दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है, जिसके निम्न दबाव में गहराने की संभावना तेज है। लेकिन इसका असर भारत के पूर्वी तट पर अधिक नहीं होगा। अगले कुछ दिनों के दौरान दक्षिणी कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश के साथ बिजली की गरज-चमक और ओलावृष्टि होने की उम्मीद है। वहीं, उत्तर भारत में मौसम शुष्क बना रहेगा। मध्य और पूर्वी भारत में भी शुष्क और गर्म रह सकता है। उत्तर, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान बढ़ने के कारण कहीं-कहीं लू का प्रकोप बढ़ जाएगा, जिससे बहुत ज्यादा गर्मी होगी।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।