मिट्टी परीक्षण से हमें किस प्रकार की जानकारियाँ मिलती हैं?

मिट्टी परीक्षण से मिट्टी में उपस्थित तत्वों का सही सही पता लगाया जा सकता है। इनकी जानकारी के बाद इसकी मदद से मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्व की मात्रा को संतुलित मात्रा में उर्वरक देकर खेती के लिए उपयोगी बनाया जा सकता है। इससे फसल की पैदावार अच्छी होती है।

मिट्टी परीक्षण से निम्नलिखित तथ्यों का पता लगाया जा सकता है।

  • मिट्टी पीएच
  • विघुत चालकता (लवणों की सांद्रता)
  • जैविक कार्बन
  • उपलब्ध नाइट्रोजन
  • उपलब्ध फास्फोरस
  • उपलब्ध पोटाश
  • उपलब्ध कैल्शियम
  • उपलब्ध जिंक
  • उपलब्ध बोरोन
  • उपलब्ध सल्फर
  • उपलब्ध आयरन
  • उपलब्ध मैगनीज
  • उपलब्ध कॉपर
Share

See all tips >>