इस योजना से महिलाओं को मछली पालन हेतु मिलेगी वित्तीय सहायता, ऐसे करें आवेदन

महिलाओं की वित्तीय स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना। भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य मात्स्यिकी क्षेत्र को बढ़ावा देना और साथ ही साथ महिलाओं को सशक्त बनाना है।

बता दें की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से महिलाओं को 60% तक की वित्तीय मदद उपलब्ध करवाई जाती है। यह वित्तीय मदद विभिन्न गतिविधियों जैसे मछली पालन, हैचरी निर्माण, सी वीड फार्मिंग, शेलफिश की खेती, सजावटी मछली पालन, फिश प्रोसेसिंग और मार्केटिंग आदि के क्षेत्र में दी जाती है। इन गतिविधियों के माध्यम से महिलाएं मछली उत्पादन करने से लेकर मछलियों की बिक्री और इनके प्रसंस्करण तक के कार्यों में भाग ले पाएंगी और इससे लाभ कमा पाएंगी।

अगर आप कोई महिला है या आपके घर में कोई महिला हैं जो प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेने को उत्सुक हैं आपको योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और आवेदन करना होगा। साथ ही साथ आप इसी वेवसाइट पर योजना जुडी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर पाएंगे।

स्रोत: कृषि जागरण

लाभकारी सरकारी कृषि योजनाओं एवं कृषि क्षेत्र की अन्य जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>