जानें कद्दू वर्गीय फसलों में मधुमक्खी क्यों होती है उपयोगी?

  • कद्दू वर्गीय फसलों में मधुमक्खी परागण प्रक्रिया को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

  • मधुमक्खी के द्वारा परागण की क्रिया को कद्दू वर्गीय फसल में 80% तक पूरा किया जाता है।

  • मधुमक्खियों के शरीर में बाल अधिक संख्या में पाये जाते हैं, जो परागकणों को उठा लेते हैं। इसके बाद परागकण को मादा फूलों तक पहुँचाते हैं।

  • बता दें की मधुमक्खी फसलों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुँचाती है।

  • उपर्युक्त क्रिया के बाद, निषेचन की क्रिया पूर्ण हो जाती है और पौधे में फूल से फल बनने की क्रिया शुरू हो जाती है।

  • ठंढ के मौसम में मधुमक्खी सुषुप्त अवस्था में रहती है इसलिए ऐसी स्थिति में स्वयं परागण करवाना चाहिए।

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

See all tips >>