75वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे 1500 किसान, कृषि विभाग ने भेजा निमंत्रण

पूरा देश इस समय गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटा हुआ है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित होगा जिसमे राष्ट्रपति तिरंगा झंडा फहराएंगी। इस दौरान हमेशा की तरह राजपथ (कर्तव्य पथ) पर परेड का भी आयोजन किया जाएगा। हालाँकि इस बार के परेड में कुछ ख़ास होने वाला है। इस बार सरकार की तरफ से 1500 से अधिक किसानों को भी परेड में शामिल होने का न्योता दिया गया है।

परेड में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में शामिल होने वाले किसानों को शामिल किया जा रहा है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया साइट एक्स पर किए पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है। इस पोस्ट के अनुसार वैसे किसानों को 75वें गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है जो जिन्हें प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना जैसी योजनाओं का लाभ मिला है और जो किसान, किसान उत्पादक समूह से जुड़कर लाभ कमा रहे हैं।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>