एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंचेंगे। इनके प्रभाव से 30 जनवरी से 4 फरवरी के बीच पहाड़ों पर बर्फबारी होती रहेगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 फरवरी को बारिश की संभावना है। 3 और 4 फरवरी को गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिले बारिश देख सकते हैं। पहाड़ों पर 2 फरवरी को भारी बर्फबारी की संभावना है। दक्षिण भारत में भी दो दिन बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएगी। उत्तर और मध्य भारत में अब रात के तापमान बढ़ जाएंगे।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।