आलू की फसल में मिट्टी उपचार के फ़ायदे

  • आलू की फसल में बुआई के पहले मिट्टी उपचार करना बहुत आवश्यक होता है।
  • मिट्टी की उर्वरता, पोषक तत्व प्रबंधन, फसल की अच्छी उपज एवं रोग मुक्त फसल के लिए बहुत सारे महत्वपूर्ण कारक होते हैं जो फसल की उपज और गुणवत्ता पर सीधा प्रभाव डालते हैं।
  • रबी के मौसम में आलू की बुआई के पूर्व मिट्टी में बहुत अधिक नमी होने के कारण कवक जनित रोगों एवं कीट का बहुत अधिक प्रकोप होता है।
  • कवक जनित रोगों एवं कीटों के निवारण के लिए कवकनाशी एवं कीटनाशी से मिट्टी उपचार किया जाता है।
  • कवकनाशी एवं कीटनाशी से मिट्टी उपचार करने से आलू की फसल में कन्द गलन जैसे रोग नहीं लगते हैं।
  • मिट्टी उपचार के द्वारा आलू में लगने वाले उकठा रोग से भी बचाव होता है।
  • मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए भी मिट्टी उपचार बहुत आवश्यक होते हैं। इसके लिए मुख्य पोषक तत्वों का उपयोग किया जाता है।
  • मिट्टी उपचार करने से मिट्टी की सरचना में सुधार होता है एवं उत्पादन भी काफी हद तक बढ़ जाता है।
Share

See all tips >>