Management of Carrot fly

गाजर की मक्खी का प्रबंधन:-

क्षति के लक्षण:-

  • गाजर की मक्खी गाजर के अंदर किनारे के चारो ओर अण्डे देती हैं|
  • लगभग 10 मिमी लम्बाई वाली ईल्ली गाजर की जड़ों के बाहरी भाग को मुख्यतः अक्टूम्बर नवम्बर के दौरान नुकसान पहुँचाती है, जो धीरे-धीरे जड़ों में प्रवेश कर जड़ों के आंतरिक भागों को नुकसान पहुंचने लगती है|
  • गाजर के पत्ते सूखने लग जाते है|  पत्तियां कुछ पीले रंग के साथ लाल रंग की हो जाती हैं। परिपक्व जड़ों की बाहरी त्वचा के नीचे भूरे रंग की सुरंगें दिखाई देने लगती हैं।

नियंत्रण –

  • गाजर कुल से संबंधित सभी फसलों मे 3-5 साल का फसल चक्र अपनाना चाहिए|
  • प्रोफेनोफोस 50 ईसी @ 400 मिली / एकड़ का छिड़काव करना चाहिए|
  • क्विनोलफोस 25 ईसी @ 300 मिली / एकड़ का छिड़काव करना चाहिए|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

See all tips >>