इस दिन से पूरे देश में होगी भीषण बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

अब मानसून भारत के उत्तरी राज्यों में सक्रिय हो जाएगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अभी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान और गुजरात को भारी बारिश से राहत मिलेगी। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित पश्चिम बंगाल में बारिश की गतिविधियां 29 जुलाई से बढ़ सकती हैं। एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बना है जिसके प्रभाव से दक्षिणी ओडिशा, तेलंगाना, विदर्भ और आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश होगी। मुंबई से लेकर के गोवा तक और कर्नाटक के तट पर तेज बारिश से संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>