ग्रामोफ़ोन एप के उपयोग से सोयाबीन किसान की उपज 15 क्विंटल से बढ़कर हुई 24 क्विंटल

Soybean farmer's yield increased from 15 quintal to 24 quintal using Gramophone app

किसान अपनी फसल का ध्यान अगर पूरे फसल चक्र के दौरान रखें तो अच्छा उत्पादन मिलना निश्चित है, और यही काम ग्रामोफ़ोन कृषि मित्र एप कर रहा है। ग्रामोफ़ोन कृषि मित्र एप में ऐसा विकल्प मौजूद है जिससे किसान अपने खेत को बुआई के समय ही जोड़ सकते हैं। इसके बाद बोई गई फसल के पूरे फसल चक्र के दौरान ग्रामोफ़ोन एप सामयिक सलाह किसानों को भेजता रहता है।

खंडवा जिले के अंतर्गत आने वाले सेमलिया गांव के किसान पूनम चंद सिसोदिया ने भी अपनी सोयाबीन की फसल को बुआई के समय ही ग्रामोफ़ोन एप से जोड़ दिया था। अपनी फसल एप से जोड़ने के बाद उन्हें सभी जरूरी सलाहें फ़ोन पर मिलती रहीं, जिसका प्रतिफल फसल की उपज में 60% वृद्धि के रूप में सामने आया। इसके अलावा पूनम चंद जी की कृषि लागत में भी कमी आई।

पूनम चंद सिसोदिया की ही तरह लाखों किसान ग्रामोफ़ोन कृषि मित्र एप का उपयोग कर रहे हैं और इसका लाभ ले रहे हैं। अगर आप भी इनकी तरह एक स्मार्ट किसान बनना चाहते हैं तो आप भी ग्रामोफ़ोन की अलग अलग सुविधाओं का लाभ उठायें और अपनी खेती को स्मार्ट बनायें।

फसल की बुआई के साथ ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

सोयाबीन की बुआई के पूर्व जरूरी है मिट्टी उपचार, जानें पूरी प्रक्रिया

How to treat soil before sowing soybean
  • सोयाबीन की फसल में बुआई के पूर्व मिट्टी उपचार बहुत आवश्यक होता है।

  • मिट्टी उपचार दो बार किया जाता है, पहला उपचार पहली बारिश के पहले या बाद में, वहीं दूसरा उपचार बुआई के पहले किया जाता है

  • इसके लिए निम्न तरीके अपनाये जाते हैं

  • बीजों के अच्छे अंकुरण के लिए मिट्टी का भुरभुरा होना आवश्यक है, पिछली फसल की कटाई के बाद एक जुताई सामान्य हल से तथा 2-3 जुताई हैरो की सहायता से करें।

  • पकी हुई गोबर की खाद की 50 किलो मात्रा को मेट्राजियम कल्चर की 1 किलो मात्रा/एकड़ को मिलाकर सफ़ेद ग्रब का जैविक नियंत्रण आसानी से किया जा सकता है।

  • बुआई के पहले मिट्टी उपचार करने के लिए किसान सोयबीन समृद्धि किट का उपयोग कर सकते हैं। इस किट में कई उपयोगी उत्पाद हैं जो फसल में पोषक तत्वों की पूर्ति करने में मदद करते हैं।

  • इस किट में पीके बैक्टीरिया का कंसोर्टिया है जो पोटाश एवं फॉस्फोरस की पूर्ति करते हैं, इसमें ट्राइकोडर्मा विरिडी है जो जड़ गलन एवं तना गलन जैसे रोगों से फसल की रक्षा करता है। इसमें ह्यूमिक एसिड, समुद्री शैवाल, अमीनो एसिड एवं मायकोराइज़ा भी है। यह प्रकाश संश्लेषण की क्रिया को तेज़ करता है एवं सफेद जड़ों का विकास करता है। राइज़ोबियम सोयाबीन कल्चर में नाइट्रोजन का जीवाणु पाया जाता है जो सोयाबीन की जड़ों में रह कर वायुमंडलीय नाइट्रोज़न को स्थिर कर पौधों को प्रदान करता है और पौधों को अच्छी तरह से विकसित करने में मदद करता है।

फसल की बुआई के साथ ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

पूर्वी व दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश में हो सकती है बारिश, जानें मौसम पूर्वानुमान

Weather report

मध्य भारत के मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो पूर्वी व दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों में भारी वर्षा की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बारिश तथा धूल भरी आंधी आ सकती है।

वीडियो स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश में 31 मई को आलू, लहसुन, प्याज और सोयाबीन के क्या रहे भाव?

Madhya pradesh Mandi bhaw

प्याज के भाव

मंडी

न्यूनतम

अधिकतम

दमोह

1000

1000

देवरी

1000

1300

देवास

400

800

हटपिपलिया

600

1000

सिरोली

1200

1200

तिमरणी

1500

2000

लहसुन के भाव

मंडी

न्यूनतम

अधिकतम

तिमरणी

3000

3000

आलू के भाव

मंडी

न्यूनतम

अधिकतम

दमोह

1500

1500

देवरी

1000

1200

देवास

600

1000

गुना

350

450

हटपिपलिया

1400

1800

हरदा

1100

1300

पोरसा

800

800

स्योपुरकलान

1200

1300

तिमरणी

1000

1500

सोयाबीन के भाव

मंडी

न्यूनतम

अधिकतम

अलोट

5500

6666

बडनगर

6120

7600

भिकणगाव

6591

6591

देवास

7050

7050

पथरिया

6200

6500

तिमरणी

6401

6845

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

सोयाबीन की फसल में बीज उपचार से क्या लाभ होते हैं?

What are the benefits of seed treatment in soybean crop
  • सोयाबीन की फसल में बुआई से पहले बीज उपचार करना बहुत आवश्यक होता है।

  • बीज़ उपचार जैविक एवं रासयनिक दोनों विधियों से किया जा सकता है।

  • सोयाबीन में बीज़ उपचार कवक नाशी एवं कीट नाशी दोनों से किया जाता है।

  • कवक नाशी से बीज़ उपचार करने के लिए कार्बेन्डाजिम 12% + मैनकोज़ेब 63% @ 2.5 ग्राम/किलो बीज़ या कार्बोक्सिन 17.5% + थायरम 17.5% @ 2.5 मिली/किलो बीज़ से उपचारित करें या ट्रायकोडर्मा विरिडी @ 5-10 ग्राम/किलो बीज़ का उपयोग करें।

  • कीटनाशी से बीज़ उपचार करने के लिए थियामेंथोक्साम 30% FS @ 4 मिली/किलो बीज़ या इमिडाक्लोरोप्रिड 48% FS @ 4-5 मिली/किलो बीज़ से बीज़ उपचार करें।

  • सोयाबीन फसल में नाइट्रोज़न स्थिरीकरण को बढ़ाने के लिए राइजोबियम @ 5 ग्राम/किलो बीज़ से उपचारित करें।

  • कवकनाशी से बीज़ उपचार करने से सोयाबीन की फसल उकठा रोग और जड़ सड़न रोग से सुरक्षित रहती है।

  • इससे बीज का अंकुरण सही ढंग से होता है और अंकुरण प्रतिशत भी बढ़ता है।

  • सोयाबीन की फसल का प्रारंभिक विकास समान रूप से होता है।

  • राइज़ोबियम से बीज़ उपचार सोयाबीन की फसल की जड़ों में गाठों (नॉड्यूलेशन) को बढ़ाता है एवं अधिक नाइट्रोज़न का स्थिरीकरण करता है।

  • कीटनाशकों से बीज़ उपचार करने से मिट्टी जनित कीटों जैसे सफ़ेद ग्रब, चींटी, दीमक आदि से सोयाबीन की फसल की रक्षा होती है।

  • प्रतिकूल परिस्थितियों (कम/उच्च नमी) में भी अच्छी फसल प्राप्त होती है।

फसल की बुआई के साथ ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

करेले की फसल में हो रहा पाउडरी मिल्ड्यू का प्रकोप, ऐसे करें नियंत्रण

How to control powdery mildew in bitter gourd
  • पाउडरी मिल्ड्यू एक कवक रोग है जो करेले की पत्तियों को प्रभावित करता है। इस रोग को भभूतिया रोग के रूप में भी जाना जाता है।

  • पाउडरी मिल्ड्यू में करेले के पौधे की पत्तियों की ऊपरी सतह पर सफेद पाउडर दिखाई देता है।

  • जो सफेद पाउडर पत्तियों के ऊपर जमा होते हैं और इसके कारण प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया काफी प्रभावित होती है।

  • शुष्क मौसम या हल्की बरसात पाउडरी मिल्ड्यू को फैलने में मदद करता है एवं अनियमित ओस या हवा के कारण भी यह रोग बहुत फैलता है।

  • इस रोग के नियंत्रण के लिए एज़ोक्सिस्ट्रोबिन 11% + टेबुकोनाज़ोल 18.3% SC@ 300 मिली/एकड़ या एज़ोक्सिस्ट्रोबिन 23% SC @ 200 मिली/एकड़ या मायक्लोबुटानिल 10% WP@ 100 ग्राम/एकड़ की दर से छिड़काव करें।

  • जैविक उपचार के रूप में ट्रायकोडर्मा विरिडी @ 500 ग्राम/एकड़ या स्यूडोमोनास फ्लोरोसेंस @ 250 ग्राम/एकड़ की दर से छिड़काव करें।

फसल की बुआई के साथ ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

समय से पहले ही मॉनसून ने दी दस्तक, जानें मौसम पूर्वानुमान

weather forecast

30 मई को नियत समय से दो दिन पहले ही दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। हालाकि मानसून की शुरुआत धमाकेदार नहीं होगी परंतु मद्धम बारिश केरल एवं कर्नाटक में होगी। उत्तर पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश होगी वहीं पूर्वी भारत में भी तेज बारिश के आसार हैं। अगर बात मानसून के मध्य प्रदेश में पहुँचने की बात करें तो यहाँ जून के मध्य ने मानसून पहुँच सकता है।

वीडियो स्रोत: स्काइमेट भारत

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

सोयाबीन की फसल में राइजोबियम का होता है ख़ास महत्व

Rhizobium has special importance in soybean crop
  • सोयाबीन की जड़ों में विशेष प्रकार का जीवाणु पाया जाता है जिसे राइजोबियम कहते हैं।

  • राइजोबियम सोयाबीन की फसल को फायदा पहुंचाने वाला एक महत्वपूर्ण जीवाणु है, यह एक सहजीवी जीवाणु है।

  • राइजोबियम जीवाणु सोयाबीन की फसल की जड़ में सहजीवी के रूप में रहकर वायुमंडलीय नाइट्रोज़न को नाइट्रेट के रूप में परिवर्तित करके सोयाबीन की फसल में नाइट्रोजन की पूर्ति करता है।

  • राइजोबियम जीवाणु मिट्टी में स्थापित होने के बाद सोयाबीन की फसल की जड़ तंत्र में प्रवेश करके छोटी गाठें बना लेते हैं।

  • सोयाबीन के पौधे की जड़ों की गाठों में जीवाणु बहुत अधिक संख्या में होते हैं। पौधे का स्वस्थ होना गाठों की संख्या पर निर्भर करता है।

  • इन जीवाणुओं द्वारा नाइट्रोजन को मिट्टी में स्थिर किया जाता है, यह नाइट्रोजन अगली फसल को भी प्राप्त होती है, विशेषकर जब हम गेहूँ की फसल लगाते हैं तब नाइट्रोजन युक्त उर्वरक का कम प्रयोग कर सकते हैं।

  • दो प्रकार से, राइज़ोबियम का उपयोग फसलों में किया जा सकता है बीज़ उपचार और मिट्टी उपचार के रूप में।

कृषि एवं कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उन्नत कृषि उत्पादों की खरीदी के लिए ग्रामोफ़ोन के बाजार विकल्प पर जाना ना भूलें।

Share

मिर्च समृद्धि किट की मदद से हुई जबरदस्त मिर्च की उपज, किसान हुआ मालामाल

Cotton Samriddhi Kit

खरगोन जिले के जामली गांव के किसान शुभम चौहान ने कृषि क्षेत्र में स्नातक तक की पढ़ाई की और फिर ग्रामोफोन की मदद से स्मार्ट खेती करने की शुरुआत की। उन्हें इसका बहुत अच्छा नतीजा मिला, ख़ास कर के मिर्च की फसल में जब उन्होंने ग्रामोफ़ोन की मिर्च समृद्धि किट का इस्तेमाल किया तो इससे उपज में 40% की भारी वृद्धि देखने को मिली।

फसल की बुआई के साथ ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

सरकार देगी 2 करोड़ का लोन, किसान उत्पादक संगठन उठा सकते हैं लाभ

Government will give loan of 2 crores to farmer producer organizations

किसानों की समृद्धि के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने किसान उत्पादक संगठन के लिए एक बड़ी पहल की है। दरअसल सरकार की ओर से अब किसान उत्पादक संगठनों को 2 करोड़ तक का लोन मिल सकता है।

बता दें की सरकार की तरफ से मिलने वाले इस लोन के एवज में मिलने वाले ब्याज में भी छूट दी जा सकती है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस विषय पर कहा है कि “6 हजार 856 करोड़ रूपए खर्च करके 10 हजार किसान उत्पादक संगठन बनाने की योजना है, जिन्हें 2 करोड़ का लोन सहित ब्याज में छूट प्रदान करने की योजना है।”

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share