मध्य प्रदेश के 21 लाख से ज्यादा किसानों ने एमएसपी पर गेहूँ की बिक्री हेतु करवाया पंजीयन

More than 21 lakh farmers of MP got registration done for sale of wheat on MSP

हर साल केंद्र सरकार द्वारा 23 फ़सलों के एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण करती है और फिर इसी मूल्य पर राज्य सरकार किसानों से उपज खरीदती है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस वर्ष रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूँ की समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया 25 फरवरी तक चलाई है।

ख़बरों के अनुसार मध्य प्रदेश के 21 लाख 6 हजार किसानों ने इस बार ई-उपार्जन पोर्टल पर गेहूँ की एमएसपी पर खरीदी के लिए पंजीकरण करवाया है। यह संख्या पिछले साल की तुलना में 1 लाख 59 हजार ज्यादा है। बता दें की मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन जिले में गेहूँ उपार्जन की प्रक्रिया 22 मार्च से 1अप्रैल तक चलेगी।

स्रोत: किसान समाधान

Share

25 फरवरी के इंदौर मंडी के भाव

Mandi Bhaw

 

फसल न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
डॉलर चना 3500 6795
गेहु 1501 2061
चना मौसमी 3800 5300
सोयाबीन 2100 5095
मक्का 1200 1365
मसूर 5150 5180
मूंग 6650 6650
उड़द 4005 5250
बटला 3805 3905
तुअर 5955 6805
मिर्ची 5000 13700
Share

भिंडी पित शिरा वायरस का ऐसे करें नियंत्रण

yellow vein mosaic of okra
  • पित शिरा विषाणु भिंडी में लगने वाला प्रमुख विषाणु जनित रोग है।
  • यह सफ़ेद मक्खी के कारण फैलता है एवं इसके कारण भिंडी की फसल को 25 से 30% तक का नुकसान होता है।
  • इस रोग के लक्षण पौधे की सभी अवस्था में देखा जाता है।
  • इसके कारण पत्तियों की शिराएं पीली पड़ जाती हैं एवं पत्तियों पर जाल जैसी संरचना बन जाती है।
  • इसके निवारण के लिए एसिटामिप्रीड 20% SP @ 100 ग्राम/एकड़ या डायफैनथीयुरॉन 50% WP @ 250 ग्राम/एकड़ या पायरीप्रोक्सीफैन 10% + बॉयफैनथ्रिन 10% EC@ 300 मिली/एकड़ की दर से उपयोग करें।
  • जैविक उपचार के रूप में बवेरिया बेसियाना @ 250 ग्राम/एकड़ की दर से उपयोग करें।
Share

गेहूँ के दानों में चमक बढ़ाने के लिए क्या उपाय करें?

What measures should be taken to increase the glow in wheat grains?
  • गेहूँ की फसल में यदि दानों का आकार एवं चमक अच्छी होती है तो उस फसल का बाजार भाव बहुत अच्छा मिलता है।
  • गेहूँ की फसल में दानो में चमक बेहतर करने के लिए दाना भरने की अवस्था के समय 00:00:50 @ 1 किलो/एकड़ के साथ प्रोपिकोनाज़ोल 25% EC@ 200 मिली/एकड़ की दर से छिड़काव करें।
  • इन उत्पादों के उपयोग से गेहूँ के दानो में चमक के साथ-साथ कवक जनित रोगों से फसल की रक्षा होती है एवं पोषण सम्बन्धी आवश्यकता की भी पूर्ति हो जाती है।
Share

मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम पूर्वानुमान

Weather Forecast

मध्य प्रदेश समेत मध्य भारत के अन्य राज्यों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और गर्मी के भी बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। पंजाब व उत्तरी हरियाणा जैसे क्षेत्रों में भी हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इसके साथ ही दक्षिण भारत में आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार नहीं बन रहे हैं।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

Share

मध्य प्रदेश के किसानों को इस दिन मिलेगी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि

Chief Minister Kisan Kalyan Yojana

मध्य प्रदेश के किसानों को जल्द ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि वितरित कर दी जायेगी। इस राशि का वितरण आगामी 27 फरवरी के दिन दोपहर 3 बजे से आयोजित एक कार्यक्रम में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के करीब 20 लाख किसानों को 400 करोड़ रूपये वितरित किये जाएंगे। इस राशि का वितरण प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। यह कार्यक्रम एक वर्चुअल कार्यक्रम होगा।

स्रोत: कृषक जगत

Share

उपज के सुरक्षित भंडारण के समय इन बातों का रखें ध्यान

Insect pests attacks in storage crops
  • उपज के सुरक्षित भंडारण के समय इन बातों का रखें ध्यान
  • फसल के कटाई के बाद सबसे जरूरी काम उपज भंडारण का होता है।
  • उपज के सुरक्षित भंडारण के लिए वैज्ञानिक विधि अपनाने की जरूरत होती है, इससे अनाज को लम्बे समय तक भंडारित करके रखा जा सकता है।
  • उपज में भंडारण के समय लगने वाले मुख्य कीटों में अनाज का छोटा बेधक, खपड़ा बीटल, आटे का लाल भृंग, दालों का भृंग, अनाज का पतंगा, चावल का पतंगा आदि शामिल हैं।
  • यह सभी कीट भंडारण के दौरान अनाज को खाकर खोखला कर देते हैं।
  • इन कीटों से अनाज को सुरक्षित रखने के लिए भंडारण करने के पहले भण्डार गृह की सफाई अच्छे से जरूर कर लें।
  • इसके साथ ही अनाज को अच्छी तरह से सुखाकर ही भंडारित करें।
Share

मुंहपका-खुरपका रोग से जानवरों को होती है कई परेशानियां

Foot and mouth disease in Animals
  • मुंहपका-खुरपका रोग एक विषाणु जनित होता है।
  • यह रोग किसी भी उम्र की गाय व भैंस में हो सकता है साथ ही यह रोग किसी भी मौसम में हो सकता है।
  • इसके चपेट में आने से पशु की कार्य करने व उत्पादन क्षमता कम हो जाती है।
  • इस रोग की चपेट में आने पर पशु को तेज बुखार आता है साथ ही पशु के मुंह, मसूड़े, जीभ के ऊपर, होंठ के अंदर व खुरों के बीच छोटे-छोटे दाने उभर आते हैं।
  • इसके कारण पशु जुगाली करना बंद कर देते हैं, मुंह से लार गिरने लगती है, और वे सुस्त होकर खाना पीना तक छोड़ देता है।
  • खुर में जख्म होने पर पशु लंगड़ाकर चलते हैं और खुरों में कीचड़ लगने पर कीड़े पड़ जाते हैं जिससे कभी-कभी पशु की मौत भी हो जाती है।
  • इस रोग से ग्रसित पशु को दूसरे स्वस्थ पशुओं से अलग रखना चाहिए।
Share

पोस्ट ऑफ़िस के इस स्कीम से मिल सकता है 2 लाख का ब्याज

This scheme of post office can get interest of 2 lakhs

पोस्ट ऑफ़िस का ये नया स्कीम आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता सकता है। इसमें कम राशि पर ज्यादा रिटर्न मिलता है। इस स्कीम का नाम राष्ट्रीय बचत पत्र या नेशनल सेविंग्स सर्टिफ़िकेट स्कीम है। दरअसल यह सरकार द्वारा चलाई जाती है इसलिए इसमें जमा किये गए राशि पर कोई जोखिम नहीं होता है। इस स्कीम में ब्याज सरकार द्वारा तय की जाती है और जमा राशि पर लोगों को अच्छा ब्याज दिया जाता है।

यह स्कीम 5 साल की होती है और इसमें 1 अप्रैल 2020 को ब्याज दर 6.8 तक तय किया गया था। इस स्कीम में आपको खाता खुलवाते समय न्यूनतम 1 हजार और अधिकतम चाहें जितना जमा कर सकते है। जमा करने के बाद 5 साल का पीरियड पूरा होने के बाद मूलधन के साथ आपको ब्याज के पैसे साथ में मिलेंगे।

अगर आप इस योजना में ₹5 लाख जमा करते हैं, तो इसकी जमा राशि ₹698514 हो जाती है। इस राशि पर आप करीब दो लाख रुपए प्राप्त करते हैं। अर्थात आपके द्वारा जमा की गई रकम 5 वर्ष तक मूलधन रहती है और उस पर ₹2 लाख अलग से ब्याज बनता है।

स्रोत: कृषि जागरण

Share

इंदौर की मंडी में क्या है अलग अलग फसलों के भाव

Mandi Bhaw

 

फसल न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
डॉलर चना 2945 6900
गेहु 1317 1979
चना मौसमी 3910 5485
सोयाबीन 1800 5010
मक्का 1190 1286
मसूर 2550 5050
मूंग 6285 6285
उड़द 3000 5250
बटला 2850 3910
तुअर 2325 6145
मिर्ची 4600 13900
सरसों 5160 5160
प्याज के भाव
नई लाल प्याज (आवक 16000 कट्टे ) 2500 – 4000 ₹
किस्मे न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
सुपर 3600 3900
एवरेज 3000 3500
गोलटा 2800 3300
गोलटी 1800 2400
छाटन 400 1800
लहसन के भाव
नई लहसन
( आवक – 21000+ कट्टे ) 4000 – 7500 ₹
किस्मे न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
सुपर ऊटी 6000 7000
देशी मोटा 5000 6000
लड्डू देशी 3800 4800
मीडियम 2000 3500
बारीक 800 1500
हल्की 800 2000
नया आलू
( आवक – 25000 + कट्टे )
किस्मे न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
चिप्स 800 1000
ज्योति 900 1025
गुल्ला 700 800
छर्री 200 350
छाटन 600 900
सब्जियों के भाव
फसल न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
भिन्डी 1500 3500
लौकी 1500 3000
बेंगन 200 600
पत्ता गोभी 200 500
शिमला मिर्च 1000 2000
गाजर 300 800
फुल गोभी 600 1500
हरा धनिया 800 1500
खीरा 800 2000
हरी मिर्च 1000 3000
मैथी 200 800
प्याज 1500 4000
पपीता 800 1600
आलू 200 1100
कद्दू 300 600
मुली 600 1000
पालक 300 800
टमाटर 400 1000
Share