मेघ गर्जना के साथ भारी बारिश के बन रहे हैं आसार

know the weather forecast,

आज से दिल्ली सहित उत्तरी राजस्थान पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा के कुछ भागों में धूल भरी हवाएं या मेघ गर्जना संभव है। 22 और 23 मई को पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश पूर्वी राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के कई भागों में प्री मानसून गतिविधियां शुरू होगी। 23 मई से असम में जारी भारी वर्षा की गतिविधियां कम हो जाएंगी। दक्षिण भारत में बारिश जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

नींबू के बाद टमाटर के भाव बढ़े, कीमतों में आया भारी उछाल

Tomato mandi rates,

देश में बढ़ती महंगाई की मार हर तरफ देखने को मिल रही है। इसी बीच टमाटर के बढ़ते भाव ने आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। नींबू के बाद अब टमाटर के भाव में लगातार तेजी देखेने को मिल रही है।

देश के अलग-अलग हिस्सों में टमाटर के दाम 50 रूपए प्रति किलो से भी ज्यादा हो गए हैं। रिपोर्ट की मानें तो उत्तर भारत में टमाटर के भाव अगले महीने में 80 से 100 रूपए प्रति किलो की उछाल लगा सकते हैं।

एकदम से टमाटर के बढ़ते दामों का कारण इसकी पैदावार में आई कमी को बताया जा रहा है। दरअसल पिछले साल किसानों को टमाटर में काफी घाटा हुआ था। जिस कारण इस बार टमाटर की फसल कम लगाई गई। वहीं इस साल भीषण गर्मी की वजह से टमाटर की फसल की भी काफी नुकसान पहुंचा है। जिसके चलते कम उत्पादन होने की वजह से टमाटर के दामों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

वैसे तो टमाटर की कीमत बढ़ने से आम आदमी की जेब ढिली हो रही है, लेकिन इस दौरान किसानों को तगड़ा फायदा हो रहा है। इसकी भारी मांग और मुनाफे के चलते व्यापारी हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिले के इलाकों में डेरा डाले हुए हैं। ये ऐसे इलाके हैं, जहां इस बार टमाटर की शानदार खेती हुई है।

स्रोत: कृषि जागरण

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें फसलों की बिक्री। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बढ़ी समर्थन मूल्य पर चना बिक्री की पंजीयन सीमा, इस तारीख तक होगी खरीदी

Registration limit for sale of gram on MSP increased

समर्थन मूल्य पर फसल बेचकर किसान अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। इसी क्रम में समर्थन मूल्य पर चना खरीदी का काम भी रफ्तार पर है। हालांकि जिन किसानों का पंजीयन नहीं हुआ है, वे इसके लाभ से वंचित हैं।

ऐसे किसानों को राहत देते हुए राजस्थान सरकार ने समर्थन मूल्य पर चना खरीद की समयावधि बढ़ा दी है। इसके तहत अब किसान भाई पंजीयन करवाकर 29 जून तक अपनी उपज को समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं। इसके अलावा राज्य सरकार ने पंजीयन की सीमा को भी 10% तक बढ़ा दिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इसका लाभ उठा सकें।

समर्थन मूल्य पर चना बेचने के लिए किसान राज्य में किसी भी जिले के क्रय केंद्र या ई-मित्र केंद्र पर पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए जनआधार कार्ड, बैंक पासबुक व गिरदावरी की जरूरत पड़ेगी। बता दें कि इस साल चने की खरीद 5230 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर की जा रही है। तो जल्द ही पंजीयन कर इस योजना का लाभ उठाएं।

स्रोत: किसान समाधान

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें फसलों की बिक्री। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इंदौर मंडी में 20 मई को क्या रहे लहसुन के भाव?

garlic mandi rate

वीडियो के माध्यम से देखें, मध्य प्रदेश के इंदौर मंडी में आज क्या रहे लहसुन के भाव?

वीडियो स्रोत: मार्केट टाइम्स टीवी

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में शुरू होगी बारिश

know the weather forecast,

 

पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिला जो अब कुछ कम होने लगा है। रुक-रुक कर प्री मानसून की बारिश होती रहेंगी। 21 या 22 मई से दिल्ली उत्तर प्रदेश तथा पूर्वी भारत में गरज के साथ बौछारें शुरू होंगी। 23 और 24 मई के आसपास मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ भागों में भी बारिश हो सकती है। राजस्थान और गुजरात के साथ-साथ पश्चिमी मध्य प्रदेश में गर्मी रहेगी। उत्तर पूर्वी राज्यों सहित अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण भारत में तेज बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

जल्द आने वाली है आंधी और बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

असम में अभी भारी बारिश के कारण बाढ़ की तबाही बनी हुई है। दो-तीन दिनों तक भारी बारिश में जारी रहेगी। बेंगलुरु कर्नाटक और केरल में भी भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मूसलाधार बारिश संभव है। पंजाब हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 21 मई से धूल भरी आंधी के साथ बौछारें गिर सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इस राज्य में भारी बारिश से आई बाढ़, मध्य भारत में भीषण गर्मी जारी रहेगी

know the weather forecast,

असम के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं तथा बाढ़ से 5 लोगों की जान गई है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इससे असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों सहित केरल कर्नाटक तथा आंतरिक तमिलनाडु में भी भारी बारिश संभव है। अंडमान और निकोबार दीप समूह के कई इलाकों में भारी बारिश जारी रहेगी। दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में अब तापमान फिर बढ़ने लगेंगे तथा 19 मई तक लू की स्थिति आ जाएगी। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र को अभी गर्मी से राहत नहीं मिल पाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

पीएम मोदी ने किसानों के सच्चे साथी ग्रामोफ़ोन पर जताया विश्वास

When PM Modi Met Gramophone

ग्रामोफोन के सीईओ श्री तौसीफ खान ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ बातचीत की और देश में तेजी से उभरते एग्रीटेक सेकटर और उससे किसानों को हो रहे फायदों पर विस्तृत चर्चा की। देखें पूरा वीडियो। 

Share

कई राज्यों में प्री मॉनसूनी वर्षा के आसार, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

कल से ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ भागों में धूल भरी हवाएं चल रही हैं जिससे गर्मी से हल्की राहत मिली है। हालाँकि आज से तापमान बढ़ने की संभावना है तथा 18 से 20 मई के बीच हीटवेव वापस आ सकती है। असम सहित पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का तांडव जारी है। अंडमान और निकोबार दीप समूह सहित केरल कर्नाटक और तमिलनाडु में भी तेज बारिश जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

समय से पहले मॉनसून ने दी दस्तक, कई क्षेत्रों में बारिश शुरू

know the weather forecast,

मॉनसून ने दक्षिणी अंडमान सागर पर दस्तक दे दी है और वह समय से पहले केरल पहुंच सकता है। अंडमान और निकोबार दीप समूह सहित उत्तर पूर्वी भारत और केरल के कई जिलों में भारी बारिश संभव है। केरल के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। 16 मई को पंजाब हरियाणा दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी चल सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share