एमएसपी पर शुरू हुई मूंग व उड़द की खरीद, जानें बिक्री की अंतिम तारीख

अब तक इस साल गर्मियों में लगाई गई मूंग और उड़द की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिक्री शुरू नहीं हुई थी। इस वजह से किसानों को कम दामों पर अपनी फसल बेचनी पड़ी। ऐसी स्थिति में मध्य प्रदेश सरकार ने इस साल की गर्मियों में उगाई गई मूंग और उड़द फसल की खरीदी शुरू कर दी है।

जिन किसान भाईयों ने 18 जुलाई से 28 जुलाई के बीच ऑनलाइन पंजीयन कराया था। वे सभी किसान MSP पर अपनी मूंग और उड़द की फसल को 30 सितंबर तक बेच सकते हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने किसानों से ही मूंग और उड़द की खरीदी करने का सुझाव दिया है। आदेश के अनुसार छोटे किसानों से 100% खरीदी करने के लिए कहा है, ताकि उन्हें फसल बिक्री के दौरान किसी भी तरह का घाटा न उठाना पड़े।

बता दें कि सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूँग एवं उड़द की खरीदी शुरू हो चुकी है। विपणन वर्ष 2022-23 के लिए मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7 हजार 275 रूपए प्रति क्विंटल है। वहीं उड़द का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6 हजार 300 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

स्रोत: कृषि समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>