अगले दो-तीन दिन जारी रहेगी मूसलाधार बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। अब मानसून उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश होते हुए पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा सहित मुंबई तक पहुंच जाएगा। अगले दो-तीन दिनों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित मध्य प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली में भी आज और कल से बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। हालांकि बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अभी हल्की ही बारिश रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>