ट्रैक्टर खरीदी पर पाएं 1 लाख रूपए का अनुदान, जल्द करें आवेदन

ट्रैक्टर की मदद से खेतीबाड़ी करना बहुत आसान हो जाता है। हालांकि आर्थिक तंगी के चलते सभी किसान ट्रैक्टर नहीं खरीद पाते हैं। इसी क्रम में किसानों की आर्थिक सहायता के लिए मध्य प्रदेश सरकार एक खास योजना चला रही है। इस योजना के तहत ट्रैक्टर की खरीदी के लिए एक लाख रूपए तक अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।  

किसानों को इस योजना का लाभ 20 एचपी के ट्रैक्टर पर दिया जा रहा है। योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग के किसानों को ट्रैक्टर की लागत का 25% यानी अधिकतम राशि 75 हजार रुपए अनुदान दिया जा रहा है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, लघु एवं सीमांत कृषकों के लिए लागत का 35% यानी अधिकतम एक लाख रुपए अनुदान राशि दी जा रही है। 

ट्रैक्टर पर सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के उद्यानिकी विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवदेन करते दौरान किसान के पास निम्न दस्तावेजों का होना जरूरी है।  

  • आधार कार्ड 

  • बैंक पासबुक की कॉपी

  • जाति प्रमाण पत्र

  • निवास प्रमाण पत्र

  • खेत के कागजात जिसमें खसरा नंबर/बी-1/पट्टे की प्रति

  • आवेदक किसान का फोटो

इस योजना की जानकारी किसान विकासखंड एवं जिला उद्यानिकी विभाग से प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2022 है। तो बिना समय गवाए जल्द इस योजना के लिए आवदेन करें।

स्रोत: ट्रैक्टर जंक्शन

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>