्जैन बड़नगर औसत 2000 15000
उज्जैन बड़नगर लहसुन 4600 7450
धार बड़नावर लहसुन 2500 17500
भोपाल भोपाल लहसुन 1800 15350
मंदसौर दलोदा लहसुन 2490 19341
सागर देवरी औसत 4108 6510
इंदौर गढ़ाकोटा औसत 5500 5500
इंदौर गौतमपुरा लहसुन 1100 15800
इंदौर इंदौर लहसुन 500 21800
इंदौर इंदौर लहसुन-ऑर्गेनिक 11400 11400
रतलाम जावरा लहसुन 5000 6500
रतलाम जावरा लहसुन 5800 27011
नीमच जावद लहसुन 5700 21301
शाजापुर कालापीपल लहसुन 1140 14450
नीमच मनासा लहसुन 3801 10300
नीमच मनासा औसत 1000 20000
मंदसौर मंदसौर लहसुन 2001 22453
राजगढ़ नरसिंहगढ़ लहसुन 1000 15600
राजगढ़ नरसिंहगढ़ लहसुन-ऑर्गेनिक 5000 5000
नीमच नीमच औसत 4000 18000
नीमच नीमच लहसुन 5000 23031
मंदसौर पिपल्या लहसुन 1000 23000
मंदसौर पिपल्या लहसुन-ऑर्गेनिक 4000 18553
धार राजगढ़ लहसुन 4550 16101
रतलाम रतलाम देसी 1650 20653
रतलाम रतलाम लहसुन 3000 20151
रतलाम सैलाना लहसुन 500 22000
रतलाम सैलाना लहसुन-ऑर्गेनिक 3000 7812
शाजापुर साजापुर देसी 4660 12650
शाजापुर साजापुर लहसुन 4800 11776
राजगढ़ सारंगपुर औसत 3150 6000
सीहोर सीहोर लहसुन 901 15400
मंदसौर शामगढ़ लहसुन 4740 22101
शिवपुरी शिवपुरी लहसुन 4025 10315
शाजापुर शुजालपुर देसी 1800 14990
मंदसौर सीतमऊ देसी 7010 17200
मंदसौर सीतमऊ लहसुन 6000 12070
शाजापुर सोयतकलां लहसुन 6300 14350
उज्जैन उज्जैन लहसुन 500 15000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

मूंग की फसल में बढ़ेगा फली छेदक प्रकोप, जानें नियंत्रण के उपाय

Measures to control Pod Borer in Moong

फली छेदक कीट मुलायम पत्तियों, फलों, फूलों एवं फलियों को खाते हैं। यह कीट मुख्यत: जब फलियों में दाना बनना शुरू होता है तब फलियों के अंदर प्रवेश कर नुकसान पहुंचाना शुरू करते हैं। इस कीट के प्रकोप से फलियों में दाने नहीं बनते हैं। अधिक प्रकोप होने पर पौधे और पत्तियां सूख जाती हैं और पौधों का विकास रुक जाता है, जिसके कारण उपज में भारी नुकसान होता है।

नियंत्रण: इस कीट के नियंत्रण के लिए बवेकर्व (बवेरिया बेसियाना 5% WP) 500 ग्राम/एकड़ या फॉस्किल (मोनोक्रोटोफॉस 36% SL) 200 मिली/एकड़ की दर 200 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें। 

Share

इस बार मानसून अच्छा रहने की उम्मीद, जानें कब शुरू होगी बारिश?

know the weather forecast,

अल नीनो की जगह अब ला नीना प्रभावी हो रहा है। मानसून के दौरान ला नीना प्रभावी हो जाएगा। इस बार मानसून अच्छा रहने की उम्मीद है। दक्षिण भारत सहित मध्य भारत और उत्तर भारत के साथ-साथ उत्तर पश्चिम भारत में अच्छी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून की बारिश कुछ कम हो सकती है। एक जून को मानसून केरल में दस्तक दे देगा और साथ साथ उत्तर पूर्वी राज्यों की तरफ आगे बढ़ेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share