फसलों के लिए महत्वपूर्ण है जैविक उर्वरक माइकोराइजा, जानें इसके फायदे

  • माइकोराइजा एक जैविक उर्वरक है जो कवक और पौधों की जड़ों के बीच का एक संबंध रखता है। इस प्रकार के संबंध में कवक पौधों की जड़ पर आश्रित हो जाता है और मृदा-जीवन का एक महत्वपूर्ण घटक बन जाता है। 

  • माइकोराइजा के उपयोग से जड़ों का बेहतर विकास होता है।

  • माइकोराइजा पौधों के लिए मिट्टी से फास्फोरस की उपलब्धता और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है। 

  • माइकोराइजा मिट्टी से फास्फोरस की उप्लब्धता को 60-80% तक बढ़ाता है।

  • माइकोराइजा पौधों के द्वारा जल के अवशोषण की क्रिया दर को बढ़ाकर पौधे को सूखे के प्रति सहनशीलता बढ़ाता है। जिससे पौधों को हरा भरा रखने में मदद मिलती है।

  • अतः यह फसलोें की पैदावार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>