“Neemastra” A Bio-Insecticides

नीमास्त्र –यह नीम से बनाये जाने वाला बहुत ही प्रभावी जैविक कीट नाशक है जो की रसचूसक कीट एवं इल्ली इत्यादि कीटो को नियंत्रित करने के लिए उपयोग में लाया जाता है|

नीमास्त्र बनाने के विधि –

सर्वप्रथम प्लास्टिक के बर्तन मे  5 किलोग्राम नीम की पत्तियों की चटनी और 5 किलोग्राम नीम के फल पीस व कूट कर डालें एवं 5 लीटर गोमूत्र व 1 किलोग्राम गाय का गोबर डालें इन सभी सामग्री को डंडे से अच्छी तरह चलाकर जालीदार कपड़े से ढक दें। यह घोल  48 घंटे में तैयार हो जाएगा। इस घोल को 100 ली. पानी में मिला कर इसे कीट नाशक के रूप में उपयोग कर सकते है |

लाभ –

  • मनुष्य, वातावरण और फसलों के लिए शून्य हानिकारक |
  • इसका जैविकीय विघटन होने के कारण भूमि की संरचना में सुधार |
  • सिर्फ हानिकारक कीटो को मरता है लाभदायक कीटो को हानि नहीं पहुँचता|
  •  किसानो के लिए यह एक अच्छा और सस्ता उपाय है |
  • जैविक कीटनाशकों के प्रयोग से कीटों/व्याधियों में सहनशीलता एवं प्रतिरोध नही उत्पन्न होता जबकि अनेक रसायन कीटनाशकों के प्रयोग से कीटों में प्रतिरोध क्षमता उत्पन्न होती जा रही है जिनके कारण उनका प्रयोग अनुपयोगी होता जा रहा है |

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

See all tips >>