जल्द खराब होने वाली फसलों का होगा प्लेन से मुफ्त ट्रांसपोर्ट

देश के किसानों की आर्थिक मदद के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक कृषि उड़ान योजना है। बहुत सारे किसान सब्जी व फल की खेती करते हौं और डेयरी व्यवसाय से भी कमाई करते हैं। इन सभी उत्पादों का बाजार में जल्द से जल्द पहुंचना बेहद जरूरी होता है। सही समय पर मंडी तक नहीं पहुँचने से ये चीजें खराब हो जाती हैं।

किसानों के जल्द खराब होने वाले उत्पाद अपने गंतव्य तक जल्द से जल्द पहुँच जाएँ इसके लिए “किसान रेल” की शुरुआत की गई थी। कृषि उड़ान योजना इसी कड़ी का अगला महत्वपूर्ण कदम है। अब किसान अपने सामान हवाई यात्रा के माध्यम से ट्रांसपोर्ट कर सकते हैं। सबसे अहम बात यह कि इस योजना के माध्यम से किसान बिना कोई शुल्क दिए हीं अपने उत्पाद मंडियों तक भेज सकते हैं।

इस योजना के तहत पशुपालन, मछली उत्पादन, दूध उत्पादन और डेयरी उत्पाद, मांस आदि जैसे व्यवसाय को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है। इस योजना से जुड़कर आप भी अपनी फसल को दूसरे देशों में भी बेच सकते हैं और बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>