कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

14 फरवरी से फिर पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ आएगा जिस से जम्मू कश्मीर से लेकर के हिमाचल और उत्तराखंड सहित लद्दाख तक बर्फबारी होगी। अरुणाचल प्रदेश में भी हिमपात संभव है। सिक्किम और असम के साथ-साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी भागों में भी बारिश के आसार हैं। 14 फरवरी के बाद राजस्थान गुजरात मध्य प्रदेश सहित दिल्ली पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश के तापमान फिर बढ़ सकते हैं।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>