कम समय में पूरी फसल बर्बाद कर देगा फॉल आर्मीवर्म, जानें बचाव के उपाय

Fall armyworm will ruin the entire crop in a short time

फॉल आर्मीवर्म फसलों का खराब करने वाला बहु भक्षी कीड़ा है, जो तंबाकू की इल्लियों की प्रजाति में शामिल है। ये कीड़े टिड्डियों की तरह खाने की तलाश में 100 किलोमीटर से भी ज्यादा का सफर करते हैं। ये कीड़े खेतों में खड़ी फसलों की पत्तियों और भुट्टों को ढकने वाले खोल पर घर बनाते हैं और उन्हें खुरचकर खा जाते हैं। इनके प्रकोप से मक्के की पत्तियों पर सफेद रंग की धारियां भी बनने लगते हैं। वैसे तो ये सिर्फ 30-35 दिनों तक ही जीते हैं, लेकिन एक ही रात में ये फसलों को नुकसान पहुंचाने की ताकत भी रखते हैं। खासकर मादा आर्मीवर्म फसलों में अंडे देकर समस्या को और बढ़ा देती हैं।

फ़ॉल आर्मीवॉर्म की पहचान कैसे करें?

  • वे हरे, गुलाबी, भूरे या काले रंग के होते हैं।

  • उनकी आंखों के बीच एक सफेद रंग का अंग्रेजी के उल्टे Y अक्षर जैसा पैटर्न बना होता है।

  • उनके शरीर के प्रत्येक खंड में ट्रेपेज़ॉइड पैटर्न के धब्बे होते हैं।

रासायनिक नियंत्रण

रासायनिक नियंत्रण में नोवलक्सम (थियामेथोक्सम 12.60% + लैम्ब्डा-साइहलोथ्रिन 09.50% ZC) @ 80 मिली/एकड़ या इमानोवा (एमामेक्टिन बेंजोएट 5% SG) @ 100 ग्राम/एकड़ या कवर (क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 18.5% W/W SC) @ 60 मिली/एकड़ की दर से इस्तेमाल करें। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।

Share

बंगाल की खाड़ी में बनेगा एक और निम्न दबाव का क्षेत्र, कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश

know the weather forecast,

पहला निम्न दबाव का क्षेत्र गुजरात के ऊपर बना है वहीं दूसरा निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल के खाड़ी में 19 जुलाई को बनेगा। यह पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश करवाएगा। 2 दिन बाद उत्तर भारत में बारिश की प्रक्रिया बढ़ सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार में बारिश की गतिविधियों में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
पन्ना अजयगढ़ मिल गुणवत्ता 2370 2380
आलीराजपुर आलीराजपुर स्थानीय 2425 2455
सतना अमरपाटन मिल गुणवत्ता 2400 2425
अशोकनगर अशोकनगर मिल गुणवत्ता 2411 3300
सीहोर आष्टा अन्य 2450 2528
छतरपुर बड़ामलहेड़ा मिल गुणवत्ता 2400 2550
धार बदनावर लोकवन 2310 2810
रीवा बैकुंठपुर मिल गुणवत्ता 2320 2400
होशंगाबाद बानापुरा स्थानीय 2461 2694
होशंगाबाद बनखेड़ी मिल गुणवत्ता 2400 2400
रायसेन बरेली मिल गुणवत्ता 2351 2501
शाहडोल ब्यौहारी मिल गुणवत्ता 2290 2350
भोपाल बैरसिया स्थानीय 2500 2721
भोपाल बैरसिया लोकवन 2512 2512
भोपाल बैरसिया मिल गुणवत्ता 2450 2525
भोपाल बैरसिया शरबती 2535 2765
बेतुल बेतुल मिल गुणवत्ता 2350 2568
दतिया भांडेर मिल गुणवत्ता 2500 2550
दतिया भांडेर अन्य 2400 2600
भिंड भिंड मिल गुणवत्ता 2460 2474
राजगढ़ ब्यावरा मिल गुणवत्ता 2520 2615
छतरपुर बिजावर मिल गुणवत्ता 2400 2420
सागर बीना स्थानीय 2530 2800
सागर बीना मिल गुणवत्ता 2440 2565
शाहडोल बुढ़ार मिल गुणवत्ता 2200 2200
रीवा चाकघाट मिल गुणवत्ता 2200 2350
छिंदवाड़ा चौरई मिल गुणवत्ता 2486 2486
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा मिल गुणवत्ता 2528 2661
ग्वालियर डबरा अन्य 2507 2525
दतिया दतिया मिल गुणवत्ता 2472 2510
दतिया दतिया अन्य 2527 2637
सागर देवरी मिल गुणवत्ता 2420 2485
पन्ना देवेन्द्रनगर मिल गुणवत्ता 2390 2420
देवास देवास मिल गुणवत्ता 2571 2571
धार धार लोकवन 2532 2786
धार धार मिल गुणवत्ता 2514 3114
डिंडोरी डिंडोरी स्थानीय 2350 2380
विदिशा गंज बासौदा लोकवन 2700 2820
विदिशा गंज बासौदा मिल गुणवत्ता 2500 2801
विदिशा गंज बासौदा पिस्सी 2495 2520
विदिशा गंज बासौदा शरबती 2701 4010
भिंड गोहाद मिल गुणवत्ता 2480 2485
भिंड गोहाद अन्य 2470 2500
नरसिंहपुर गोटेगांव मिल गुणवत्ता 2491 2491
गुना गुना शरबती 2540 2565
रीवा हनुमना मिल गुणवत्ता 2300 2300
हरदा हरदा मिल गुणवत्ता 2300 2759
खंडवा हरसूद मिल गुणवत्ता 2000 2584
इंदौर इंदौर मिल गुणवत्ता 2300 2815
होशंगाबाद इटारसी मिल गुणवत्ता 2466 2527
जबलपुर जबलपुर मिल गुणवत्ता 2300 2507
रतलाम जावरा लोकवन 2300 2753
टीकमगढ़ जतारा स्थानीय 2400 2430
सीहोर जावर लोकवन 2400 2405
सीहोर जावर मिल गुणवत्ता 2375 2420
आलीराजपुर जोबट मिल गुणवत्ता 2425 2425
मुरैना कैलारस स्थानीय 2480 2489
शिवपुरी करेरा स्थानीय 2320 2385
खरगोन कसरावद मिल गुणवत्ता 2600 2680
कटनी कटनी लोकवन 2450 2450
कटनी कटनी मिल गुणवत्ता 2200 2550
खंडवा खंडवा मिल गुणवत्ता 2201 2765
शिवपुरी खनियाधाना मिल गुणवत्ता 2380 2525
टीकमगढ़ खरगापुर मिल गुणवत्ता 2300 2410
खरगोन खरगोन मिल गुणवत्ता 2515 2650
देवास खातेगांव लोकवन 2075 2075
देवास खातेगांव मिल गुणवत्ता 2596 2596
हरदा खिरकिया मिल गुणवत्ता 2441 2625
सागर खुरई शरबती 2800 3439
राजगढ़ कुरावर मिल गुणवत्ता 2505 2630
सिवनी लखनादौन स्थानीय 2290 2400
छतरपुर लवकुशनगर(लौंदी) मिल गुणवत्ता 2400 2405
सागर मालथोन मिल गुणवत्ता 2465 2505
मंडला मंडला मिल गुणवत्ता 2300 2325
मन्दसौर मन्दसौर लोकवन 2521 2973
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 2876 2941
सतना मेहर स्थानीय 2205 2400
भिंड मेहगांव मिल गुणवत्ता 2400 2420
भिंड महू मिल गुणवत्ता 2300 2330
सतना नागोद मिल गुणवत्ता 2502 2516
मंडला नैनपुर मिल गुणवत्ता 2305 2315
शाजापुर नलकेहड़ा मिल गुणवत्ता 2442 2442
राजगढ़ नरसिंहगढ़ मिल गुणवत्ता 2425 2815
नरसिंहपुर नरसिंहपुर मिल गुणवत्ता 2351 2516
छतरपुर नौगांव मिल गुणवत्ता 2400 2405
रायसेन ओबेदुल्लागंज स्थानीय 2601 2690
जबलपुर पाटन मिल गुणवत्ता 2425 2651
टीकमगढ़ पलेरा मिल गुणवत्ता 2280 2400
खंडवा पंधाना मिल गुणवत्ता 2468 2480
पन्ना पन्ना मिल गुणवत्ता 2350 2370
पन्ना पवई मिल गुणवत्ता 2300 2300
झाबुआ पेटलावद लोकवन 2500 2610
शिवपुरी पिछौर मिल गुणवत्ता 2420 2435
होशंगाबाद पिपरिया मिल गुणवत्ता 2461 2535
मन्दसौर पिपल्या लोकवन 2530 2811
शिवपुरी पोहरी मिल गुणवत्ता 2405 2425
टीकमगढ़ पृथ्वीपुर मिल गुणवत्ता 2375 2435
सागर राहतगढ़ मिल गुणवत्ता 2365 2430
धार राजगढ़ लोकवन 2600 2700
रतलाम रतलाम लोकवन 2669 3190
रीवा रीवा मिल गुणवत्ता 2268 2538
मुरैना सबलगढ़ मिल गुणवत्ता 2470 2499
सागर सागर मिल गुणवत्ता 2475 3385
रतलाम सैलाना लोकवन 2520 3001
राजगढ़ सारंगपुर मिल गुणवत्ता 2450 2481
सतना सतना मिल गुणवत्ता 2469 2469
सतना सतना पिस्सी 2527 2527
जबलपुर सीहोरा मिल गुणवत्ता 2260 2517
सीहोर सीहोर स्थानीय 2636 2651
सीहोर सीहोर लोकवन 2400 3103
सीहोर सीहोर मिल गुणवत्ता 2470 2900
सीहोर सीहोर शरबती 2570 3540
बड़वानी सेंधवा मिल गुणवत्ता 2625 2625
दतिया सेवड़ा मिल गुणवत्ता 2500 2550
सागर शाहगढ़ मिल गुणवत्ता 2390 2460
शाहडोल शाहडोल मिल गुणवत्ता 2225 2250
जबलपुर शाहपुरा भिटोनी (एफ एंड वी) मिल गुणवत्ता 2445 2445
जबलपुर शाहपुरा(जबलपुर) मिल गुणवत्ता 2200 2200
जबलपुर शाहपुरा(जबलपुर) अन्य 2325 2330
मन्दसौर शामगढ़ लोकवन 2351 2685
सीधी सीधी मिल गुणवत्ता 2276 2300
रायसेन सिलवानी मिल गुणवत्ता 2400 2508
हरदा सिराली मिल गुणवत्ता 2400 2610
विदिशा सिरोंज शरबती 2500 4140
मन्दसौर सीतामऊ लोकवन 2400 2825
हरदा टिमरनी मिल गुणवत्ता 2450 2450
रायसेन उदयपुरा मिल गुणवत्ता 2325 2490
उमरिया उमरिया मिल गुणवत्ता 2250 2250
विदिशा विदिशा मिल गुणवत्ता 2500 2500
विदिशा विदिशा शरबती 3170 3803

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

न्यूट्रीफुल मैक्स के साथ फसलों में फूल व फल विकास की बढ़ाएं रफ़्तार

Increase the speed of flower and fruit growth in crops with Nutriful Maxx

न्यूट्रीफुल मैक्स एक प्लांट सुपरफूड है जो फसल विकास को बढ़ावा देता है। यह अमेरिका से आयातित बेस ऑर्गेनिक एसिड से स्वदेशी रूप से तैयार किया जाता है। इससे फसल में पौधे स्वस्थ एवं मजबूत होते हैं। फूल निर्माण तेज होता है जिससे बेहतर फल बनते हैं। इससे जड़ से अंकुर तक पोषक प्रणाली का परिवहन बढ़ता है अर्थात पोषक तत्व जड़ों से पौधे के हर हिस्से तक पहुँचते हैं और संपूर्ण पौधे का सामान विकास होता है। इस उत्पाद की मदद से सूखे व पाले आदि की स्थिति में पौधों की सुरक्षा हो जाती है।

छिड़काव के लिए 250 मिली प्रति एकड़ की दर से न्यूट्रीफुल मैक्स का उपयोग करें।  इसका उपयोग आप कपास, धान, दलहनी फसलें एवं सभी सब्जियों वाली फसल में कर सकते हैं। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की आशंका, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

इस सीजन का पहला निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिणी उड़ीसा पर बना है। यह पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिणी ओडिशा, उत्तरी तेलंगाना, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, कोकण और गोवा, दक्षिणी गुजरात, दक्षिणी मध्य प्रदेश और कर्नाटक के ऊपर भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। गुजरात के दक्षिणी जिलों में और भारत के पश्चिमी तट पर कई जिलों में जल भराव और बाढ़ की आशंका भी नहीं दिखाई दे रही है। मानसून की अक्षीय रेखा अपने सामान्य पोजीशन से दक्षिण में बनी हुई है इसलिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में मानसून कमजोर बना रहेगा। पूर्वी राजस्थान और दक्षिणी राजस्थान में भी भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में भी अच्छी बारिश हो सकती है। 17 और 18 जुलाई को गंगा के मैदानी क्षेत्रों में एक बार बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

फसलों के लिए क्यों जरूरी हैं प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर, जानें इनका क्या है महत्व!

Why are Plant Growth Regulators necessary for crops
  • प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर फसलों के विकास में आने वाली अवरोधों को दूर करता है और ग्रोथ तेजी से बढ़ाता है।   

  • यह जड़ों के विकास, फलों के विकास, फूलों एवं पत्तियों के विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  

  • फसलों को विकास के लिए ऑक्सीज़न और सूक्ष्म पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन सभी की पूर्ति प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर के द्वारा की जाती है।

  • फसलों को इनकी बहुत कम मात्रा की आवश्यकता होती है। 

  • यह फसलों के उन भागों पर अपनी क्रिया करते है जो जड़ विकास, फल विकास, फूल उत्पादन आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

  • जो फसलें छोटी रह जाती हैं उनके विकास में यह सहायक होती हैं और उन फसलों के तनों की लंबाई में वृद्धि करके फसल की बढ़वार को तेज कर देती हैं।    

  • ये कोशिका विभाज़न को प्रेरित कर बीजों में उत्पन्न प्रसुप्ति को तोड़ने में सहायक होती हैं। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।

Share

निम्न दबाव से इन राज्यों में होगी बारिश, उत्तर भारत में मौसम शुष्क

know the weather forecast,

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उड़ीसा, झारखंड के ऊपर बना हुआ है जो आगे चलकर निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा तथा पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दक्षिणी गुजरात में भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित पश्चिम बंगाल में मानसून की गतिविधियां काफी कम हो जाएगी। उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। केरल के भी कई जिले अच्छी बारिश देख पाएंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मिलेगी 40% तक की सब्सिडी, करें ड्रैगन फ्रूट की खेती, होगी जबरदस्त कमाई

Mukhyamantri Horticulture Mission Scheme

ड्रैगन फ्रूट एक ऐसा फल है जिसे बाजार में बहुत अच्छा भाव मिलता है। इसी को देखते हुए बहुत सारे किसान पारंपरिक फसलों की खेती के बजाय अब ड्रैगन फ्रूट जैसे गैर पारंपरिक फसल की खेती कर रहे हैं। ड्रैगन फ्रूट दरअसल एक विदेशी फल है जिसकी खेती में अब भारतीय किसान बेहद सफल हो रहे हैं। सरकार भी किसानों के बीच नए गैरपारंपरिक फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं शुरू की हैं। इसी कड़ी में बिहार सरकार ड्रैगन फ्रूट की खेती पर 40% तक की सब्सिडी किसानों को उपलब्ध करवा रही है।

बिहार सरकार अपने प्रदेश के किसानों को यह सब्सिडी ‘मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना’ के अंतर्गत ड्रैगन फ्रूट विकास योजना के माध्यम से दे रही है। गौरतलब है की ड्रैगन फ्रूट की खेती करने के लिए प्रति हेक्टेयर कृषि खर्च 7.50 लाख रुपये निश्चित की गई है। इस अर्थ हुआ की इस योजना के माध्यम से किसानों कुल 40% यानी 3 लाख रुपये तक की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भी ड्रैगन फ्रूट विकास योजना के माध्यम से सब्सिडी का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवदेन के लिए बिहार सरकार के कृषि विभाग के आधिकारिक वेवसाइट पर विजिट करना ना भूलें।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शिवपुरी बरड़ सरसों 5550 5710
भिंड भिंड सरसों 5465 5570
राजगढ़ ब्यावरा सरसों 5165 5400
रीवा हनुमना सरसों 4800 4800
इंदौर इंदौर सरसों 5185 5185
अशोकनगर ईसागढ़ सरसों 5500 5500
राजगढ़ जीरापुर सरसों 5450 5450
टीकमगढ़ खरगापुर सरसों 5250 5300
राजगढ़ कुरावर सरसों 5190 5325
ग्वालियर लश्कर सरसों 5585 5675
ग्वालियर लश्कर सरसों (काला) 5550 5550
शिवपुरी मगरौनी सरसों 5251 5251
मंडला मंडला सरसों-जैविक 5400 5400
भिंड मेहगांव सरसों 5340 5450
मुरैना मुरैना सरसों 5480 5620
टीकमगढ़ निवाड़ी सरसों (काला) 4900 5000
छतरपुर राजनगर सरसों (काला) 5200 5200
सागर सागर सरसों-जैविक 4860 5350
सतना सतना सरसों 5325 5700
टीकमगढ़ टीकमगढ़ सरसों 5000 5000
श्योपुर विजयपुर सरसों 5500 5560

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

इन कारणों से फसलों में पत्तियां जलने व झुलसने लगती हैं

Due to these reasons leaves start burning and scorching in the crops
  • फसलों में पत्तियाँ जलने व झुलसने के बहुत प्रकार के कारण हो सकते हैं। 

  • कीट-रोग प्रकोप एवं पोषण की कमी के कारण कई बार पत्तियाँ जलने लगती हैं। 

  • निमेटोड, कटवर्म जैसे कीट फसलों की जड़ों को काट देते हैं इस कारण भी पत्तियाँ  झड़ने और झुलसने लगती हैं।

  • पत्तियों के जलने और झुलसने के सबसे आम  कारणों में से है एक है जड़ों का रोग ग्रस्त हो जाना।

  • यह जड़ों में कवक के आक्रमण के कारण भी होता है जिसके कारण जड़ क्षतिग्रस्त हो जाती है एवं पत्तियां जलने और झुलसने लगती हैं।  

  • पत्तियों के झुलसने का एक और सामान्य कारण मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी होती है और इसके कारण पत्तियों के किनारे सूखने लगते हैं।  

  • हवा में कुछ ऐसे प्रदूषक पाए जाते हैं जो पत्तियों की सतह पर चिपक जाते हैं और पत्ती के किनारों को जला सकते हैं।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।  

Share